धुरंधर 2 पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, म्यूट किये गये ये सीन

Updated at : 06 Apr 2026 9:30 PM (IST)
विज्ञापन
Dhurandhar 2 censor cuts muted dialogues scenes update box office Success

धुरंधर 2 मूवी में संजय दत्त का किरदार

Dhurandhar 2: ‘धुरंधर 2’ की रिकॉर्ड कमाई के बीच सेंसर बोर्ड ने फिल्म के कुछ सीन्स और गालियों पर कैंची चला दी है. नए वर्जन में कई डायलॉग्स म्यूट किए गए हैं और कुछ गलतियों को भी ठीक किया गया है. जानिए फिल्म के कौन से सीन को किया गया म्यूट…

विज्ञापन

Dhurandhar 2: बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही धुरंधर 2 अब सेंसर के निशाने पर आ गई है. फिल्म ने जहां वर्ल्डवाइड 1600 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है, वहीं अब इसके कुछ सीन्स और गालियों पर कैंची चला दी गई है और नए प्रिंट में कई बदलाव किए गए हैं.

दरअसल, फिल्म की रिलीज के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक सीन के दौरान कैमरे के पीछे का हिस्सा गलती से नजर आ गया था. बताया जा रहा है कि इस गलती को अब ठीक कर दिया गया है और अपडेटेड वर्जन में इसे हटा दिया गया है.

संजय दत्त और राकेश बेदी के कुछ सीन पर एक्शन

इतना ही नहीं, फिल्म में इस्तेमाल की गई गालियों को लेकर भी बड़ा फैसला लिया गया है. पहले कुछ डायलॉग्स को ही म्यूट किया गया था, लेकिन अब नए वर्जन में लगभग सभी आपत्तिजनक शब्दों को पूरी तरह से म्यूट कर दिया गया है. खासकर संजय दत्त और राकेश बेदी के कुछ सीन इसमें शामिल हैं. वैसे ये पहली बार नहीं है जब फिल्म पर सेंसर की कैंची चली हो. रिलीज से पहले भी सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेश ने फिल्म के कई हिंसक सीन में बदलाव करवाए थे. इनमें सिर पर वार, खून-खराबे और डरावने विजुअल्स को कम या हटाया गया था.

रिलीज के वक्त भी हुई थी परेशानी

फिल्म को रिलीज के दौरान भी कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ा था. कई जगहों पर शुरुआती शोज कैंसिल हो गए थे, खासकर साउथ में फिल्म समय पर नहीं पहुंच पाई थी. इसके बावजूद आदित्य धर की इस फिल्म ने जबरदस्त कमाई करते हुए बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा कायम रखा है.

यह भी पढे़ं: धुरंधर 2 फिल्म इंडस्ट्री के लिए ‘वेकअप कॉल’, रवि किशन ने किया मूवी को सपोर्ट

विज्ञापन
Aniket Kumar

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola