Jharkhand News : धनबाद में पति-पत्नी ने की खुदकुशी, जानिए आखिर क्यों दंपति ने दे दी जान ?
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 07 Sep 2020 12:51 PM
Jharkhand News : धनसार : धनबाद जिले के धनसार थाना क्षेत्र स्थित चांदमारी लाइन किनारे निवासी एक दंपति ने आत्महत्या कर ली. बताया जा रहा है कि आर्थिक तंगी के कारण पति-पत्नी ने खुदकुशी कर ली. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
Jharkhand News : धनसार : धनबाद जिले के धनसार थाना क्षेत्र स्थित चांदमारी लाइन किनारे निवासी एक दंपति ने आत्महत्या कर ली. बताया जा रहा है कि आर्थिक तंगी के कारण पति-पत्नी ने खुदकुशी कर ली. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
धनबाद में पति-पत्नी ने जान दे दी है. आर्थिक तंगी के कारण रोज झगड़ा परिवार में होता था. कोरोना वायरस के कारण लागू लॉकडाउन की वजह से आमदनी वैसी नहीं थी. इससे परिवार में हमेशा झगड़ा होता था. आखिरकार पत्नी फंदे से झूल गयी, जबकि पति ने जहर खाकर जान दे दी. इसकी सूचना पाकर धनबाद जिले की धनसार पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई है. बताया जाता है कि पहले पत्नी ने फिर पति ने अपनी जान दे दी.
धनसार में मनिहारी का काम करनेवाली रीना देवी ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इसके आधा घंटा बाद ही पति अमरजीत ने जहर खा ली. इससे उसकी तबीयत धीरे-धीरे खराब होने लगी. अस्पताल ले जाने के दौरान ही अमरजीत ने दम तोड़ दिया.
बताया जाता है कि पत्नी रीना देवी मनिहारी का काम करती थी. पति बेरोजगार था. घर की आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण हमेशा विवाद होता रहता था. इनकी दो पुत्री है. घटना से पूरा परिवार मर्माहत है.
Posted By : Guru Swarup Mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










