Sawan 2020 : 136 दिनों बाद सावन पूर्णिमा को खुला बाबा बैद्यनाथ मंदिर का पट, 500 श्रद्धालुओं ने किये दर्शन

Updated at : 04 Aug 2020 9:04 AM (IST)
विज्ञापन
Sawan 2020 : 136 दिनों बाद सावन पूर्णिमा को खुला बाबा बैद्यनाथ मंदिर का पट, 500 श्रद्धालुओं ने किये दर्शन

Sawan 2020 : देवघर : सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद सोमवार को सावन के पूर्णिमा के अवसर पर 136 दिनों बाद बाबा बैद्यनाथ मंदिर का पट आम श्रद्धालुओं के लिए खोला गया. सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद राज्य सरकार ने रविवार को स्थानीय प्रशासन को इससे संबंधित आदेश दिया था. पूर्णिमा पर करीब 10 घंटे तक बाबा आम जनों के लिए सुलभ हो सके. प्रशासनिक आंकड़ों की मानें तो दिन के दो बजे कपाट बंद होने तक 301 आम श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन किये. वहीं स्थानीय लोगों के अनुसार, तीर्थ पुरोहितों के अलावा करीब 500 आम श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन किये.

इससे पहले तड़के 4:05 बजे बाबा मंदिर का पट खोला गया था. बाबा की इस आराधना के साथ ही पवित्र सावन मास का समापन हो गया. सावन पूर्णिमा पर बाबा मंदिर का नाजारा ही काफी आकर्षक होता है. बाबा के दर्शन को पहुंचे तमाम श्रद्धालु सोशल डिस्टैंसिंग का पालन करते हुए वीआइपी गेट से मंदिर प्रांगण में प्रवेश कर रहे थे. हर श्रद्धालु की थर्मल स्क्रीनिंग की गयी. श्रद्धालु मास्क पहन कर मंदिर में प्रवेश कर रहे थे. जिनके पास मास्क नहीं था, उन्हें उपलब्ध कराया जा रहा था. भीड़ को नियंत्रित करने व सोशल डिस्टैंसिंग का अनुपालन कराने के लिए 300 से ज्यादा पुलिस के जवान ड्यूटी पर तैनात किये गये थे.

बाबा मंदिर में व्यवस्था को संचालित कराने के लिए डीआइजी नरेंद्र कुमार सिंह, डीसी कमलेश्वर प्रसाद सिंह, एसपी पीयूष पांडेय, सिविल एसडीओ विशाल सागर, एसडीपीओ विकास चंद्र श्रीवास्तव मौजूद रहे. दर्शन पूजा करने वालों में प्रमुख रूप से रिटायर्ड प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश जयप्रकाश नारायण पांडेय, जिला परिषद के उपाध्यक्ष संतोष पासवान, आजसू पार्टी के जिला अध्यक्ष महेश राय, श्याम कीर्तन मंडल के सचिव शिव सर्राफ आदि शामिल थे.

देवघर के उपायुक्त कमलेश्वर प्रसाद सिंह कहते हैं कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश व राज्य सरकार के निर्देश के आलोक में सावन पूर्णिमा के मौके पर सीमित संख्या में श्रद्धालुओं को सिर्फ दर्शन कराया गया. श्रद्धालुओं को पूर्व से बाबा का ऑनलाइन दर्शन करा ही रहे थे. लेकिन कोर्ट ने ऑफलाइन दर्शन भी कराने को कहा है. कोविड-19 संक्रमण काल में स्पर्श पूजा में कोई छूट नहीं है.

देवघर के एसपी पीयूष पांडेय कहते हैं कि इस वर्ष सावन में हाईकोर्ट के निर्णय के आलोक में ई-दर्शन की व्यवस्था की गयी थी. इसमें पुलिस की भूमिका सोशल डिस्टैंसिंग को बनाये रखना, लोगों को मास्क पहनने के प्रति जागरूक करना व मंदिर की एंट्री व एग्जिट प्वाइंट पर कहीं भी भीड़ नहीं लगाना है. सुरक्षा में 300 से ज्यादा पुलिस जवान को ड्यूटी पर लगाया गया है.

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola