कौन हैं दिल्ली की नयी मेयर शैली ओबेरॉय, जानें इनके बारे में सबकुछ

आम आदमी पार्टी की नेता शैली ओबेरॉय पेशे से प्रोफेसर हैं. पीएचडी कर चुकीं शैली दिल्ली के पटेल विधानसभा क्षेत्र में आने वाले वॉर्ड नंबर 86 से पाषर्द चुनी गयीं हैं. 39 वर्षीय शैली भारतीय वाणिज्य संघ (आईसीए) के आजीवन सदस्य हैं.
दिल्ली मेयर चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को बड़ी हार का सामना करना पड़ा है. आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार शैली ओबेरॉय (Shelly Oberoi) बीजेपी की रेखा गुप्ता को हराकर दिल्ली की नयी मेयर बनीं. शैली ओबेरॉय को 150 वोट मिले. भाजपा की हार पर दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्वीट किया और लिखा गुंडे हार गये और जनता जीत गयी. उन्होंने कार्यकर्ताओं को बधाई भी दी. बहरहाल शैली ओबेरॉय की जीत के बाद सभी उनके बारे में अधिक से अधिक जानकारी जुटाने में लगे हैं. तो आइये हम आपको बताते हैं कि शैली ओबेरॉय कौन हैं.
पेशे से प्रोफेसर हैं शैली ओबेरॉय
आम आदमी पार्टी की नेता शैली ओबेरॉय पेशे से प्रोफेसर हैं. PHD कर चुकीं शैली दिल्ली के पटेल विधानसभा क्षेत्र में आने वाले वॉर्ड नंबर 86 से पाषर्द चुनी गयीं हैं. 39 वर्षीय शैली भारतीय वाणिज्य संघ (आईसीए) के आजीवन सदस्य हैं. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज से दर्शनशास्त्र में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की.
2013 में आम आदमी पार्टी से जुड़ीं शैली ओबेरॉय
दिल्ली की नयी मेयर शैली ओबेरॉय 2013 में आम आदमी पार्टी से जुड़ी थीं. उन्हें आप ने महिला विंग की उपाध्यक्ष बनाया गया था. शैली ओबेरॉय हिमाचल प्रदेश से कॉमर्स से स्नातकोत्तर की हैं. उन्हें कई सम्मेलनों में पुरस्कृत भी किया गया है.
#WATCH | Aam Aadmi Party's Shelly Oberoi elected as the new mayor of Delhi. pic.twitter.com/wAd8WNUFwx
— ANI (@ANI) February 22, 2023
बीजेपी की दीपाली कपूर को हराकर बनीं पार्षद
शैली ओबेरॉय ने पिछले साल 4 दिसंबर को हुए एमएसीडी चुनाव में बीजेपी की उम्मीदवार दीपाली कपूर को हराकर पार्षद बनीं थीं. शैली ओबेरॉय ने 296 वोटों से चुनाव में जीत दर्ज की थी.
एमसीडी चुनाव में आम की हुई बड़ी जीत
गौरतलब है कि पिछले साल 4 दिसंबर को हुए एमसीडी चुनाव में आप ने 134 वार्डों में जीत हासिल की थी और नगर निकाय पर भाजपा के 15 साल पुराने शासन को समाप्त कर दिया था. भाजपा 104 वार्ड में जीत के साथ दूसरे स्थान पर रही थी. कांग्रेस ने 250 सदस्यीय निगम सदन में नौ सीट जीती थीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










