ePaper

SpiceJet Flight: टेक ऑफ करने वाला था फ्लाइट, फोन पर मिली बम की सूचना, एयरपोर्ट पर मची अफरा-तफरी

Updated at : 12 Jan 2023 8:53 PM (IST)
विज्ञापन
SpiceJet Flight: टेक ऑफ करने वाला था फ्लाइट, फोन पर मिली बम की सूचना, एयरपोर्ट पर मची अफरा-तफरी

दिल्ली-पुणे स्पाइसजेट के विमान में बम होने की सूचना मिली है. एक फोन कॉल के जरिये प्लेन में बम होने की जानकारी दी गई. वहीं, फोन कॉल के बाद एयरपोर्ट पुलिस अलर्ट मोड में आ गयी. प्लाइट के साथ एयरपोर्ट पर तलाशी ली जा रही है.

विज्ञापन

दिल्ली से पुणे जाने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट में उड़ान से पहले बम होने की सूचना मिली है. दरअसल उड़ान से पहले एक कॉल आई थी, जिसके कहा गया कि दिल्ली से पूणे जाने वाली फ्लाइट में बम है. वहीं, फोन कॉल के बाद सीआईएसएफ और दिल्ली पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है. पुलिस दिल्ली एयरपोर्ट पर फ्लाइट की जांच की जा रही है.

नहीं मिला संदिग्ध सामान: मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली से पूणे जानेवाली स्पाइसजेट की फ्लाइट रनवे पर टेक ऑफ करने वाली थी. इसी दौरान किसी ने फोन पर प्लेन में बम होने की सूचना दी. इस खबर के बाद एयरपोर्ट अथॉरिटी तुरंत हरकत में आया. देखते ही देखते सीआईएसएफ और दिल्ली पुलिस अलर्ट मोड पर आ गयी. प्लेन के साथ-साथ पूरे एयरपोर्ट की तलाशी शुरू की. हालांकि अभी तक जांच में कोई भी संदिग्ध सामान नहीं मिला है. वहीं, किसी भी तरह के आपात हालत से निपटने के लिए दिल्ली पुलिस तैयार हो गयी है.

मॉस्को से गोवा की फ्लाइट में भी मिली थी बम होने की सूचना: गौरतलब है कि इससे पहले सोमवार को मॉस्को से गोवा जा रहे एक विमान में बम रखे जाने की धमकी मिलने के बाद उसे आपात स्थिति में गुजरात के जामनगर में सोमवार की रात उतारा गया था. एनएसजी की दो टीमों ने जांच की. हालांकि, विमान से बम बरामद नहीं हुआ. इसके बाद इस विमान को आज गुजरात के जामनगर एयरपोर्ट से रवाना कर दिया गया.

Also Read: पूर्व वित्त सचिव अरविंद मायाराम के ठिकानों पर CBI की रेड, जांच एजेंसी को मिले अहम दस्तावेज!

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola