'जेल जाना दूषण नहीं, भूषण होता है', सिसोदिया की CBI के सामने पेशी से पहले बोले केजरीवाल- आप जल्द जेल से लौटें
Published by : Pritish Sahay Updated At : 26 Feb 2023 10:24 AM
Delhi Liquor Case: सीबीआई के सामने सिसोदिया की पेशी को लेकर आम आदमी पार्टी के प्रदर्शन की आशंका को देखते हुए सीबीआई हेडक्वार्टर के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. बड़ी संख्या में जवानों की तैनाती की गई है.
Delhi Liquor Case: आबकारी नीति मामले में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी नेता मनीष सिसोदिया से आज यानी रविवार को सीबीआई पूछताछ करेगी. वहीं, सीबीआई के सामने जाने से पहले सिसोदिया ने अपने ट्विटर पर लिखा है कि, आज फिर CBI जा रहा हूं, सारी जांच में पूरा सहयोग करूंगा. लाखों बच्चो का प्यार व करोड़ो देशवासियों का आशीर्वाद साथ है. कुछ महीने जेल में भी रहना पड़े तो परवाह नहीं. भगत सिंह के अनुयायी हैं, देश के लिए भगत सिंह फांसी पर चढ़ गए थे. ऐसे झूठे आरोपों की वजह से जेल जाना तो छोटी सी चीज है.
आज फिर CBI जा रहा हूँ, सारी जाँच में पूरा सहयोग करूँगा. लाखों बच्चो का प्यार व करोड़ो देशवासियो का आशीर्वाद साथ है
कुछ महीने जेल में भी रहना पड़े तो परवाह नहीं. भगत सिंह के अनुयायी हैं, देश के लिए भगत सिंह फाँसी पर चढ़ गए थे. ऐसे झूठे आरोपों की वजह से जेल जाना तो छोटी सी चीज़ है— Manish Sisodia (@msisodia) February 26, 2023
केजरीवाल ने किया ट्वीट: गौरतलब है कि दिल्ली शराब मामले में सीबीआई आज दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया से पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर सकती है. वहीं, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने एक सिसोदिया और सीबीआई की पूछताछ को लेकर एक ट्वीट कर कहा है कि भगवान आपके साथ है मनीष. लाखों बच्चों और उनके पेरेंट्स की दुआएं आपके साथ हैं. जब आप देश और समाज के लिए जेल जाते हैं तो जेल जाना दूषण नहीं, भूषण होता है. प्रभु से कामना करता हूं कि आप जल्द जेल से लौटें. दिल्ली के बच्चे, पैरेंट्स और हम सब आपका इंतज़ार करेंगे.
भगवान आपके साथ है मनीष। लाखों बच्चों और उनके पेरेंट्स की दुआयें आपके साथ हैं। जब आप देश और समाज के लिए जेल जाते हैं तो जेल जाना दूषण नहीं, भूषण होता है। प्रभू से कामना करता हूँ कि आप जल्द जेल से लौटें। दिल्ली के बच्चे, पैरेंट्स और हम सब आपका इंतज़ार करेंगे। https://t.co/h8VrIIYRTz
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) February 26, 2023
बीजेपी को चुनौती देगी आम आदमी पार्टी: दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया की सीबीआई पूछताछ को लेकर आम आदमी पार्टी बीजेपी और केन्द्र सरकार पर निशाना साध रही है. आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा, मनीष सिसोदिया पर लगाए आरोप हास्यास्पद है. इतने छापे पड़ने के बाद भी उनके घर में कुछ नहीं मिला. लेकिन फिर भी कहा जा रहा है कि उन्होंने 10 हजार करोड़ रुपये रिश्वत ली है. सौरभ ने आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार को अरविंद केजरीवाल सरकार से डर लगता है.आने वाले समय में भारतीय जनता पार्टी को आम आदमी पार्टी ही चुनौती देगी.
सीबीआई दफ्तर के बाहर सुरक्षा कड़ी: सीबीआई के सामने सिसोदिया की पेशी को लेकर आम आदमी पार्टी के प्रदर्शन की आशंका को देखते हुए सीबीआई हेडक्वार्टर के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. बड़ी संख्या में जवानों की तैनाती की गई है. दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के आवास के बाहर भी सुरक्षा बल तैनात किए गए है.
Delhi | Security deployed outside the residence of Delhi Deputy CM Manish Sisodia.
Manish Sisodia is to be questioned by CBI today, in connection with the liquor policy case. pic.twitter.com/nnEjVcMRwH
— ANI (@ANI) February 26, 2023
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










