AAP पर बीजेपी का बड़ा हमला, केन्द्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने कहा- 'आप के पाप धोते यमुना हो गयी मैली'

Published by : Pritish Sahay Updated At : 23 Nov 2022 1:34 PM

विज्ञापन

बीजेपी की ओर से बुधवार को आम आदमी पार्टी पर जोरदार हमला किया गया है. पार्टी नेता और केंद्रीय राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी ने आम आदमी पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि आप के पाप धोते-धोते यमुना भी अब मैली हो गयी है. वहीं बीजेपी ने सत्येंद्र जैन को लेकर AAP और सीएम अरविंद केजरीवाल पर भी निशाना साधा है.

विज्ञापन

दिल्ली एमसीडी चुनाव को लेकर बीजेपी और आम आदमी पार्टी आमने सामने हैं. दोनों ओर से जमकर बयानबाजी चल रही है. इसी कड़ी में बीजेपी की ओर से बुधवार को आम आदमी पार्टी पर जोरदार हमला किया गया है. पार्टी नेता और केंद्रीय राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी ने आप पर आरोप लगाते हुए कहा कि आप के पाप धोते-धोते यमुना भी अब मैली हो गयी है.

सत्येंद्र जैन को लेकर आम आदमी पार्टी पर निशाना: वहीं, मनी लांड्रिंग मामले में जेल में बंद आम आदमी पार्टी नेता और दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन को लेकर बीजेपी ने आम आदमी पार्टी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है. बीजेपी का आरोप है कि जेल में होने के बाद भी सत्येंद्र जैन से मंत्री पद वापस नहीं लिया गया है.

सीएम अरविंद केजरीवाल पर हमला: बीजेपी ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर हमला करते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल हमेशा से ईमानदारी की बात करते है पार्टी और पार्टी के नेताओं की छवि को साफ सुथरा बताते हैं लेकिन उनके खुद के नेता जेल में बंद है और मंत्री पद पर भी बने हुए है. बीजेपी ने कहा कि आम ने दिल्ली के विकास के लिए कुछ नहीं किया. आम आदमी पार्टी सिर्फ जनता को गुमराह कर रही है.

गौरतलब है कि दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन का दो वीडियो सामने आया है. जिसको लेकर राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है. पहले वीडियो में सत्येंद्र जैन एक शख्स से मसाज कराते नजर आ रहे हैं. जिसे पहले फिजियोथेरेपिस्ट कहा गया. हालांकि बाद दावा किया गया कि वो दुष्कर्म का आरोपी है. वहीं दूसरे वीडियो में सत्येंद्र जैन अच्छा खाना खाते नजर आ रहे है. जबकि उन्होंने कहा था कि उन्हें जेल में अच्छा खाना नहीं मिल रहा है. 

Also Read: सत्येंद्र जैन का एक और Video वायरल, मसाज के बाद अब ‘स्पेशल’ खाना खाते दिखे दिल्ली सरकार के मंत्री

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola