‘LG साहिब मुझे जितना डांटते हैं, उतना तो मेरी पत्नी भी नहीं डांटती’, अरविंद केजरीवाल का उपराज्यपाल पर तंज

अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के एलजी को लेकर ट्वीट किया और लिखा, LG साहिब रोज मुझे जितना डांटते हैं, उतना तो मेरी पत्नी भी मुझे नहीं डांटतीं. उन्होंने आगे लिखा, पिछले छः महीनों में LG साहिब ने मुझे जितने लव लेटर लिखे हैं, उतने पूरी जिंदगी में मेरी पत्नी ने मुझे नहीं लिखे.
दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपराज्यपाल वीके सक्सेना के बीच विवाद दिनों-दिन बढ़ता ही जा रहा है. दोनों के बीच रोजना अलग-अलग मुद्दों पर बहस होती है. इस बीच आम आदमी पार्टी के संयोजक और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर एलजी पर ताजा हमला बोला है.
LG साहिब मुझे जितना डांटते हैं, उतना तो मेरी पत्नी भी नहीं डांटती : केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के एलजी को लेकर ट्वीट किया और लिखा, LG साहिब रोज मुझे जितना डांटते हैं, उतना तो मेरी पत्नी भी मुझे नहीं डांटतीं. केजरीवाल इतने में ही शांत नहीं हुए, उन्होंने आगे लिखा, पिछले छः महीनों में LG साहिब ने मुझे जितने लव लेटर लिखे हैं, उतने पूरी जिंदगी में मेरी पत्नी ने मुझे नहीं लिखे.
Also Read: Gujarat Election 2022: बाप रे! इतना डर? भाजपा पर हमला करते हुए अरविंद केजरीवाल ने किया ये ट्वीट
LG साहिब रोज़ मुझे जितना डाँटते हैं, उतना तो मेरी पत्नी भी मुझे नहीं डाँटतीं।
पिछले छः महीनों में LG साहिब ने मुझे जितने लव लेटर लिखे हैं, उतने पूरी ज़िंदगी में मेरी पत्नी ने मुझे नहीं लिखे।
LG साहिब, थोड़ा chill करो। और अपने सुपर बॉस को भी बोलो, थोड़ा chill करें।
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) October 6, 2022
केजरीवाल ने एलजी के बहाने पीएम मोदी पर भी कसा तंज
अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना के बहाने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी हमला किया. उन्होंने ट्वीट किया और लिखा, LG साहिब, थोड़ा chill करो और अपने सुपर बॉस को भी बोलो, थोड़ा chill करें.
गांधी जयंती पर राजघाट में नहीं पहुंचने पर केजरीवाल से नाराज हुए थे एलजी
गांधी जयंती के मौके पर मुख्यमंत्री अरविंद कजरीवाल या उनके किसी भी मंत्री के नहीं पहुंचने पर एलजी वीके सक्सेना काफी नाराज हुए थे और चिट्ठी लिखकर खरी-खोटी सुनायी थी. एलजी ने अपनी चिट्ठी में लिखा था, गांधी जयंती के मौके पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल या उनके कोई भी मंत्री राजघाट नहीं पहुंचे, न ही लाल बहादुर शास्त्री की समाधी पर कोई पहुंचे. एलजी दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार से इतने नाराज हुए कि उन्होंने इसे प्रोटोकॉल तोड़ना तक कह दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










