Gujarat Election 2022: आखिर किसने अरविंद केजरीवाल को निशाना बनाते हुए फेंका पानी का बोतल ? देखें VIDEO

Updated:
विज्ञापन
Gujarat Election 2022: आखिर किसने अरविंद केजरीवाल को निशाना बनाते हुए फेंका पानी का बोतल ? देखें VIDEO

Rajkot: Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal addresses a press conference in Rajkot, Sunday, Oct. 2, 2022. (PTI Photo)(PTI10_02_2022_000115A)

Gujarat Election 2022: आम आदमी पार्टी (आप) के मीडिया संयोजक सुकनराज ने कहा है कि बोतल कुछ दूर से फेंकी गयी थी. बोतल अरविंद केजरीवाल के सिर के ऊपर से पार हो गयी. उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि बोतल केजरीवाल पर फेंकी गयी थी, लेकिन हम निश्चित रूप से यह नहीं कह सकते कि यह क्या मामला था.

विज्ञापन

Gujarat Election 2022: आम आदमी पार्टी (आप) के नेता और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दो दिनों के दौरे पर गुजरात में हैं. उनके दौरे के पहले दिन कुछ ऐसा हुआ जिसकी चर्चा पूरे देश में हो रही है. दरअसल, गुजरात के राजकोट शहर में एक गरबा कार्यक्रम के दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ओर कुछ फेंका गया जिससे वहां हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है कि केजरीवाल की ओर किसी ने पानी की एक बोतल फेंक दी.

इस संबध में आम आदमी पार्टी (आप) की ओर से भी जानकारी दी गयी है. हालांकि, जैसी खबरें आईं उसके अनुसार प्लास्टिक की बोतल अरविंद केजरीवाल के सिर के ऊपर से निकल गयी. इस घटना का वीडियो सामने आया है जिसमें नजर आ रहा है कि शनिवार रात नवरात्रि के एक गरबा कार्यक्रम के दौरान केजरीवाल जब लोगों का अभिवादन कर रहे थे, तभी पीछे से उनकी ओर किसी ने एक बोतल फेंकने का काम किया.


मीडिया संयोजक सुकनराज ने क्या कहा

जब यह पूरा घटनाक्रम हो रहा था तो दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ सुरक्षा अधिकारी और पार्टी के वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे. मामले को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) के मीडिया संयोजक सुकनराज ने कहा है कि बोतल कुछ दूर से फेंकी गयी थी. बोतल अरविंद केजरीवाल के सिर के ऊपर से पार हो गयी. उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि बोतल केजरीवाल पर फेंकी गयी थी, लेकिन हम निश्चित रूप से यह नहीं कह सकते कि यह क्या मामला था.

Also Read: Gujarat Election 2022: गाय के लिए अरविंद केजरीवाल की गारंटी! IB की रिपोर्ट के नाम पर क्या बोल गये जानें
गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर

यहां चर्चा कर दें कि आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल तथा पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शनिवार से ही गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर हैं. मान ने भी राजकोट के एक अन्य गरबा कार्यक्रम में हिस्सा लिया. दोनों मुख्यमंत्री शनिवार को कच्छ जिले के गांधीधाम और जूनागढ़ में रैली करने के बाद रात में राजकोट में रुके थे. रविवार को भी अरविंद केजरीवाल का कार्यक्रम गुजरात में है.

भाषा इनपुट के साथ

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola