ePaper

Ind vs Pak T20 WC: भारत-पाकिस्तान मैच से पहले वायरल हो रहे मजेदार मीम्स, देखकर हंसी नहीं रोक पायेंगे आप

Updated at : 19 Oct 2021 4:32 PM (IST)
विज्ञापन
Ind vs Pak T20 WC: भारत-पाकिस्तान मैच से पहले वायरल हो रहे मजेदार मीम्स, देखकर हंसी नहीं रोक पायेंगे आप

Ind vs Pak Funny memes: भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर सोशल मीडिया पर उत्साह चरम पर देखा जा रहा है. मुकाबले से पहले दोनों ओर के फैन्स अपनी-अपनी टीम की जीत के दावे कर रहे हैं.

विज्ञापन

Ind vs Pak T20 WC: टी20 वर्ल्ड कप में फैन्स को सबसे अधिक भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले का इंतजार है. 24 अक्टूबर को दोनों देशों की टीमें लंबे समय के बाद एक-दूसरे के आमने-सामने होंगी.

इधर भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर सोशल मीडिया पर उत्साह चरम पर देखा जा रहा है. मुकाबले से पहले दोनों ओर के फैन्स अपनी-अपनी टीम की जीत के दावे कर रहे हैं.

Also Read: IND vs ENG T20 WC : वार्मअप मैच में केएल राहुल-ईशान किशन की तूफानी पारी, पंत ने छक्का जड़ भारत को जीताया

सोशल मीडिया पर भारत-पाक मुकाबले को लेकर मीम्स की भी बौछार हो गयी है. भारतीय फैन्स मजेदार मीम्स बनाकर पाकिस्तान क्रिकेट टीम के मजे ले रहे हैं.

इंग्लैंड के खिलाफ वार्मअप मुकाबले में भारत की धमाकेदार जीत के बाद भारतीय फैन्स काफी उत्साहित हैं और पाकिस्तान क्रिकेट को लगातार टारगेट कर रहे हैं.

भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले हाई वोल्टेज मुकाबले से पहले मौका-मौका वीडियो भी लौट आया है. इसबार के वीडियो में पाकिस्तानी फैन दुबई के मॉल में टीवी खरीदने जाता है.

पाक फैन मॉल वाले से कहता है, बड़ा वाला टीवी दिखाने के लिए ताकी वो पाकिस्तान की जीत को देख सके. इसपर मॉल वाले ने एक के बजाय दो टीवी देता है और कहता है एक में एक टीवी मुफ्त है. ताकी मैच के बाद तोड़ने के काम आ पाये.

मालूम हो आईसीसी वर्ल्ड कप मुकाबल्रे में कई बार भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने हो चुकी हैं, लेकिन एक बार भी पाकिस्तान को जीतने का मौका नहीं मिल पाया है. पाकिस्तान के खिलाफ वर्ल्ड कप भारत का 100 फीसदी जीत का रिकॉर्ड है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola