Sourav Ganguly ने बताया उन 5 युवा खिलाड़ियों का नाम, जो IPL 2023 में मचा सकते हैं धमाल

IPL 2023: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने पांच युवा खिलाड़ियों का नाम लिया है, जो आईपीएल 2023 सत्र में धमाल बचा सकते हैं. उन्होंने सूर्यकुमार यादव का भी नाम लिया. हालांकि उन्होंने कहा कि सूर्या को लोग युवा की श्रेणी में नहीं रख सकते. अपनी लिस्ट में गांगुली ने सबसे ऊपर पृथ्वी शॉ को रखा है.
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने इंडियन प्रीमियर लीग 2023 (IPL 2023) में धमाल मचाने की काबलियत रखने वाले पांच युवा खिलाड़ियों का नाम बताया है. उन्होंने सूर्यकुमार यादव की भी खूब तारीफ की है. हाल ही में एक बातचीत के दौरान, BCCI के पूर्व अध्यक्ष से उन खिलाड़ियों को चुनने के लिए कहा गया था जो उन्हें लगता है कि प्रतियोगिता में बड़ा नाम बनेंगे.
सौरव गांगुली ने जिन पांच युवा खिलाड़ियों का ग्रुप बनाया उसमें पहला नाम गुजरात टाइटंस के शुभमन गिल का है. इसके साथ ही पृथ्वी शॉ, ऋषभ पंत, रुतुराज गायकवाड़ और तेज गेंदबाज उमरान मलिक का नाम भी इसमें शामिल है. हालांकि, कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान श्रेयस अय्यर जैसे बड़े नाम उनकी लिस्ट से गायब थे. गांगुली ने कहा कि सर्वश्रेष्ठ सूर्यकुमार यादव हैं. जाहिर है, आप उन्हें अब युवा नहीं मानते हैं. लेकिन युवा खिलाड़ियों में, पृथ्वी शॉ के पास टी 20 प्रारूप में बहुत प्रतिभा है, और मुझे लगता है कि ऋषभ पंत भी हैं.
Also Read: सौरव गांगुली की बायोपिक में लीड भूमिका निभायेंगे रणबीर कपूर? मेकर्स ने साझा किया ये अपडेट
गांगुली ने कहा कि मैं रुतुराज गायकवाड़ पर नजर रखूंगा कि वह कैसे खेलता रहता है. मुझे लगता है कि ये तीन बल्लेबाज हैं. उमरान मलिक एक ऐसा व्यक्ति है जो शायद, अगर वह फिट रहता है, तो अपनी वास्तविक गति के कारण प्रशंसकों को खेल में दिलचस्पी बनाये रखेगा. टीम इंडिया के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह भी इस शो का हिस्सा थे. हरभजन ने जब दादा से गिल के बारे में पूछा तो उन्होंने शुभमन को अपनी सूची में तुरंत शामिल कर लिया.
शुभमन को याद करते हुए गांगुली ने कहा, हां बिल्कुल, यही वह नाम है जो मेरे दिमाग से निकल गया था. लेकिन मुझे लगता है कि मेरे पांचवें खिलाड़ी शुभमन गिल होंगे. इसलिए, इस सूची में पृथ्वी शॉ, ऋषभ पंत, रुतुराज गायकवाड़, उमरान मलिक और शुभमन गिल हैं. सूर्या शायद सूची में सबसे ऊपर हैं. बता दें कि पंत एक कार दुर्घटना में लगी चोटों के कारण टूर्नामेंट के इस सीजन में नहीं खेल पायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमलेश नंदन सिन्हा
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










