ePaper

IPL 2021: कोलकाता की जीत के बाद भी मुंबई की उम्मीदें बरकरार, जानें टीम कैसे पहुंच सकती है प्लेऑफ में

Updated at : 08 Oct 2021 4:44 PM (IST)
विज्ञापन
IPL 2021: कोलकाता की जीत के बाद भी मुंबई की उम्मीदें बरकरार, जानें टीम कैसे पहुंच सकती है प्लेऑफ में

मुंबई का अंक 12 है और यह अंक तालिका में पांचवें नंबर पर है. अगर आज मुंबई जीत जाती है तो उसके अंक भी 14 हो जायेंगे. ऐसे में दोनों टीमों का नेट रन रेट देखा जायेगा.

विज्ञापन

नयी दिल्ली : कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुरुवार को राजस्थान रॉयल्स पर शानदार जीत कर प्लेऑफ के लिए अपनी उम्मीदों को और मजबूत कर लिया है. आज जब मुंबई इंडियंस की टीम सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी तो उसकी कोशिश भी प्लेऑफ में पहुंचने की होगी. गुरुवार को मुकाबला जीतकर कोलकाता के अंत 14 हो गये हैं और यह प्वाइंट टेबल में चौथे नंबर पर काबिज है.

मुंबई का अंक 12 है और यह अंक तालिका में पांचवें नंबर पर है. अगर आज मुंबई जीत जाती है तो उसके अंक भी 14 हो जायेंगे. ऐसे में दोनों टीमों का नेट रन रेट देखा जायेगा. जिसका भी नेट रन रेट बेहतर होगा, वह टीम प्लेऑफ में क्वालिफाइ करने वाली चौथी टीम होगी. दिल्ली कैपिटल्स, चेन्नई सुपर किंग्स, और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर पहले की प्लेऑफ में पहुंच गये हैं.

Also Read: IPL 2021: धोनी ने चेन्नई की कप्तानी छोड़ने का दिया संकेत, आईपीएल 2022 खेलने पर भी संशय

केकेआर ने शारजाह में आरआर को 86 रनों से हरा दिया और इस तरह उनके नेट रन रेट में प्रभावशाली 0.587 का सुधार किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए, दो कोलकाता ने 171/4 रन बनाए. इस आईपीएल सीजन में शारजाह में उच्चतम स्कोर है. वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम के सभी विकेट गिर गये और राजस्थान 86 रनों के बड़े अंतर से हार गया.

मुंबई के लिए क्या है चांस

अब चेन्नई का प्लेऑफ में पहुंचना एक असंभावित घटना की तरह लगता है. अगर रोहित शर्मा की टीम प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद करती है तो रिकॉर्ड तोड़ना होगा. अगर मुंबई की टीम पहले बल्लेबाजी करती है तो उनके पास मौका होगा, दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने पर कोई मौका नहीं है. आईपीएल इतिहास में सबसे अधिक कुल का रिकॉर्ड रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के पास है.

Also Read: IPL 2021: आईपीएल इतिहास में आज होगा ऐसा पहली बार, एक साथ 4 टीमें एक ही समय पर होंगी आमने-सामने

जब क्रिस गेल के रिकॉर्ड 175 ने उन्हें पुणे वारियर्स इंडिया के खिलाफ 263/5 पर पहुंचा दिया. अगला सर्वश्रेष्ठ स्कोर आरसीबी का भी है. जिसने गुजरात लायंस के खिलाफ 248/3 बनाया था. लीग के इतिहास में एमआई की सर्वोच्च टीम कुल 223/6 है, जिसे तोड़कर आज उसे 250 से अधिक रन बनाने होंगे. और हैदराबाद को 170 रनों से अधिक के अंतर से हराना होगा. 2017 में मुंबई ने दिल्ली को 146 रनों से हराया था.

Posted By: Amlesh Nandan.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola