Ind vs SL: श्रेयस अय्यर की फिफ्टी की हैट्रिक, भारत ने श्रीलंका का किया सूपड़ा साफ, 3-0 से सीरीज पर कब्जा
Dharamshala: Indias Ravindra Jadeja and Shreyas Iyer exchange greetings with Sri Lankan players after the end of the 2nd T20I cricket match, at HPCA Cricket Stadium, in Dharamshala, Saturday Feb. 26, 2022. India won the match by 7 wickets. (PTI Photo/Vijay Verma) (PTI02_26_2022_000319A)
India vs Sri Lanka 3rd T20I भारत ने तीसरे और आखिरी टी20 में श्रीलंका को 7 विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज पर 3-0 से कब्जा कर लिया. भारत ने श्रीलंका के लक्ष्य 146 को केवल 16.5 ओवर में 4 विकेट खोकर 148 रन बनाकर पूरा कर लिया. भारत की ओर से श्रेयस अय्यर ने नाबाद 73 रन बनाये.
श्रेयस अय्यर रहे सीरीज में नाबाद
श्रेयस अय्यर श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज में नाबाद रहे. पहले मैच में 57 रन बनाये, जबकि दूसरे में 74 और तीसरे में 73 रन बनाये. श्रेयस अय्यर सीरीज में टॉप स्कोर रहे. उन्होंने 3 मैचों की 3 पारियों में कुल 204 रन बनाये. इसके अलावा श्रेयस ने सबसे चौके और छक्के भी लगाये. सीरीज में श्रेयस के नाम सबसे अधिक तीन अर्धशतक का रिकॉर्ड भी बना.
भारत ने किया क्लीन स्वीप
भारत ने श्रीलंका का टी20 सीरीज में 3-0 से सूपड़ा साफ कर दिया. तीसरे और आखिरी टी20 में भारत ने श्रीलंका को 6 विकेट से हराया. भारत की ओर से श्रेयस अय्यर ने सीरीज में हैट्रिक अर्धशतक जमाया. आखिरी मैच में अय्यर ने 45 गेंदों में 9 चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 73 रन बनाये. जबकि रविंद्र जडेजा 15 गेंदों में 3 चौकों की मदद से नाबाद 22 रन बनाये. भारत की ओर से दीपक हुड्डा ने 21 रन की पारी खेली. श्रीलंका की ओर से लाहिरू कुमारा ने दो विकेट चटकाये. जबकि दुष्मंथा चमीरा और चमिका करुणारत्ने ने एक-एक विकेट चटकाये.
भारत को चौथा झटका, वेंकटेश अय्यर 5 रन बनाकर आउट
भारत को 13वें ओवर की तीसरी गेंद पर चौथा झटका लगा. वेंकटेश अय्यर 4 गेंदों में एक चौके की मदद से 5 रन बनाकर आउट हुए. लाहिरू कुमारा ने वेेंकटेश अय्यर को अपना दूसरा शिकार बनाया.
श्रेयस अय्यर ने सीरीज में जमाया हैट्रिक अर्धशतक
श्रेयस अय्यर ने श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में हैट्रिक अर्धशतक जमाया है. पहले मैच में नाबाद 57 रन बनाया था, फिर दूसरे मैच में नाबाद 74 रन बनाये थे. अब तीसरे टी20 में छक्का जड़कर अपना अर्धशतक पूरा किया.
भारत को तीसरा झटका, दीपक हुड्डा 21 रन बनाकर आउट
भारत को 11वें ओवर की आखिरी गेंद पर तीसरा झटका लगा. दीपक हुड्डा 16 गेंदों में एक चौके और एक छक्के की मदद से 21 रन बनाकर आउट हुए. हुड्डा को लाहिरू कुमारा ने अपना शिकार बनाया.
10 ओवर में भारत का स्कोर 2 विकेट पर 86 रन
10 ओवर में टीम इंडिया का स्कोर दो विकेट पर 86 रन है. इस समय श्रेयस अय्यर और दीपक हुड्डा क्रीज पर जमे हुए हैं.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए