ePaper
Live Updates

IND vs SL ODI : श्रीलंका ने जीता तीसरा वनडे, सीरीज पर भारत का 2-1 से कब्जा

Updated at : 24 Jul 2021 12:00 AM (IST)
विज्ञापन
IND vs SL ODI : श्रीलंका ने जीता तीसरा वनडे, सीरीज पर भारत का 2-1 से कब्जा

Colombo: India's Shikhar Dhawan, second left, celebrates the dismissal of Sri Lanka's Bhanuka Rajapaksa with teammates during the first one day international cricket match between Sri Lanka and India in Colombo, Sri Lanka, Sunday, July 18, 2021. AP/PTI(AP07_18_2021_000134B)

IND vs SL 3rd ODI : श्रीलंका ने तीसरे और आखिरी वनडे में भारत को 3 विकेट से हराकर अपनी लाज बचा ली. भारतीय टीम 43.1 ओवर में केवल 225 रन बनाकर ऑल आउट हो गयी, जिसके जवाब में श्रीलंका की टीम ने बारिश के कारण मिले 227 रन के टारगेट को 7 विकेट खोकर हासिल कर लिया.

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
12:00 AM. 24 Jul 2112:00 AM. 24 Jul

श्रीलंका में 9 साल बाद हारा भारत

श्रीलंका में टीम इंडिया को 9 साल बाद वनडे में हार का सामना करना पड़ा है. आखिरी बार श्रीलंका ने भारत को हम्बनटोटा में 24 जुलाई 2012 में 9 विकेट से हराया था. उसके बाद भारतीय टीम श्रीलंका में एक भी वनडे मुकाबला नहीं हारा था.

12:00 AM. 24 Jul 2112:00 AM. 24 Jul

सूर्यकुमार यादव मैन ऑफ दी सीरीज

सूर्यकुमार यादव को उनकी बेहतरीन पारी के कारण मैन ऑफ दी सीरीज से सम्मानित किया गया. उन्होंने सीरीज में 3 मैच खेलकर कुल 124 रन बनाये. जिसमें उन्होंन पहले वनडे में नाबाद 31 रन, दूसरे वनडे में शानदार 53 रन और तीसरे वनडे में 40 रनों की पारी खेली.

12:00 AM. 24 Jul 2112:00 AM. 24 Jul

अविष्का फर्नांडो मैन ऑफ दी मैच

अविष्का फर्नांडो को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैच ऑफ दी मैच से सम्मानित किया गया. उन्होंने 98 गेंदों में 4 चौके और एक छक्के की मदद से 76 रन बनाये. श्रीलंका की जीत में अविष्का की बड़ी भूमिका रही. एक ओर से जब श्रीलंका के बल्लेबाज आउट होकर पवेलियन लौट रहे थे, तो अविष्का ने दूसरे छोर को संभालकर रखा और टीम के स्कोर को आगे बढ़ाते गये.

12:00 AM. 24 Jul 2112:00 AM. 24 Jul

राहुल चाहर भारत के सबसे सफल गेंदबाज

भारत की ओर से राहुल चाहर सबसे सफल गेंदबाज साबित हुए. उन्होंने 10 ओवर में 54 रन देकर तीन विकेट लिये. जबकि चेतन सकारिया ने 8 ओवर में 34 रन देकर 2 और गौथम व हार्दिक पांड्या ने एक-एक विकेट चटकाये. पांड्या सबसे महंगे साबित हुए, उन्होंने 5 ओवर में 43 रन देकर 1 विकेट लिये, जबकि अपने ओवर में पांड्या ने 7 वाइड गेंद भी फेंके.

12:00 AM. 24 Jul 2112:00 AM. 24 Jul

श्रीलंका ने जीता तीसरा वनडे, सीरीज पर भारत का 2-1 से कब्जा

श्रीलंका ने तीसरा वनडे जीतकर अपने हार के सिलसिले को तोड़ दिया. जबकि तीन मैचों की वनडे सीरीज पर भारत ने 2-1 से कब्जा कर लिया. भारत ने पहला वनडे 7 और दूसरा वनडे 3 विकेट से जीता था.

12:00 AM. 24 Jul 2112:00 AM. 24 Jul

श्रीलंका ने तीसरे वनडे में भारत को 3 विकेट से हराकर बचायी लाज

श्रीलंका ने तीसरे और आखिरी वनडे में भारत को 3 विकेट से हरा कर अपनी लाज बचा ली. भारत की टीम केवल 43.1 ओवर में 225 रन पर ऑल आउट हो गयी, जिसके जवाब में श्रीलंका की टीम ने बारिश के कारण मिले 227 रन के टारगेट को 7 विकेट खोकर हासिल कर लिया. श्रीलंका की ओर से अविष्का फर्नांडो ने सबसे अधिक 76 रन की पारी खेली. उसके बाद भानुका ने 56 गेंदों में 12 चौकों की मदद से 65 रनों की तूफानी पारी खेली.

12:00 AM. 24 Jul 2112:00 AM. 24 Jul

राहुल चाहर की घातक गेंदबाजी, श्रीलंका के 7 खिलाड़ी आउट

राहुल चाहर ने घातक गेंदबाजी करते हुए अपने 10वें ओवर 7वां झटका दिया. करुणारत्ने को 3 रन पर अपना तीसरा शिकार बनाया.

11:07 PM. 23 Jul 2111:07 PM. 23 Jul

34 ओवर में श्रीलंका का स्कोर 200 के पार

श्रीलंका का स्कोर 34 ओवर की समाप्ति पर 200 के पार पहुंचा. अविष्का फर्नांडो इस समय 74 रन बनाकर क्रिज पर जमे हुए हैं.

11:07 PM. 23 Jul 2111:07 PM. 23 Jul

श्रीलंका को 5वां झटका, शनाका शून्य पर आउट

श्रीलंका को 33वें ओवर की चौथी गेंद पर पांचवां झटका लगा. शनाका को राहुल चाहर ने मनीष पांडे के हाथों कैच कराया. शनाका केवल एक गेंद ही खेल पाये और खाता खोले बिना ही पवेलियन लौट गये.

11:07 PM. 23 Jul 2111:07 PM. 23 Jul

श्रीलंका को चौथा झटका, हार्दिक ने असलंका को बनाया शिकार

श्रीलंका को 32वें ओवर की आखिरी गेंद पर असलंका के रूप में चौथा झटका लगा. हार्दिक पांड्या ने उन्हें अपना शिकार बनाया. असलंका ने 28 गेंदों में 3 चौके की मदद से 24 रन बनाकर पगबाधा आउट हुए.

11:07 PM. 23 Jul 2111:07 PM. 23 Jul

31 ओवर की समाप्ति पर श्रीलंका का स्कोर 182 रन

31 ओवर की समाप्ति पर श्रीलंका का स्कोर तीन विकेट पर 182 रन है. श्रीलंका की ओर से अविष्का फर्नांडो बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे हैं. जबकि भारत की गेंदबाजी इस समय अच्छी नहीं है. हार्दिक पांड्या काफी महंगे साबित हुए हैं. जबकि सकारिया ने दो और गौतम ने एक विकेट लिये हैं.

11:07 PM. 23 Jul 2111:07 PM. 23 Jul

अविष्का फर्नांडो का अर्धशतक, श्रीलंका को जीत के लिए 54 रनों की दरकार

श्रीलंका की ओर से इस समय अविष्का फर्नांडो शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं. अविष्का 82 गेंदों में 68 रन बनाकर अब भी क्रिज पर जमे हुए हैं. श्रीलंका को जीत के लिए 54 रनों की दरकार है.

10:24 PM. 23 Jul 2110:24 PM. 23 Jul

श्रीलंका का दूसरा विकेट गिरा

श्रीलंका का दूसरा विकेट गिरा भानुका राजपक्षे के रूप में गिरा है. राजपक्षे ने 65 रन टीम के लिए जोड़ा.

10:24 PM. 23 Jul 2110:24 PM. 23 Jul

भानुका राजपक्षे ने जड़ा पचासा

Avishka Fernando के बाद भानुका राजपक्षे ने भी अर्धशतक बना लिया है और श्रीलंका को मजबूत स्थिति में ला दिया है. भानुका ने 47 गेंद में 54 रन बनाये हैं जिसमें 10 चौका शामिल है.

10:24 PM. 23 Jul 2110:24 PM. 23 Jul

Avishka Fernando की शानदार बल्लेबाजी

श्रीलंका ने पहला विकेट खोने के बाद अच्छी बल्लेबाजी की है और सौ रन पूरे कर लिये हैं. Avishka Fernando ने अच्छी बल्लेबाजी की है और 50 रन पूरे कर लिये हैं, वहीं Bhanuka Rajapaksa ने भी अच्छी बल्लेबाजी की है.

10:24 PM. 23 Jul 2110:24 PM. 23 Jul

श्रीलंका का पहला विकेट गिरा

श्रीलंका का पहला विकेट Minod Bhanuka के रूप में गिरा मिनोद ने सात रन बनाये थे.

10:24 PM. 23 Jul 2110:24 PM. 23 Jul

टीम इंडिया की पारी 47 ओवर से पहले समाप्त

तीसरे ओडीआई में भारत की पूरी टीम निर्धारित 47 ओवर से पहले ही समाप्त हो गयी. टीम 43.1 ओवर ही खेल पायी. श्रीलंका को जीत के लिए 226 रन बनाने हैं.

10:24 PM. 23 Jul 2110:24 PM. 23 Jul

मैच शुरू होने के बाद चार खिलाड़ी सस्ते में आउट

बारिश बंद होने के बाद जब मैच शुरू हुआ तो मनीष पांडेय 11, हार्दिक पांड्‌या 19, नीतीश राणा 7,कृष्णाप्पा गौतम दो रन बनाकर आउट हो गये.

10:24 PM. 23 Jul 2110:24 PM. 23 Jul

बारिश का असर, टीम इंडिया पस्त

तीसरे वनडे मैच में 23 ओवर के बाद बारिश की वजह से मैच रोकना पड़ा था. जब मैच फिर से शुरू हुआ तो उसे 47 ओवर का कर दिया गया है, खेल के शुरू होते ही भारतीय टीम के खिलाड़ी लगातार आउट होने लगे और अब स्थित यह है कि टीम 47 ओवर तक टिक पायेगी या नहीं यह भीबताना मुश्किल है.

5:20 PM. 23 Jul 215:20 PM. 23 Jul

बारिश ने मैच पर डाला असर, खेल रूका

भारत और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा तीसरा वनडे मैच बारिश के कारण रोक दिया गया है. 23 ओवर का मैच अबतक हुआ है और भारत का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 147 रन हुआ है. सूर्यकुमार यादव 22 रन और मनीष पांडेय 10 रन बनाकर खेल रहे हैं.

5:20 PM. 23 Jul 215:20 PM. 23 Jul

संजू सैमसन के बाद सूर्य कुमार यादव क्रीज पर 

संजू सैमसन के आउट होने के बाद सूर्य कुमार यादव क्रीज पर डटे हैं. उन्होंने संयम के साथ खेलते हुए 22 रन बनाये हैं.

5:20 PM. 23 Jul 215:20 PM. 23 Jul

पृथ्वी शॉ के बाद संजू सैमसन भी पवेलियन लौटे

पृथ्वी शॉ के बाद संजू सैमसन भी आउट होकर पवेलियन लौट गये हैं. शॉ ने 49 और संजू ने 46 रन बनाये. भारत का पहला विकेट शिखर धवन के रूप में गिरा था, उन्होंने 13 रन बनाये थे.

5:20 PM. 23 Jul 215:20 PM. 23 Jul

पृथ्वी शॉ अर्धशतक से चूके, 49 रन बनाकर हुए आउट

श्रीलंकाई गेंदबाज दासुन शनाका ने पृथ्वी शॉ को 49 रन पर चलता कर दिया. शॉ अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन वे पगबाधा आउट हो गये. मनीष पांडेय अभी ग्राउंड पर आये हैं.

5:20 PM. 23 Jul 215:20 PM. 23 Jul

संजू सैमसन और पृथ्वी शॉ क्रीज पर 

शिखर धवन का विकेट गिरने के बाद भारत की ओर से संजू सैमसन और पृथ्वी शॉ ने अच्छी बल्लेबाजी की है और वे क्रमश: 22 और 30 रन बनाकर खेल रहे हैं. दस ओवर का खेल हो चुका है और भारत का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 71 रन है.

5:20 PM. 23 Jul 215:20 PM. 23 Jul

शिखर धवन 13 रन बनाकर आउट

तीसरे ओडीआई में भारत की शुरुआत बहुत अच्छी नहीं रही है और शिखर धवन के रूप में टीम इंडिया का पहला विकेट गिर गया है. धवन को दुष्मंता चामीरा ने 13 रन पर आउट किया है.

5:20 PM. 23 Jul 215:20 PM. 23 Jul

धवन और शॉ ने की ओपनिंग 

भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है. शिखर धवन और पृथ्वी शॉ बल्लेबाजी के लिए पहले मैदान पर उतरे हैं.

2:46 PM. 23 Jul 212:46 PM. 23 Jul

पांच खिलाड़ी कर रहे हैं डेब्यू 

शिखर धवन (कप्तान), पृथ्वी शॉ, सूर्यकुमार यादव, मनीष पांडे, संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, नीतीश राणा, कृष्णप्पा गौतम, राहुल चाहर, नवदीप सैनी, चेतन सकारिया

2:46 PM. 23 Jul 212:46 PM. 23 Jul

भारत ने जीता टॉस, करेगा पहले बल्लेबाजी

भारत (India) और श्रीलंका (Sri Lanka) के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा मैच खेला जा रहा है. भारत ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है.

1:54 PM. 23 Jul 211:54 PM. 23 Jul

ऐसी हो सकती है भारतीय टीम 

शिखर धवन (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, सूर्यकुमार यादव, मनीष पांडे, संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, क्रुणाल पंड्या, कृष्णप्पा गौतम, युजवेंद्र चहल, दीपक चाहर, भुवनेश्वर कुमार.

1:41 PM. 23 Jul 211:41 PM. 23 Jul

आज हो सकती है रनों की बारिश 

लगातार दो वनडे मैचों में भारत ने यहां लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत दर्ज की है, ऐसे में टॉस जीतने पर टीम पहले गेंदबाजी ही करना चाहेगी. एक बार फिर शुक्रवार को यहां रनो की बारिश देखने को मिल सकती है.

1:41 PM. 23 Jul 211:41 PM. 23 Jul

लाज बचाने उतरेगी श्रीलंकाई टीम 

श्रीलंकाई टीम दूसरे मैच में जीत के करीब पहुंच गयी थी, जिससे उसका आत्मविश्वास काफी बढ़ा होगा. सलामी बल्लेबाज अविष्का फर्नांडो को हालांकि दूसरे छोर से मदद की जरूरत है. पिछले मैच में गुस्से में दिख रहे श्रीलंकाई कोच मिकी आर्थर को अपने खिलाड़ियों की हौसलाअफजाई करनी होगी.

9:35 AM. 23 Jul 219:35 AM. 23 Jul

भारत के सामने ये दुविधा 

शिखर धवन की कप्तानी में भारत ने पहला मैच सात विकेट से जीता, जबकि दूसरे मैच में मिली तीन विकेट से जीत में दीपक चाहर ने 69 रन की नाबाद पारी खेली. अब देखना यह है कि भारत पारी की शुरुआत के लिए शिखर धवन के साथ पृथ्वी शॉ को ही उतारता है या देवदत्त पड्डिकल या रूतुराज गायकवाड़ को मौका देता है.

9:35 AM. 23 Jul 219:35 AM. 23 Jul

दीपक चाहर ने की धौनी की तारीफ 

श्रीलंका के खिलाफ दूसरे एकदिवसीय क्रिकेट मैच में बल्ले के कमाल से भारत को जीत दिलाने वाले तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा कि उन्होंने लक्ष्य का पीछा करने की कला महेंद्र सिंह धौनी से सीखी है. चाहर ने आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 69 रन बनाये. चाहर ने कहा: धौनी का मुझ पर गहरा असर है. सिर्फ चेन्नई सुपर किंग्स के साथ ही नहीं, बल्कि शुरू से हमने देखा है कि कैसे वह करीबी मैच जिताते थे. वह हमेशा मुझसे कहते हैं कि मैच आखिर तक ले जाना तुम्हारे हाथ में है.

9:35 AM. 23 Jul 219:35 AM. 23 Jul

भारतीय टीम 

भारत : धवन (कप्तान), पृथ्वी शॉ, पडिक्कल, गायकवाड़, सूर्यकुमार यादव, मनीष पांडे, नीतीश राणा, इशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या, कृष्णप्पा गौतम, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, राहुल चाहर, दीपक चाहर, भुवनेश्वर कुमार, चेतन सकारिया, नवदीप सैनी.

बेहद खास होने जा रहा है Tokyo Olympics, पहली बार देखने को मिलेगा ये बड़ा बदलाव

9:35 AM. 23 Jul 219:35 AM. 23 Jul

श्रीलंका की टीम 

श्रीलंका : दासुन शनाका (कप्तान), धनंजय डिसिल्वा (उपकप्तान), फर्नांडो, भानुका राजपक्षे, पथुम निसंका, चरित असलंका, हसारंगा, आशेन बंडारा, भानुका, लाहिरु उदारा, रमेश मेंडिस, करुणारत्ने, चमीरा, संदाकन, धनंजय, शिरन, लक्षण, जयरत्ने, जयविक्रेमा, फर्नांडो, रजिता, लाहिरु, उदाना.

9:35 AM. 23 Jul 219:35 AM. 23 Jul

दूसरे वनडे में श्रीलंका पर लगा जुर्माना

भारत के खिलाफ दूसरे वनडे क्रिकेट मैच में धीमी ओवरगति के लिए श्रीलंका पर मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया. आइसीसी मैच रैफरी रंजन मदुगले ने जुर्माना लगाया. श्रीलंका की टीम निर्धारित समय में लक्ष्य से एक ओवर पीछे रह गयी थी. आइसीसी ने एक बयान में कहा : आइसीसी खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के लिए आचार संहिता की धारा 2.22 के तहत निर्धारित समय में ओवर पूरे नहीं कर पाने की दशा में प्रति ओवर खिलाड़ियों पर मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया जाता है. इसके साथ ही सुपर लीग अंकों की सूची में श्रीलंका को एक अंक गंवाना पड़ा.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola