Ind vs Pak T20 WC: पाकिस्तान ने भारत को 10 विकेट से हराया, वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के खिलाफ दर्ज की पहली जीत
India vs Pakistan T20 World Cup 2021 टी20 वर्ल्ड कप के सुपर 12 मुकाबले में पाकिस्तान ने भारत को 10 विकेट से हरा दिया. इसके साथ वर्ल्ड कप में पहली जीत भी दर्ज कर लिया. पाकिस्तान ने पहले भारत को 151 रन पर रोका, फिर बिना विकेट गंवाये 17.5 ओवर में 152 रन बनाकर मैच जीत लिया.
भारत के गेंदबाज फेल
भारत की हार के पीछे सबसे बड़ी वजह रही गेंदबाजों का खराब प्रदर्शन. पाकिस्तान के खिलाफ न तो तेज गेंदबाज अच्छा प्रदर्शन कर पाये और न ही स्पिनरों ने अपना जलवा दिखाया. भुवनेश्वर 3 ओवर में 25 रन दिये, शमी 3.5 ओवर में 43 रन, बुमराह 3 ओवर में 22 रन, चक्रवर्ती ने 4 ओवर में 33 रन और जडेजा ने 4 ओवर में 28 रन लुटाये.
पाकिस्तान ने वर्ल्ड कप में पहली बार भारत को हराया
पाकिस्तान की जीत के साथ वर्ल्ड कप में भारत का विजय अभियान भी रूक गया. इससे पहले भारत टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से कभी भी नहीं हारा था. दोनों टीमों के बीच आईसीसी वर्ल्ड कप में 12 बार भिड़ंत हुई, जिसमें भारत ने सभी मुकाबले जीते थे.
पाकिस्तान ने भारत को 10 विकेट से हराया
पाकिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप के सुपर 12 के पहले मुकाबले में भारत को 10 विकेट से हरा दिया. पाकिस्तान ने भारत के लक्ष्य को बिना विकेट गंवाये 17.5 ओवर में 152 रन बनाकर हासिल कर लिया. पाकिस्तान के दोनों सलामी बल्लेबाजों बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान ने शानदार प्रदर्शन किया. बाबर ने 52 गेंदों में 6 चौके और दो छक्के की मदद से नाबाद 68 रन बनाये. जबकि रिजवान ने 55 गेंदों में 6 चौके और 3 छक्के की मदद से नाबाद 79 रन बनाये.
बाबर आजम ने जमाया अर्धशतक
बाबर आजम ने तूफानी पारी खेलते हुए अपना अर्धशतक पूरा कर लिया. 13 ओवर की समाप्ति पर पाकिस्तान बिना विकेट गंवाये 101 रन बना लिया. बाबर इस समय 41 गेंदों में दो छक्के और 4 चौकों की मदद से 52 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं. जबकि रिजवान 46 रन बनाकर खेल रहे हैं.
12 ओवर में पाकिस्तान का स्कोर 85 रन
12 ओवर में पाकिस्तान ने बिना विकेट गंवाये 85 रन बना लिया है. बाबर आजम अपने अर्धशतक के करीब हैं, तो रिजवान 38 रन बनाकर खेल रहे हैं.
पाकिस्तान का अर्धशतक पूरा, बाबर-रिजवान क्रीज पर जमे
पाकिस्तान ने 8 ओवर में बिना विकेट गंवाये 52 रन बना लिया है. बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान क्रीज पर अब भी जमे हुए हैं. बाबर 20 और रिजवान 30 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए