India vs New Zealand 2nd T20: रांची में टेप लगी जर्सी पहनकर मैदान पर उतरे ऋषभ पंत, सोशल मीडिया पर हो गये ट्रोल

Ranchi: New Zealand batsman Mark Chapman plays a shot during their 2nd Twenty20 cricket match against India at JSCA International Stadium Complex in Ranchi, Friday, Nov. 19, 2021. (PTI Photo/Swapan Mahapatra)(PTI11_19_2021_000296A)
रांची में शानदार प्रदर्शन के बाद पंत की सोशल मीडिया में जमकर तारीफ हो रही है, तो एक और वजह से फैन्स उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं. दरअसल पंत जब रांची में विकेटकीपिंग के लिए मैदान पर उतरे, तो सबकी नजर उनकी जर्सी पर पड़ी, जिसमें टेप लगा था.
India vs New Zealand 2nd T20: भारत और न्यूजीलैंड के बीच रांची के जेएससीए स्टेडियम में 19 नवंबर को रोमांचक मुकाबला खेला गया. जिसमें भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से रौंदकर सीरीज पर 2-0 से कब्जा कर लिया.
अपने गुरु महेंद्र सिंह धोनी के गृह नगर रांची में विकेटकीपर ऋषभ पंत ने अपना जलवा दिखाया और दर्शकों का जमकर मनोरंजन कराया. पंत ने जयुपर में चौका लगाकर टीम को जीत दिलाया तो, रांची में धोनी स्टाइल में छक्का जड़कर टीम को सीरीज में लीड दिला दिया. पंत ने निशाम की लगातार दो गेंद पर दो छक्का जमाया.
Also Read: IND vs NZ: रांची में भारतीय खाने के दीवाने हुए न्यूजीलैंड के खिलाड़ी, बड़े चाव से खाया ये इंडियन डिश
Rishabh Pant became the first Player to win against New Zealand in a world cup jersey. 😎 pic.twitter.com/IyPJDbdvrI
— Akshat Om (@AkshatOM10) November 20, 2021
रांची में शानदार प्रदर्शन के बाद पंत की सोशल मीडिया में जमकर तारीफ हो रही है, तो एक और वजह से फैन्स उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं. दरअसल पंत जब रांची में विकेटकीपिंग के लिए मैदान पर उतरे, तो सबकी नजर उनकी जर्सी पर पड़ी, जिसमें टेप लगा था.
Also Read: IND vs NZ 3rd T20I: ‘क्लीन स्वीप’ की तैयारी में टीम इंडिया, कप्तान ने टीम में बदलाव के दिये संकेत
मैच के दौरान तो फैन्स को पता नहीं चल पाया, आखिर पंत ने टेप लगी जर्सी क्यों पहनी, लेकिन मुकाबले के दूसरे दिन सोशल मीडिया पर पंत की तस्वीरें वायरल होने लगी.
दरअसल पंत टी20 वर्ल्ड कप वाली जर्सी पहनकर मैदान पर उतर गये थे. जब उन्हें पता चला तो, जर्सी पर टेप लगा लिया और विकेटकीपिंग करने लगे. हालांकि जब बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरे, तो उन्होंने अपनी गलती सुधार ली.
ट्रोलरों के निशाने पर पंत
पंत ने भले ही समय रहते अपनी गलती सुधार ली, लेकिन सोशल मीडिया में ट्रोलरों से खुद को नहीं बचा पाये. फैन्स लगातार पंत की टेप लगी जर्सी को शेयर कर रहे हैं और उन्हें ट्रोल कर रहे हैं.
एक फैन ने लिखा, ऋषभ पंत टी20 वर्ल्ड कप जर्सी पहनकर न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत दर्ज करने वाले पहले खिलाड़ी बने. एक अन्य फैन ने पंत की तस्वीर शेयर की और हंसते हुए इमोजी शेयर की.
गौरतलब है कि भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए न्यूजीलैंड को 153 रन पर रोक दिया, बाद में 3 विकेट खोकर 17.2 ओवर में 155 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




