IND vs ENG Test Series: मैं फिट हूं और इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज खेलने के लिए तैयार हूं, केएल राहुल ने कही यह बात
Author : Agency Published by : Prabhat Khabar Updated At : 02 Feb 2021 4:30 PM
IND vs ENG Test Series नयी दिल्ली : कलाई की चोट के कारण ऑस्ट्रेलिया दौरे के बीच से स्वदेश लौटने वाले भारतीय बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul) ने मंगलवार को कहा कि स्वास्थ्य लाभ के बाद उन्होंने पूरी फिटनेस हासिल कर ली है और वह इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू श्रृंखला के लिए तैयार हैं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 28 वर्षीय राहुल वनडे और टी-20 श्रृंखला में खेले थे लेकिन पहले दो टेस्ट मैचों में उन्हें मौका नहीं मिला.

मेलबर्न में उनके बायें हाथ की कलाई चोटिल हो गयी थी जिससे वह अंतिम दो टेस्ट मैचों से बाहर हो गये थे. राहुल इसके बाद स्वदेश लौट आये थे और स्वास्थ्य लाभ के लिए बेंगलुरु स्थित राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी से जुड़ गये थे. यहां इन्होंने जमकर अभ्यास किया और अपनी फिटनेस हासिल की.
राहुल ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘खुशी है कि मैंने रिहैबिलिटेशन अच्छी तरह से पूरा किया. फिर से फिट और स्वस्थ होने से बेहतर अहसास कुछ नहीं होता. खिलाड़ियों के साथ वापसी करना हमेशा मजेदार होता है. देश का प्रतिनिधित्व करना सम्मान है. मेरी निगाहें अब घरेलू श्रृंखला पर टिकी हैं.’
ऑस्ट्रेलिया में सीमित ओवरों की श्रृंखला में दो अर्धशतक जमाने वाले राहुल को इंग्लैंड के खिलाफ पांच फरवरी से चेन्नई में शुरू होने वाले पहले दो टेस्ट मैचों के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है. इंग्लैंड की पूरी टीम चेन्नई पहुंच चुकी है और कोरोना टेस्ट पास करने के बाद टीम अभ्यास कर रही है. ऑस्ट्रेलिया पर जीत के बाद लौटी टीम इंडिया के हौसले बुलंद हैं.
Posted By: Amlesh Nandan.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए