ePaper
Live Updates

India vs England 2nd ODI Scorecard: इंग्लैंड ने भारत को 6 विकेट से हराया, वनडे सीरीज 1-1 से बराबर

Updated at : 26 Mar 2021 9:33 PM (IST)
विज्ञापन
India vs England 2nd ODI Scorecard: इंग्लैंड ने भारत को 6 विकेट से हराया, वनडे सीरीज 1-1 से बराबर

India vs England 2nd ODI Playing 11, Live Score: भारत और इंग्लैंड के बीच पुणे में वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जाएगा. पहले मैच में शानदार जीत हासिल करने के बाद टीम इंडिया आज के मैच को अपने नाम कर सीरीज फतह करने के इरादे से उतरी है. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट के नुकसान पर 336 रन बनाए. पहले मैच में चोटिल हुए श्रेयस अय्यर की जगह सूर्यकुमार यादव को इंग्लैंड के खिलाफ शुक्रवार को यहां होनेवाले दूसरे मैच के जरिये वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण का मौका मिल सकता है. वहीं इयान मॉर्गन के चोटिल होने के बाद इंग्लैंड की कप्तानी जोस बटलर के पास है. भारत बनाम इंग्लैंड के दूसरे वनडे के पल-पल के अपडेट के लिए बने रहे prabhatkhabar.com के साथ

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
9:33 PM. 26 Mar 219:33 PM. 26 Mar

इंग्लैंड ने भारत को 6 विकेट से हराया, वनडे सीरीज 1-1 से बराबर

इंग्लैंड ने दूसरे वनडे इंटरनेशनल में भारत को छह विकेट से हरा दिया है. इसके बाद यह सीरीज एक-एक से बराबर हो गया है. 28 मार्च को खेले जाने वाले तीसरे एकदिवसीय मैच में फैसला होगा कि सीरीज किसके पास रहेगा.

9:33 PM. 26 Mar 219:33 PM. 26 Mar

इंग्लैंड के 200 रन पूरे, बेयरस्टो का शतक, बेन स्टोक्स ने भी जड़ा अर्धशतक

इंग्लैंड ने एक विकेट के नुकसान पर 200 रन पूरे कर लिए हैं. 31 ओवर में इंग्लैंड ने 200 रन पूरे कर लिए हैं. जॉनी बेयरस्टो ने शानदार पारी खेलने हुए अपनी टीम के लिए शतक बनाया. बेयरस्टो का यह 11वां वनडे इंटरनेशनल शतक है. इसके साथ ही बेन स्टोक्स ने भी अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है.

9:33 PM. 26 Mar 219:33 PM. 26 Mar

इंग्लैंड के 150 रन पूरे, बेयरस्टो की धमाकेदार पारी, क्रीज पर जमे स्टोक्स के पांव

इंग्लैंड ने एक विकेट के नुकसान पर 150 रन पूरे कर लिए हैं. 24 ओवर की समाप्ति पर इंग्लैंड का स्कोर 164 रन है. जॉनी बेयरस्टो 73 रन बनाकर खेल रहे हैं. क्रीज पर उनके साथ बेन स्टोक्स हैं. स्टोक्स ने भी 31 रन बना लिए हैं.

9:33 PM. 26 Mar 219:33 PM. 26 Mar

इंग्लैंड को पहला झटका, अर्धशतक बनाकर जेसन रॉय आउट

जेसन रॉय 52 गेंद पर 55 रन बनाकर आउट हो गये हैं. इंग्लैंड का स्कोर 100 के पार पहुंच गया है. रॉय और बेयरस्टो ने 100 से अधिक रन की साझेदारी की.

9:33 PM. 26 Mar 219:33 PM. 26 Mar

इंग्लैंड की अच्छी शुरुआत, जेसन रॉय का अर्धशतक

जेसन रॉय ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. इंग्लैंड का स्कोर बिना किसी नुकसान के 80 रन के पार चला गया है.

9:33 PM. 26 Mar 219:33 PM. 26 Mar

10 ओवर की समाप्ति पर इंग्लैंड का स्कोर 59 रन

इग्लैंड ने दस ओवर की समाप्ति पर बिना किसी नुकसान के 59 रन बना लिए हैं. जॉनी बेयरस्टो 21 गेंद पर 19 रन बनाकर खेल रहे हैं. वहीं, सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय 39 गेंद पर 39 रन बना चुके हैं.

9:33 PM. 26 Mar 219:33 PM. 26 Mar

इंग्लैंड के 50 रन पूरे, जेसन रॉय-जॉनी बेयरस्टो क्रीज पर जमे

जॉनी बेयरस्टो और जेसन रॉय ने इंग्लैंड को अच्छी शुरुआत दी है. दोनें की सधी हुई बल्लेबाजी से इंग्लैंड ने अपना 50 रन पूरा कर लिया है.

9:33 PM. 26 Mar 219:33 PM. 26 Mar

भारत ने इंग्लैंड को दिया 337 रन का लक्ष्य, रॉय और बेयरस्टो क्रीज पर

इंग्लैंड की ओर से पारी की शुरुआत जेसन रॉय और जॉनी बेयरस्टो कर रहे हैं. पिछले मैच में बेयरस्टो शतक से चूक गये थे.

9:33 PM. 26 Mar 219:33 PM. 26 Mar

भारत ने इंग्लैंड को दिया 337 रन का लक्ष्य, केएल राहुल का शानदार शतक

केएल राहुल के शानदार शतक की बदौलत भारत ने आज यहां दूसरे वनडे मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड को 337 रन का लक्ष्य दिया है. भारत की ओर से कप्तान विराट कोहली और ऋषभ पंत ने भी अर्धशतक जमाया. रोहित शर्मा 25 रन ही बना सके. जबकि सलामी बल्लेबाज शिखर धवन चार रन बनाकर आउट हुए.

9:33 PM. 26 Mar 219:33 PM. 26 Mar

भारत को पांचवां झटका, ऋषभ पंत आउट, टीम इंडिया का स्कोर 300 के पार

ऋषभ पंत 77 रन बनाकर आउट हो गये हैं. इस प्रकार टीम इंडिया को पांचवां झटका लगा है. पंत ने 40 गेंद पर 77 रन की पारी खेली. पंत ने अपनी पारी में सात छक्के और तीन चौके लगाए. पंत की जगह क्रुणाल पांड्या क्रीज पर आए हैं.

9:33 PM. 26 Mar 219:33 PM. 26 Mar

शतक जमाकर के एल राहुल आउट, टीम इंडिया का स्कोर 300 के करीब

केएल राहुल शतक बनाकर आउट हो गये हैं. भारत को चौथा झटका लगा है. राहुल ने अपनी पारी में सात चौके और दो छक्के लगाए हैं. हार्दिक पांडया और ऋषभ पंत की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है.

9:33 PM. 26 Mar 219:33 PM. 26 Mar

केएल राहुल का शानदार शतक, भारत का स्कोर 250 के पार

केएल राहुल ने शतक जड़ दिया है. यह उनका पांचवा वनडे इंटरनेशनल शतक है. राहुल ने सैम कुरैन की गेंद पर एक रन लेकर अपना शतक पूरा किया. राहुल ने अपनी पारी में छह चौके और दो छक्के लगाए हैं.

3:09 PM. 26 Mar 213:09 PM. 26 Mar

विराट-राहुल ने संभाली पारी, सौ के पार पहुंचा स्कोर

विराट-राहुल ने संभाली पारी, सौ के पार पहुंचा स्कोर

3:09 PM. 26 Mar 213:09 PM. 26 Mar

भारत को दूसरा झटका, 25 रन बनाकर रोहित आउट

भारत को दूसरा झटका, 25 रन बनाकर रोहित आउट

3:09 PM. 26 Mar 213:09 PM. 26 Mar

लय में रोहित शर्मा

धवन के आउट होने के बाद विराट कोहली ग्राउंड पर उतरे हैं. ओपनर रोहित शर्मा लय में दिख रहे हैं और उन्होंने अबतक पांच चौके जड़ दिये हैं.

3:09 PM. 26 Mar 213:09 PM. 26 Mar

भारत की धीमी शुरुआत, धवन पवेलियन लौटे

भारत के ओपनर शिखर धवन मात्र चार रन बनाकार पवेलियन लौट गये हैं.

3:09 PM. 26 Mar 213:09 PM. 26 Mar

भारत की धीमी शुरुआत

भारत के ओपनर रोहित शर्मा और शिखर धवन ने पारी की धीमी शुरुआत की है. टीम का स्कोर तीन ओवर के बाद आठ रन है.

3:09 PM. 26 Mar 213:09 PM. 26 Mar

इंग्लैंड ने किया टीम में तीन बदलाव

इंग्लैंड ने टीम में तीन बदलाव किये हैं. उन्होंने दाविद मालन, लियाम लिविंगस्टोन और रीस टॉपले को टीम में शामिल किया है. इसके अलावा टीम में रॉय, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्ट्रोक, बटलर, मोईन, एस करैन, टी करैन और राशिद शामिल हैं.

1:13 PM. 26 Mar 211:13 PM. 26 Mar

ये  है भारत की प्लेइंग इलेवन 

भारत : कोहली (कप्तान), रोहित (उप-कप्तान), धवन, पंत, हार्दिक, केएल राहुल (विकेटकीपर), क्रुणाल, नटराजन, भुवनेश्वर, प्रसिद्ध कृष्णा, शार्दुल ठाकुर

1:13 PM. 26 Mar 211:13 PM. 26 Mar

भारत करेगा पहले बल्लेबाजी 

भारत और इंग्लैंड के बीच पुणे में वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जाएगा. फिलहाल इंग्लैंड ने टॉस जीत कर गेंदबाजी का फैसला किया है. भारत पहले बल्लेबाजी करेगा.

1:13 PM. 26 Mar 211:13 PM. 26 Mar

टॉस पर रहेगी सबकी नजर 

भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाले मुकाबले में टॉस पर सबकी नजर रहेगी. बता दें कि विराट कोहली (Virat Kohli) को पिछले 6 मैचों में से 5 में टॉस में हार का सामना करना पड़ा. भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 मैचों में सिर्फ 1 बार टॉस जीतने वाले विराट कोहली ने वनडे सीरीज की भी शुरुआत टॉस हारकर ही की है.

1:13 PM. 26 Mar 211:13 PM. 26 Mar

जडेजा भी हो चुके हैं फिट 

रवींद्र जडेजा तीन महीने से टीम से बाहर है, लेकिन टेस्ट में अक्षर पटेल और वनडे में क्रुणाल पांड्या ने उनकी कमी महसूस नहीं होने दी. आइपीएल के कारण मशहूर हुए प्रसिद्ध कृष्णा ने वनडे क्रिकेट में पदार्पण के साथ शानदार प्रदर्शन करके चार विकेट चटकाये. रवींद्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह के लौटने पर क्रुणाल या कृष्णा में से एक को बाहर रहना होगा.

1:13 PM. 26 Mar 211:13 PM. 26 Mar

सूर्यकुमार यादव आज कर सकते हैं डेब्यू 

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने वाले सूर्यकुमार यादव आज खेले जाने वाले वनडे में डेब्यू कर सकते हैं. सुर्यकुमार ने इससे पहले इंग्लैंड के खिलाफ खेले गये दो टी20 मुकाबलों में शानदार बल्लेबाजी की थी. सुर्यकुमरा यादव में यह खासियत है कि वह मैदान के हर कोने में गेंद को पहुंचा सकते हैं.

1:13 PM. 26 Mar 211:13 PM. 26 Mar

भारत की नजर सीरीज पर 

भारत बनाम इंग्लैंड के बीच आज दूसरा मैच खेला जाएगा. पहला मैच जीत चुकी भारतीय टीम आज सीरीज को जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. इस मैच में भी भारत का पलड़ा भारी नजर आ रहा है. इंग्लैंड की टीम इस मैच को जीत कर सीरीज बराबरी करना चाहेगी.

8:41 AM. 26 Mar 218:41 AM. 26 Mar

ऐसी हो सकती है भारत की टीम 

भारत : कोहली (कप्तान), रोहित (उप-कप्तान), धवन, सूर्यकुमार, हार्दिक, केएल राहुल (विकेटकीपर), युजवेंद्र चहल, क्रुणाल, नटराजन, भुवनेश्वर, प्रसिद्ध कृष्णा, शार्दुल ठाकुर

8:41 AM. 26 Mar 218:41 AM. 26 Mar

इन खिलाड़ियों के साथ उतर सकता है इंग्लैंड

इंग्लैंड : मोइन अली, जॉनी बेयरस्टॉ, सैम बिलिंग्स, जोस बटलर (कप्तान), सैम करन, टॉम करन, आदिल राशिद, जैसन रॉय, बेन स्टोक्स, मार्क वुड, जैक बॉल, क्रिस जॉर्डन, डेविड मलान में से.

8:41 AM. 26 Mar 218:41 AM. 26 Mar

कृष्णा पर रहेंगी सबकी नजरें 

इंडियन प्रीमियर लीग में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए शानदार प्रदर्शन करके मशहूर हुए कृष्णा ने इंग्लैंड के खिलाफ वनडे क्रिकेट में पदार्पण करके चार विकेट चटकाये.

8:41 AM. 26 Mar 218:41 AM. 26 Mar

फॉर्म में लौटे धवन 

भारत के लिए सबसे बड़ी राहत शिखर धवन का फॉर्म में लौटना रही, जिन्होंने पहले मैच में 98 रन बनाये. टी-20 सीरीज से बाहर रहने के बाद उन पर अच्छे प्रदर्शन का काफी दबाव था.

8:41 AM. 26 Mar 218:41 AM. 26 Mar

सूर्यकुमार यादव को मिल सकती है टीम में जगह 

सूर्यकुमार यादव को इंग्लैंड के खिलाफ शुक्रवार को यहां होनेवाले दूसरे मैच के जरिये वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण का मौका मिल सकता है, जबकि भारत की नजरें इस मैच के जरिये एक और सीरीज अपने नाम करने पर लगी होंगी.

8:41 AM. 26 Mar 218:41 AM. 26 Mar

श्रेयस अय्यर सीरीज से बाहर 

भारत के चोटिल बल्लेबाज श्रेयस अय्यर जैव सुरक्षित वातावरण (बायो बबल) से बाहर निकल गये हैं, क्योंकि कंधे की चोट के कारण वह इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के बाकी बचे मैचों और आइपीएल के पूरे सत्र में नहीं खेल पायेंगे. इस बल्लेबाज ने हालांकि दमदार वापसी का वादा किया है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola