India tour of Australia : होटल में quarantine किये जाने पर टीम इंडिया ने कहा- हम चिड़िया घर के जानवर नहीं कि...

Melbourne : India's Jasprit Bumrah, centre, is congratulated by teammates after taking the wicket of Australia's Joe Burns for no score during play on day one of the Boxing Day cricket test between India and Australia at the Melbourne Cricket Ground, Melbourne, Australia, Saturday, Dec. 26, 2020. AP/PTI(AP26-12-2020_000002B)
india tour of australia 2020- 21: भारतीय क्रिकेट टीम ने कहा है कि वे यह नहीं चाहते हैं कि उनके साथ ‘चिड़िया घर के जानवरों की तरह व्यवहार किया जाये, वे होटल में कोरेंटिन (hotel quarantine) किये जायें और मैदान पर 20 हजार दर्शकों को मैच देखने की इजाजत दी जाये.
India tour of Australia 2020- 21: भारतीय क्रिकेट टीम ने कहा है कि वे यह नहीं चाहते हैं कि उनके साथ ‘चिड़िया घर के जानवरों की तरह व्यवहार किया जाये, वे होटल में कोरेंटिन (hotel quarantine) किये जायें और मैदान पर 20 हजार दर्शकों को मैच देखने की इजाजत दी जाये.
आज टीम के सदस्य सिडनी जाने वाले हैं और टीम के उन पांच सदस्यों की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आयी है जिन्हें आइसोलेशन में रखा गया था. ऐसे में टीम के एक सदस्य ने Cricbuzz को बताया कि जब टीम के सदस्य निगेटिव आ जाते हैं तो उन्हें होटल में कोरेंटिन रखने का कोई मतलब नहीं है.
उन्होंने कहा कि यह बड़ा विरोधाभासी लगता है कि आप क्रिकेट फैंस को मैदान पर आने देते हैं और मजे करने देते हैं जबकि खिलाड़ियों को होटल में कोरेंटिन रखना चाहते हैं. वह भी तब जबकि सभी खिलाड़ी कोरोना टेस्ट में निगेटिव पाये गये हैं. हमें चिड़ियाघर के जानवरों की तरह व्यवहार किया जाना पसंद नहीं.
टीम के सूत्र ने बताया कि ब्रिसबेन टेस्ट के संबंध में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की मेडिकल टीम ने उनसे पिछले सप्ताह यह कहा था कि वे होटल में अपने फ्लोर को छोड़कर भी नहीं जा सकते जिसे हमने तुरंत खारिज कर दिया था. टीम प्रबंधन ने कहा कि हमें यह स्थितियां कतई स्वीकार्य नहीं हैं.
उन्होंने कहा कि हम कोरोना प्रोटोकाल का पूरी तरह पालन करेंगे लेकिन चिड़ियाघर के जानवर की तरह कैद नहीं हो सकते हैं. कल ऐसी खबरें आयीं थीं कि अगर खिलाड़ियों को होटल में कोरेंटिन होने के लिए बाध्य किया गया तो वे ब्रिसबेन जाने को तैयार नहीं हैं और सिडनी में ही चौथा टेस्ट खेलकर वापस स्वदेश लौट जायेंगे.
Posted By : Rajneesh Anand
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




