ENG vs WI T20 WC: वेस्टइंडीज के अकील हुसैन का 'सुपरमैन' अवतार, हवा में डाइव लगाकर लपका असंभव कैच, देखें VIDEO

Dubai: West Indies' Akeal Hosein batts during the Cricket T20 World Cup match between England and the West Indies at the Dubai International Cricket Stadium, in Dubai, UAE, Saturday, Oct. 23, 2021. AP/PTI(AP10_23_2021_000204B)
हुसैन ने अपने चौथे ओवर की पहली गेंद पर लिविंगस्टोन को अपनी गेंद पर कॉट एंड बोल्ड किया. हुसैन की गेंद पर लिविंगसटोन ने उठाकर मारने की कोशिश की, लेकिन हुसैन ने हवा में डाइव लगाकर कैच लपक लिया.
England vs West Indies इंग्लैंड के खिलाफ वर्ल्ड कप सुपर 12 के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के बायें हाथ के स्पिनर अकील हुसैन (Akeal Hosein) ने मैदान पर सुपरमैन की भूमिका में नजर आये. उन्होंने हवा में डाइव लगाकर अभूतपूर्व कैच लपका. जिसकी तारीफ सभी कर रहे हैं. हुसैन का वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
हुसैन ने अपने चौथे ओवर की पहली गेंद पर लिविंगस्टोन को अपनी गेंद पर कॉट एंड बोल्ड किया. हुसैन की गेंद पर लिविंगसटोन ने उठाकर मारने की कोशिश की, लेकिन हुसैन ने हवा में डाइव लगाकर कैच लपक लिया.
https://twitter.com/AhsanMu0007/status/1451955385863184386
हुसैन के कैच को कई बार देखने के बाद थर्ड अंपायर ने अपना निर्णय वेस्टइंडीज के पक्ष में दिया और इस तरह लिविंगस्टोन 1 रन बनाकर पवेलियन लौटे.
Also Read: ENG vs WI T20 WC: वेस्टइंडीज ने वर्ल्ड कप में बनाया सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड, न्यूजीलैंड को छोड़ा पीछे
हुसैन ने इंग्लैंड के खिलाफ अपने दो विकेट कॉट एंड बोल्ड ही किया. हुसैन ने अपना पहला शिकार जौनी बेयरस्टो के रूप में किया, जिन्हें 9 के स्कोर पर कॉट एंड बोल्ड किया. हुसैन के कैच को वर्ल्ड कप का सबसे बेस्ट कैच माना जा रहा है.
हुसैन ने 4 ओवर की गेंदबाजी में 24 रन देकर इंग्लैंड के दो बल्लेबाजों को आउट किया. हालांकि शानदार फील्डिंग के बावजूद वेस्टइंडीज की टीम इंग्लैंड को नहीं हरा पायी, क्योंकि बल्लेबाजों ने निराश किया.
इंग्लैंड की टीम टॉस जीतकर वेस्टइंडीज को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया. इंग्लैंड के गेंदबाजों ने घातक गेंदबाजी करते हुए वेस्टइंडीज को 55 के स्कोर पर ऑल आउट कर दिया और फिर 8.2 ओवर में 4 विकेट खोकर मैच जीत लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




