ENG vs WI T20 WC: इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को 6 विकेट से हराया, कैरिबाई टीम के खिलाफ वर्ल्ड कप में पहली जीत
ICC T20 World Cup England vs West Indies वर्ल्ड कप के सुपर 12 के दूसरे मुकाबले में इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को 6 विकेट से हरा दिया. पहले वेस्टइंडीज को 55 के स्कोर पर ऑल आउट कर दिया, फिर 8.2 ओवर में 4 विकेट खोकर 56 रन बनाकर मैच जीत लिया. मैच से जुड़ी हर अपडेट आप यहां देख सकते हैं.
इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को 6 विकेट से हराया
टी20 वर्ल्ड कप के सुपर 12 मुकाबले में इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को 6 विकेट से हरा दिया. वेस्टइंडीज को इंग्लैंड ने पहले 55 स्कोर पर ढेर कर दिया, फिर 8.2 ओवर में 4 विकेट खोकर 56 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया. टी20 वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज के खिलाफ इंग्लैंड की पहली जीत है. इंग्लैंड की ओर से सबसे अधिक बटलर ने 24 रन बनाये और नाबाद रहे. जबकि वेस्टइंडीज की ओर से हुसैन ने 4 ओवर में 24 रन देकर दो शानदार विकेट चटकाये.
इंग्लैंड को चौथा झटका, लिविंगस्टोन 1 रन बनाकर आउट
इंग्लैंड को 7वें ओवर की पहली गेंद पर चौथा झटका लगा. हुसैन ने हवा में गोते लगाकर लिविंगस्टोन को कॉट एंड बोल्ड आउट किया. लिविंगस्टोन केवल एक रन ही बना पाये. हुसैन ने अपना पहला विकेट भी कॉट एंड बोल्ड ही किया था.
इंग्लैंड को तीसरा झटका, मोईन अली 3 रन बनाकर आउट
वेस्टइंडीज के न्यूनतम का स्कोर का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम को 6ठे ओवर में तीसरा झटका लगा. मोईन अली 3 रन बनाकर रन आउट हुए. इससे पहले जेसन रॉय 11 और बेयरस्टो 9 रन बनाकर आउट हुए.
वेस्टइंडीज ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड
वेस्टइंडीज की टीम ने वर्ल्ड कप में शर्मनाक रिकॉर्ड बनाया है. वेस्टइंडीज वर्ल्ड में तीसरी सबसे कम स्कोर बनाने वाली टीम बन गयी है. वर्ल्ड कप में न्यूनतम स्कोर का रिकॉर्ड निदरलैंड के नाम है. निदरलैंड ने 2014 में श्रीलंका के खिलाफ केवल 39 रन पर ऑल आउट हो गयी थी. दूसरे स्थान पर भी निदरलैंड की ही टीम है. 2021 में ही श्रीलंका के खिलाफ निदरलैंड 44 रन पर ढेर हो गयी थी. वेस्टइंडीज तीसरे स्थान पर पहुंच गयी है.
वेस्टइंडीज की टीम 55 रन पर ढेर
वर्ल्ड कप के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज की टीम केवल 55 रन पर ऑल आउट हो गयी. वेस्टइंडीज की टीम 20 ओवर भी नहीं खेल पायी. पूरी टीम केवल 14.2 ओवर में ही सिमट गयी. वेस्टइंडीज की ओर से सबसे अधिक क्रिस गेल ने 13 रन बनाये. इंग्लैंड की ओर से आदिल रशिद ने 2.2 ओवर में केवल दो रन बनाकर 4 विकेट चटकाये. जबकि मोईन अली और मिल्स ने दो-दो विकेट चटकाये. वोक्स और जोर्डन ने एक-एक विकेट लिये.
वेस्टइंडीज को 9वां झटका, पोलार्ड 6 रन बनाकर आउट
वेस्टइंडीज को 13वें ओवर की पहली गेंद पर 8वां झटका लगा. जबकि दूसरे गेंद पर 9वां झटका लगा. दोनों ही विकेट आदिल रशिद ने लिये. कप्तान पोलार्ड केवल 6 रन बनाकर आउट हुए. पोलार्ड ने 14 गेंदों का सामना किया, जिसमें एक भी बाउंड्री नहीं लगाया. उसके बाद रवि रामपॉल अपना खाता भी नहीं खोल पाये.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए