ePaper

होटल में बलात्कार का आरोप लगने के बाद श्रीलंकाई क्रिकेटर गुणतिलका निलंबित

Updated at : 23 Jul 2018 1:27 PM (IST)
विज्ञापन
होटल में बलात्कार का आरोप लगने के बाद श्रीलंकाई क्रिकेटर गुणतिलका निलंबित

कोलंबो : श्रीलंका के टेस्ट क्रिकेटर धनुष्का गुणतिलका के एक दोस्त पर नार्वे की एक महिला द्वारा होटल के कमरे में बलात्कार का आरोप लगाये जाने पर गुणतिलका को टीम से निलंबित कर दिया गया है. धनुष्का और उसका दोस्त नार्वे की दो महिलाओं को रविवार की सुबह उस होटल लेकर आये जहां श्रीलंकाई टीम […]

विज्ञापन

कोलंबो : श्रीलंका के टेस्ट क्रिकेटर धनुष्का गुणतिलका के एक दोस्त पर नार्वे की एक महिला द्वारा होटल के कमरे में बलात्कार का आरोप लगाये जाने पर गुणतिलका को टीम से निलंबित कर दिया गया है. धनुष्का और उसका दोस्त नार्वे की दो महिलाओं को रविवार की सुबह उस होटल लेकर आये जहां श्रीलंकाई टीम ठहरी थी.

बाद में एक महिला ने दूसरे व्यक्ति पर बलात्कार का आरोप लगाया जो श्रीलंकाई मूल का ब्रिटिश पासपोर्टधारी है ।पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. एक पुलिस अधिकारी ने बताया ,‘‘ उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और हम मामले की जांच कर रहे हैं. नार्वे की एक पर्यटक ने बलात्कार का आरोप लगाया है.”
उन्होंने कहा कि गुणतिलका पर कोई आरोप नहीं लगाया गया है. श्रीलंका क्रिकेट ने हालांकि आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में उसे निलंबित कर दिया है हालांकि अभी चल रहे मैच में वह खेल सकेगा. आचार संहिता के तहत मैचों के दौरान खिलाड़ियों के लिये रात में होटल के कमरों में रहना अनिवार्य है और वे मेहमान नहीं ला सकते. बोर्ड जांच का नतीजा आने तक मौजूदा टेस्ट की उसकी मैच फीस भी रोककर रखेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola