ePaper

शुभमन गिल ने जड़ा 95 मीटर लंबा छक्का, स्टेडियम की छत से टकराई गेंद, देखें वीडियो

Updated at : 12 Nov 2023 4:55 PM (IST)
विज्ञापन
शुभमन गिल ने जड़ा 95 मीटर लंबा छक्का, स्टेडियम की छत से टकराई गेंद, देखें वीडियो

Bengaluru: India's batter Shubman Gill plays a shot during the ICC Men's Cricket World Cup 2023 match between India and Netherlands, at M. Chinnaswamy Stadium in Bengaluru, Sunday, Nov. 12, 2023. (PTI Photo/Shahbaz Khan)(PTI11_12_2023_000098A)

नीदरलैंड के खिलाफ वर्ल्ड कप के आखिरी लीग मुकाबले में टीम इंडिया टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर रही है. शुभमन गिल और रोहित शर्मा ने टीम को शानदार शुरुआत दी है. गिल ने एक 95 मीटर का छक्का लगाया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 अभियान के अपने आखिरी लीग मुकाबले में भारत, नीदरलैंड का सामना कर रहा है. कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. भारत ने शानदार शुरुआत की. रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने सलामी बल्लेबाज के मौर पर अपने-अपने अर्धशतक पूरे किए. दोनों ने पहले विकेट के लिए 100 रनों की साझेदारी की. गिल ने 32 गेंदपर धमाकेदार 51 रन और रोहित ने 54 गेंद पर 61 रन बनाए. इस बीच गिल ने एक बहुत बड़ा छक्का लगाया. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Also Read: India vs Netherlands: विराट कोहली से लेकर जसप्रीत बुमराह तक, इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी निगाहें

गिल ने जड़ा 95 मीटर लंबा छक्का

शुभमन गिल ने बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की छत पर गेंद मारी तो नॉन-स्ट्राइकर पर खड़े रोहित भी हैरान रह गए. तीसरे ओवर की अंतिम गेंद पर गिल ने नीदरलैंड्स के आर्यन दत्त की गेंद को गगनचुंबी छक्के में बदल दिया. जब रोहित ने गिल का वह छक्का देखा तो उनके चेहरे पर मुस्कान आ गई. इसका एक वीडियो आईसीसी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया. वीडियो वायरल है.

https://twitter.com/Im_Circuit/status/1723625939400323349

नीदरलैंड पहले ही सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर

वर्ल्ड कप की बात करें तो नीदरलैंड पहले ही सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो चुका है. भारत अपने सभी 8 मुकाबले जीतकर 16 अंक बटोरे हैं और तालिका में टॉप पर है. भारत इस वर्ल्ड कप की प्रबल दावेदार है. भारत ने इस मुकाबले के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाप नहीं की है. नीदरलैंड भी पिछले मुकाबले वाली प्लेइंग इलेवन के साथ उतरी है.

रोहित शर्मा ने कही यह बात

टॉस जीतने के बाद रोहित ने कहा कि हम बल्लेबाजी करेंगे. कोई विशेष कारण नहीं. है. चाहे हमने पहले बल्लेबाजी की हो या पहले गेंदबाजी की हो, हमने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है. आज अच्छा खेलने और सभी बॉक्सों पर टिक करने का एक और मौका है. इससे बेहद खुश हूं. हमने इस टूर्नामेंट में कैसा खेला है, यह सभी के सामने है. उन लोगों को सलाम जो अलग-अलग समय पर खड़े हुए और जिम्मेदारी ली. हमारी टीम एकजुट है.

Also Read: रोहित शर्मा ने सौरव गांगुली का रिकॉर्ड तोड़ा, एक विश्वकप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले कप्तान बने

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola