World Cup 2023: रोहित शर्मा के फोन में नहीं है इंस्टा और ट्विटर, बताया समय की बर्बादी, जानें कौन करता है पोस्ट

Updated:
विज्ञापन
World Cup 2023: रोहित शर्मा के फोन में नहीं है इंस्टा और ट्विटर, बताया समय की बर्बादी, जानें कौन करता है पोस्ट

रोहित शर्मा ने बताया कि उनके मोबाइल में इंस्टाग्राम और ट्विटर का ऐप नहीं है. तो अब ऐसे में सवाल उठता है कि उनके सोशल मीडिया अकाउंट में पोस्ट कौन करता है. इस सवाल का भी जवाब दिग्गज क्रिकेटर ने दिया. उन्होंने बातचीत में बताया कि अगर हमें कोई कमर्शियल पोस्ट करना होता है, तो उनकी पत्नी करती हैं.

विज्ञापन

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा दुनिया के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में गिने जाते हैं. उनके नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में बल्लेबाजी के कई ऐसे रिकॉर्ड दर्ज हैं, जिसे तोड़ पाना आसान नहीं है. रोहित शर्मा क्रिकेट के अलावे पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रहते हैं. उनके जीवन से जुड़ी हर छोटी-बड़ी बातों को क्रिकेट फैन्स जानना चाहते हैं. आज आपको हम रोहित शर्मा से जुड़ी ऐसी जानकारी देने वाले हैं, जिसे जानने के बाद आप हैरान हुए बिना नहीं रह पाएंगे.

रोहित के फोन पर नहीं है इंस्टाग्राम-ट्विटर, बताया समय की बर्बादी

आज के समय में मोबाइल और सोशल मीडिया लोगों की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है. इसके बिना आज जीवन की कल्पना करना आसान नहीं है. आपको शायद यह मालूम नहीं है कि टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा के फोन पर इंस्टाग्राम और ट्विटर नहीं हैं. इंडियन एक्सप्रेस के साथ बातचीत में उन्होंने इस बात का खुलासा किया. उन्होंने कहा, आप मेरा फोन चेक कर सकते हैं. उन्होंने कहा, पिछले नौ महीने से मेरे फोन पर इंस्टाग्राम या ट्विटर नहीं हैं.

सोशल मीडिया में कौन करता है रोहित शर्मा का पोस्ट

रोहित शर्मा ने बताया कि उनके मोबाइल में इंस्टाग्राम और ट्विटर का ऐप नहीं है. तो अब ऐसे में सवाल उठता है कि उनके सोशल मीडिया अकाउंट में पोस्ट कौन करता है. इस सवाल का भी जवाब दिग्गज क्रिकेटर ने दिया. उन्होंने बातचीत में बताया कि अगर हमें कोई कमर्शियल पोस्ट करना होता है, तो उनकी पत्नी रितिका सजदेह करती हैं.

Also Read: World Cup 2023: सचिन तेंदुलकर को आईसीसी ने वर्ल्ड कप के लिए बनाया वैश्विक राजदूत

रोहित शर्मा ने सोशल मीडिया का नुकसान बताया

रोहित शर्मा ने बातचीत में सोशल मीडिया के नुकसान के बारे में बताया. उन्होंने कहा, ये सभी (सोशल मीडिया) ध्यान भटकाने वाले हैं. दिनभर लोग फोन पर लगे रहते हैं. उन्होंने आगे कहा, यह समय और ऊर्जा की बर्बादी है. रोहित ने कहा, इसलिए मैंने इसे अपने फोन पर नहीं रखने का फैसला किया है.

Also Read: World Cup 2023: चार वर्ल्ड कप के बाद धोनी के बिना पहली बार मैदान पर उतरेगी टीम इंडिया, क्या होगी चुनौती

वर्ल्ड कप 2023 में टीम की कमान संभाल रहे हैं रोहित शर्मा

रोहित शर्मा की अगुआई में टीम इंडिया वर्ल्ड कप 2023 में हिस्सा ले रही है. हाल ही में रोहित की कप्तानी में भारत ने एशिया कप जीता. अब उनके पास महेंद्र सिंह धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी करते हुए 2023 का वर्ल्ड कप जीतने का मौका है. 2011 में धोनी की कप्तानी में भारत ने दूसरी बार वर्ल्ड कप जीता था. उस समय भी वर्ल्ड कप भारत में खेला गया था. संयोग की बात है कि 12 के बाद फिर से वर्ल्ड कप भारत में हो रहा है.

Also Read: World Cup Records: रोहित शर्मा वर्ल्ड कप 2023 में तोड़ सकते हैं 5 बड़े रिकॉर्ड्स, सचिन, गेल भी छूट जाएंगे पीछे

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola