World Cup 2023: ‘रोहित शर्मा पांचों को पीटता है’, ‘हिटमैन’ की बैटिंग को लेकर वसीम अकरम ने कह दी बड़ी बात

Updated:
विज्ञापन
World Cup 2023: ‘रोहित शर्मा पांचों को पीटता है’, ‘हिटमैन’ की बैटिंग को लेकर वसीम अकरम ने कह दी बड़ी बात

पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी वसीम अकरम रोहित शर्मा की बल्लेबाजी के दिवाने हो गए हैं. उन्होंने हिटमैन की जमकर तारीफ की है. उन्होंने कहा, यह खिलाड़ी सबसे अलग है. हम विराट कोहली, जो रूट, केन विलियमसन और बाबर आजम की बात करते हैं, लेकिन रोहित शर्मा इन सबसे अलग हटकर हैं.

विज्ञापन

वर्ल्ड कप 2023 में भारतीय टीम अलग रूप में नजर आ रही है. कप्तान रोहित शर्मा खतरनाक फॉर्म में दिख रहे हैं. शुरुआत से ही हिटमैन विरोधी टीम पर हमला कर रहे हैं. उसी तरह गेंदबाजी में भी भारतीय गेंदबाज पहले ओवर में ही विकेट लेकर विरोधी टीम की कमर तोड़ दे रहे हैं. रोहित शर्मा की बात करें, तो उनके बल्ले से केवल एक शतक निकले हैं, लेकिन पावरप्ले में ही वो जमकर रन बनाकर टीम को दबाव से बाहर निकाल दे रहे हैं. इस वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा की बेखौफ बल्लेबाजी और कप्तानी की जमकर तारीफ हो रही है. भारत ही नहीं पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर भी उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे.

रोहित की बल्लेबाजी के दिवाने हुए वसीम अकरम

पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी वसीम अकरम रोहित शर्मा की बल्लेबाजी के दिवाने हो गए हैं. उन्होंने हिटमैन की जमकर तारीफ की है. उन्होंने कहा, यह खिलाड़ी सबसे अलग है. अकरम ने कहा, हम विराट कोहली, जो रूट, केन विलियमसन और बाबर आजम की बात करते हैं, लेकिन रोहित शर्मा इन सबसे अलग हटकर हैं.

वसीम अकरम ने पाकिस्तान के टीवी कार्यक्रम ए स्पोर्ट्स पर भारत बनाम नीदरलैंड मैच की चर्चा करते हुए कहा, एक बार फिर से भारत ने शानदार खेल दिखाया. 50 ओवर में 410 रन, पहले 10 ओवर में 91 रन. रोहित शर्मा 54 गेंदों में 61 रन बनाए. जिसमें 8 चौके और 2 छक्के जमाए. वसीम ने कहा, मेरा ख्याल है ऐसा प्लेयर वर्ल्ड क्रिकेट में नहीं है. हम कई खिलाड़ियों के बारे में चर्चा करते हुए, लेकिन यह खिलाड़ी सबसे अलग है. क्योंकि बैटिंग को आसान बना देते हैं. कोई भी स्थिति हो, कैसी भी गेंदबाजी आक्रमण हो, बड़े आराम से शॉट लगाते हैं.

Also Read: शमी की गेंद पिच को करती है ‘किस’, वसीम अकरम ने बताया- कैसे वर्ल्ड कप में आग उगल रहे भारतीय गेंदबाज?

सभी गेंदबाजों को रोहित पीटता है: शोएब

वसीम अकरम की बातों पर सहमती जताते हुए पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी शोएब मलिक ने कहा, यह ऐसा बैटर है…अगर विरोधी टीम में पांच गेंदबाज हो, तो वह सभी को पीटता है. शोएब ने आगे कहा, वसीम भाई ने जितने नाम गिनाए, वो पांचों की नहीं मारते, वो तीन मारते हैं, लेकिन यह ऐसा खिलाड़ी है, जो पांचों को मारता है.

रोहित शर्मा गेम का टेंपो ही बदल देते हैं : वसीम अकरम

वसीम अकरम ने आगे कहा, रोहित शर्मा गेम का टेंपो ही बदल देते हैं. शोएब ने आगे कहा, अगर यह विकेट पर जम गया तो बहुत खतरनाक हो जाता है. मालूम हो नीदरलैंड के खिलाफ भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में केवल चार विकेट खोकर 410 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. जिसमें टॉप के सभी पांच बैटर ने 50 या 50 से अधिक रन बनाए. जिसमें श्रेयस अय्यर और केएल राहुल ने शानदार शतक जमाया.

Also Read: Ind vs Pak: वसीम अकरम ने पाकिस्तान क्रिकेट की खोल दी पोल, कहा- नहीं होती खिलाड़ियों की…

भारत ने वर्ल्ड कप 2023 में सभी 9 मैचों में जीत दर्ज की

वर्ल्ड कप 2023 में भारत ने अपने सारे 9 मुकाबले में जीत दर्ज की. भारत की ओर से कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली, शुभगन गिल, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, सभी ने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया है. जबकि गेंदबाजी में मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह, रविंद्र जडेजा और कुलदीप यादव ने शानदार खेल दिखाया है.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola