शमी की गेंद पिच को करती है ‘किस’, वसीम अकरम ने बताया- कैसे वर्ल्ड कप में आग उगल रहे भारतीय गेंदबाज?

Updated:
विज्ञापन
शमी की गेंद पिच को करती है ‘किस’, वसीम अकरम ने बताया- कैसे वर्ल्ड कप में आग उगल रहे भारतीय गेंदबाज?

Lucknow: India’s Mohammed Shami celebrates the wicket of England’s Moeen Ali during the ICC Men’s Cricket World Cup 2023 match between India and England, at Bharat Ratna Shri Atal Bihari Vajpayee Ekana Cricket Stadium, in Lucknow, Sunday Oct. 29, 2023. (PTI Photo/Manvender Vashist Lav)(PTI10_29_2023_000588B)

वसीम अकरम ने लाइव टीवी शो में चर्चा करते हुए मोहम्मद शमी की गेंदबाजी एक्शन का विश्लेषण किया. उन्होंने टीवी शो में ही बताया, शमी गेंद को कैसे पकड़ते हैं और उनकी गेंद पिच करने के बाद कैसे कटती है.

विज्ञापन
undefined

वर्ल्ड कप 2023 में भारतीय टीम लगातार 8 मैच जीतकर सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है. 16 अंकों के साथ भारत इस समय प्वाइंट्स टेबल के टॉप पर मौजूद है. क्रिकेट के इस महाकुंभ में भारतीय खिलाड़ियों ने बल्ले और गेंद से शानदार प्रदर्शन किया है. मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज ने अपनी घातक गेंदबाजी से तहलका मचा दिया है.

undefined

मोहम्मद शमी की प्लेइंग इेलवन में एंट्री चार मैचों के बाद हुई. लेकिन उन्होंने मौके का फायदा उठाया और चार मैचों में ही 16 विकेट लेकर गदर मचा दिया. शमी तेजी से गोल्डन बॉल की रेस में आगे बढ़ रहे हैं. शमी अबतक दो बार पांच-पांच और एक बार चार विकेट ले चुके हैं. जबकि जसप्रीत बुमराह और सिराज भी विरोधी टीम पर कहर बनकर टूट रहे हैं.

undefined

क्रिकेट पंडित भारतीय गेंदबाजी आक्रमण को सबसे घातक बता रहे हैं. इस बीच पाकिस्तान के पूर्व गेंदबाज वसीम अकरम ने मोहम्मद शमी की जमकर तारीफ की और उन्होंने बताया कि आखिर भारतीय तेज गेंदबाज इतनी घातक गेंदबाजी कैसे कर रहे हैं.

Also Read: Mohammed Shami को इस बॉलीवुड हसीना ने शादी के लिए किया प्रपोज, बोली- शमी से जरूर ये बात करना…
undefined

वसीम अकरम ने लाइव टीवी शो ‘ए स्पोर्ट’ में चर्चा करते हुए मोहम्मद शमी की गेंदबाजी एक्शन का विश्लेषण किया. उन्होंने टीवी शो में ही बताया, शमी गेंद को कैसे पकड़ते हैं और उनकी गेंद पिच करने के बाद कैसे कटती है. अकरम ने बताया, शमी गेंद को दोनों ओर स्विंग कराने में माहिर हैं.

undefined

अकरम ने कहा, शमी की हर गेंद सीम से टकराती है. डगमगाती नहीं है. उन्होंने कहा, शमी की गेंद सीधी जाती है और पिच को चूमती है. अकरम के साथ चर्चा करते हुए पूर्व पाक क्रिकेटर मिसबाह उल हक ने कहा, सबसे बड़ी बात है कि जब गेंद फेंकते हैं कि आपकी कलाई ब्रेक नहीं करनी चाहिए.

undefined

वसीम अकरम ने मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह की गेंदबाजी के बारे में बताया, बुमराह अपनी कलाई से स्विंग कराते हैं, जबकि शमी सीम से स्विंग कराते हैं. दोनों खिलाड़ी 140 से 145 किलामीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी भी करते हैं.

undefined

अकरम ने सोशल मीडिया में चल रही उस खबर पर भी निराशा जाहिर किया, जिसमें कहा जा रहा है कि भारतीय गेंदबाजों को अलग गेंद दी जा रही है. अकरम ने कहा, ऐसे बयान बचकानी और निराशाजनक है. उन्होंने कहा, अगर कोई अच्छा प्रदर्शन कर रहा है, तो उसकी सराहना करना चाहिए. उसकी बुराई न करें.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola