हरिद्वार से बाबाधाम तक दंडयात्रा पर निकले बांका के दो शिवभक्त, ढोल-बाजे के साथ ग्रामीणों ने किया विदा

हरिद्वार रवाना होते शिवभक्त. | Prabhat Khabar Network
Haridwar to Baidyanath Dham Dand Yatra : बांका जिले के कठौन और नीलकोठी गांव से दो शिवभक्तों ने हरिद्वार से बाबा बैद्यनाथ धाम तक दंडयात्रा का संकल्प लिया है. यह यात्रा शिवभक्तों की सबसे कठिन धार्मिक यात्राओं में से एक मानी जाती है.
Haridwar to Baidyanath Dham Dand Yatra : बांका जिले के चांदन प्रखंड अंतर्गत बिरनियां पंचायत के कठौन और नीलकोठी गांव से दो शिवभक्त हरिद्वार से बाबाधाम एवं बासुकीनाथ धाम तक दंडयात्रा करने के संकल्प के साथ रवाना हुए. गुरुवार को गांव में श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिला. स्थानीय लोगों ने ढोल-बाजे के साथ दोनों श्रद्धालुओं को पांडेयडीह तक पहुंचाकर हरिद्वार के लिए विदा किया.
दंडयात्रा का लिया कठिन संकल्प
जानकारी के अनुसार कठौन गांव निवासी 50 वर्षीय शिवभक्त रवींद्र यादव तथा नीलकोठी गांव निवासी 35 वर्षीय कार्तिक यादव ने हरिद्वार से जल लेकर दंडयात्रा करते हुए बाबा बैद्यनाथ धाम (देवघर) और बासुकीनाथ धाम पहुंचने का संकल्प लिया है. यह यात्रा शिवभक्तों की कठिनतम धार्मिक यात्राओं में मानी जाती है, जिसमें श्रद्धालु दंडवत करते हुए लंबी दूरी तय करते हैं.
सेवक भी रहेंगे साथ
दोनों शिवभक्तों की सेवा और सहयोग के लिए विष्णु पंजियारा एवं नुनदयाल यादव भी पूरे यात्रा मार्ग में उनके साथ रहेंगे. वे यात्रा के दौरान आवश्यक व्यवस्थाओं और सेवा कार्यों का दायित्व निभाएंगे.
भक्ति के माहौल में दी गई विदाई
रवानगी के अवसर पर पूरे गांव में धार्मिक उत्साह का माहौल रहा. श्रद्धालुओं और ग्रामीणों ने ढोल-बाजे के साथ दोनों शिवभक्तों को पांडेयडीह तक पहुंचाया और सफल यात्रा की मंगलकामना की.
इस मौके पर सरपंच विद्या देवी, अशोक ठाकुर, गोपाल यादव, निर्मल यादव, नुनेश्वर यादव, अनिल यादव, श्यामचरण यादव, परमेश्वर यादव, जयप्रकाश कुशवाहा, विवेक कुमार, अरुण कुमार, रेखा देवी, कविता देवी, मीना देवी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By दीपक चौधरी
दीपक चौधरी प्रिंट माध्यम में 23 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. कटोरिया (बांका) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










