विराट रामायण मंदिर में स्थापित होगा दुनिया का सबसे बड़ा शिवलिंग, 20 जून से शुरू होगा निर्माण, जानिए खासियत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 May 2023 2:26 AM
पूर्वी चंपारण जिले के कैथवलिया में स्थित जानकी नगर में विश्व के सबसे बड़ा विराट रामायण मंदिर का कार्य 20 जून से शुरू होगा. इस दिन हनुमानजी और भगवान विष्णु दोनों का दिन होने का सुखद संयोग है.
पूर्वी चंपारण जिले के कल्याणपुर प्रखंड के कैथवलिया में बनने वाले विश्व के सबसे बड़े विराट रामायण मंदिर का निर्माण कार्य 20 जून से शुरू होगा. इसकी तैयारी को लेकर धार्मिक न्यास बोर्ड के सचिव किशोर कुणाल ने कैथवलिया में बैठक की. बैठक में डीएम सौरभ जोरवाल, एसपी कांतेश कुमार मिश्रा, एसडीओ सहित अन्य सरकारी कर्मी थे. फिर गांव के लोगों के साथ बैठक कर मंदिर निर्माण के अग्रतर स्थिति की जानकारी सभी को दी. उन्होंने जमीन की समस्या को जल्द खत्म कर कार्य को आगे बढ़ाने की बात कही. 20 जून से निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा.
किशोर कुणाल ने आगे बताया की मंदिर का नक्शा आ गया है. यह मंदिर 1080 फुट लंबा और 580 फुट चौड़ा और 270 फुट ऊंचा मंदिर का निर्माण कराया जायेगा. इसका पूरा एरिया होगा तीन लाख 76 हजार वर्ग फुट में मंदिर का निर्माण होगा.
किशोर कुणाल ने बताया कि विश्व का सबसे बड़ा और विशाल शिवलिंग स्थापित की जायेगी. जिसकी लंबाई 33 फुट ऊंचा और 33 फुट मोटा होगा जो एक ही पत्थर का बना होगा. इतना ही नहीं यहां जो शिवलिंग का स्थापना होगा उस पर जल चढ़ाया जाएगा. शिव लिंग पर तीसरे मंजिल से जाकर जल चढ़ाने की व्यवस्था की जायेगी.
उन्होंने कहा कि जिस कंस्ट्रक्शन कंपनी को मंदिर निर्माण कार्य का जिम्मा दिया गया था. उसे हटा दिया गया है. आरोप यह है कि जिस कंपनी को काम दिया गया है. उसका जो मशीन है वह पुराना मॉडल का है. इससे अगर काम कराया जाता है तो दस वर्ष के अंदर गिर जाएगा. इसी लिए उसे हटा कर फिर से टेंडर किया जा रहा है.
बता दें कि कैथवलिया में बनाने वाला विराट रामायण मंदिर का भूमि पूजन वर्ष 2012 में किशोर कुणाल के द्वारा ही किया गया था. उसके बाद 2022 में इसका शिलान्यास इन्हीं के द्वारा किया गया. जिसके बाद मंदिर बनाने के लिए कंपनी ने अपना सामान गिराया. लेकिन मशीन ठीक नहीं होने के कारण उसे काम करने से मना कर दिया. जिसके बाद से वहां केवल चार पांच मशीन और बालू गिट्टी दिख रहा है.
-
विश्व का सबसे बड़ा मंदिर, उंचाई 270 फीट, चौड़ाई 540 फीट, लंबाई 1080 फीट, क्षेत्रफल 108 एकड़
-
संसार का सबसे बड़ा शिवलिंग-उंचाई 33 फीट, गोलाई 33 फीट, वजन 200 एमटी
-
मंदिरों की संख्या 16
-
शिखर की संख्या 12
-
आश्रमों की संख्या 4
-
गोपुरम की संख्या 1
-
सबसे उंचा शिखर 270 फीट का
-
चार उंचे शिखर 180 फीट के
-
एक शिखर की उंचाई 135 फीट
-
6 शिखर की उंचाई 108 फीट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










