एआर रहमान की बेटी खतीजा ने की सगाई, जानें कौन हैं उनके मंगेतर, देखें PHOTOS
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Jan 2022 8:58 PM
जानेमाने संगीतकार एआर रहमान की बड़ी बेटी खतीजा रहमान ने एक प्राइवेट सेरेमनी में रियासदीन शेख मोहम्मद संग सगाई कर ली.
जानेमाने संगीतकार एआर रहमान की बड़ी बेटी खतीजा रहमान ने एक प्राइवेट सेरेमनी में रियासदीन शेख मोहम्मद संग सगाई कर ली. उन्होंने अपने डी-डे से एक तसवीर भी साझा की है जिसमें खतीजा और उनके मंगेतर नजर आ हैं. उन्होंने तसवीर शेयर करते हुए इसके साथ एक खूबसूरत नोट भी साझा किया है. उन्होंने इसमें लिखा है कि सगाई 29 दिसंबर को ही हुई थी.
उन्होंने अपनी तसवीर साझा करते हुए लिखा, “सर्वशक्तिमान के आशीर्वाद से मुझे रियासदीन शेख मोहम्मद, एक महत्वाकांक्षी उद्यमी और एक विज्किड ऑडियो इंजीनियर के साथ अपनी सभी सगाई की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है. सगाई 29 दिसंबर को हुई थी, मेरा जन्मदिन करीबी परिवार और प्रियजनों (एसआईसी) की मौजूदगी में.” खतीजा इस तसवीर में पिंक कलर के आउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं. उन्होंने मास्क भी लगाया है.
खतीजा की पोस्ट के मुताबिक, रियासदीन एक महत्वाकांक्षी उद्यमी और ऑडियो इंजीनियर हैं. उनकी इंस्टाग्राम की तसवीरों से साफ हैं कि वो अपने काम से कितना प्यार करते हैं. उन्होंने भी खतीजा द्वारा शेयर की गई तसवीर को अपने इंस्टा अकाउंट पर साझा किया है. उनकी तसवीर पर कमेंट करते हुए लोग उन्हें जमकर बधाई दे रहे हैं.

खतीजा रहमान ने दिग्गज एसपी बालसुब्रमण्यम के साथ ‘रोबो’ में अपने पिता की रचना “ओ मरमनिषी / पुथिया मनिधा” के साथ फिल्मों में गायिकी की शुरुआत की थी. रजनीकांत अभिनीत इसका निर्देशन बालसुब्रमण्यम और उनके पिता एआर रहमान ने किया था. वह कथित तौर पर केवल 14 वर्ष की थी जब उन्होंने गायिकी की शुरुआत की थी.

गौरतलब है कि साल 2020 में खतीजा रहमान उस समय विवादों में घिर गईं थी जब लेखिका तसलीमा नसरीन ने उन्हें बुर्के में दम घुटने वाला बताया. हालांकि, खतीजा ने इस विवाद पर परिपक्व तरीके से प्रतिक्रिया दी थी. उन्होंने कहा था परिवार के साथ बिना घुटन के अच्छा समय बिता रही हूं. वो जो चाहती थी उसे पहनना उसकी पसंद है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










