UP Police Constable New Exam Date 2024: सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड रि एक्जाम डेट, जानें कारण
Published by : Shaurya Punj Updated At : 02 Jun 2024 3:10 PM
UP Police Constable New Exam Date 2024
UP Police Constable New Exam Date 2024: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) की ओर से पुलिस भर्ती बोर्ड रि एक्जाम डेट की घोषणा जल्द ही की जाएगी. बता दें कि फरवरी में जो परीक्षा आयोजित हुई थी उसे कुछ दिन बाद ही पेपर लीक की खबरें आने के बाद रद्द कर दिया गया था.
UP Police Constable New Exam Date 2024: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा जल्द ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर यूपी पुलिस पुन: परीक्षा तिथि 2024 की घोषणा करने की उम्मीद है. आपको बता दें आज( 2 जून सुबह से ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर #UP_CONSTABLE_REEXAM_DATE ट्रेंड करवा रहे हैं. खबर लिखे जाने तक 40.6K पोस्ट इसमें हो चुके थे.
मिल रहे हैं यूजर के ढेर सारे रिएक्शन और कमेंट्स
इस पोस्ट पर ढेर सारे कमेंट्स देखने को मिल सकते हैं. इसमें एक यूजर ने लिखा है एक ही मांग एक ही काम, रि एक्जाम, एक यूजर ने लिखा है, रिएक्जाम डेट बताओ, एक यूजर ने लिखा तय समय पर चुनाव हुआ, हमारा एक्जाम क्यों नहीं.
JSSC CGL Re Exam 2024 की कब होगी अनाउंसमेंट, देखें अपडेट
Income Tax Officer कैसे बनें ? योग्यता, उम्र, सैलरी सब कुछ जानें
इससे पहले, यूपी सरकार ने पेपर लीक की खबरों के बाद यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2023 को रद्द करने का फैसला लिया था. 17 फरवरी और 18 फरवरी, 2024 को होने वाली इस परीक्षा में लगभग 16 लाख महिलाओं सहित 48 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने भाग लिया था. नियमित और प्रामाणिक अपडेट के साथ-साथ यूपी पुलिस भर्ती 2024 से संबंधित नवीनतम जानकारी के लिए, उम्मीदवारों को नियमित रूप से UPPRB की आधिकारिक वेबसाइट देखने की सलाह दी जाती है.
6 महीने के अंदर होनी है परीक्षा
ऑफिशियल स्टेटमेंट के अनुसार, परीक्षा अगस्त 2024 तक आयोजित होने की उम्मीद है. सीएम योगी की घोषणा के अनुसार, बोर्ड का लक्ष्य 60,244 रिक्तियों को भरने के लिए 6 महीने के भीतर परीक्षा आयोजित करना है. यूपी पुलिस पुन: परीक्षा तिथि की घोषणा के साथ, बोर्ड आवेदन पत्र, एडमिट कार्ड और परिणाम घोषणा के लिए संभावित रिलीज तिथियां भी प्रदान करेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










