Sarkari Naukri 2024: 12वीं व ग्रेजुएशन पास के लिए हो रही है बंपर नियुक्ति, ऐसे करना है आवेदन

Published by : Shaurya Punj Updated At : 01 Feb 2024 7:03 PM

विज्ञापन

Sarkari Naukri 2024, TNPSC Recruitment 2024: तमिलनाडु लोक सेवा आयोग (TNPSC) ने राज्य सरकार के कई विभागों में ग्रुप डी के पदों के लिए वैकेंसी निकाली है. इस भर्ती के जरिए ग्राम प्रशासनिक ऑफिसर, जूनियर असिस्टेंट सहित कई पदों पर बहाली की जाएगी.

विज्ञापन

Sarkari Naukri 2024, TNPSC Recruitment 2024: 12वीं से ग्रेजुएशन पास उम्मीदवारों के लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है. तमिलनाडु लोक सेवा आयोग (TNPSC) की ओर से राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में ग्रुप डी के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है. आपको बता दें ग्राम प्रशासनिक अधिकारी, कनिष्ठ सहायक, टाइपिस्ट, व्यक्तिगत सहायक, व्यक्तिगत सचिव, बिल कलेक्टर सहित विभिन्न पदों की कुल 6244 रिक्तियों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं.

Also Read: DSP या डिप्टी कलेक्टर बनने का है मन, तो यहां करें अप्लाई

TNPSC Recruitment 2024: ऐसे करें आवेदन

  • आवेदन करने के लिए सबसे ऑफिशियल वेबसाइट tnpsc.gov.in पर जाएं.

  • वहां होम पेज पर मौजूद भर्ती लिंक पर क्लिक करें.

  • वहां मांगी जाने वाली तमाम जानकारी को आराम से भरें.

  • मांगी जाने वाली डॉक्यूमेंट्स की स्कैन की गई कॉपी को अपलोड करें.

  • आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के लिए आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगताव करें.

  • आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अपना एप्लिकेशन फॉर्म अपने पास रख लें.

TNPSC Recruitment 2024: आयु सीमा

उम्मीदवार जो भी ग्रुप 4 के लिए आवेदन कर रहे हैं, उनमें ग्राम प्रशासनिक अधिकारी, फॉरेस्ट गार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस वाले फॉरेस्ट गार्ड, फॉरेस्ट वॉचर, फॉरेस्ट वॉचर (आदिवासी युवा) के पदों को छोड़कर सभी पदों के लिए उम्मीदवारों को 1 जुलाई, 2024 को 18 वर्ष की आयु पूरी करनी चाहिए. साथ ही उम्मीदवारों की आयु 32 वर्ष पूरा नहीं होना चाहिए. वहीं आरक्षित वर्ग से ताल्लुक रखने वाले उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गई है.

TNPSC Recruitment 2024: शैक्षिक योग्यता

बता दें कि, जूनियर असिस्टेंट पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से डिग्री होनी चाहिए. अन्य पदों के लिए योग्यता के संबंध में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आयोग द्वारा जारी विस्तृत अधिसूचना देख सकते हैं.

TNPSC Recruitment 2024: जानें चयन प्रक्रिया

इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के जरिए किया जाएगा. परीक्षा 9 जून 2024 को आयोजित की जाएगी. परीक्षा ओएमआर शीट पर होगी. परीक्षा पैटर्न जारी कर दिया गया है. परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड निर्धारित समय पर जारी कर दिया जाएगा.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola