SSC GD Constable 2021 Final Marks: जारी हुआ एसएससी जीडी कांस्टेबल के मार्क्स, ssc.nic.in पर करें चेक

Published by : Shaurya Punj Updated At : 23 Nov 2022 5:39 PM

विज्ञापन

SSC GD Constable 2021 Final Marks: असम राइफल्स परीक्षा, 2021 में सीएपीएफ, एनआईए और एसएसएफ और राइफलमैन (जीडी) में कांस्टेबल जीडी के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in से अंतिम अंक डाउनलोड कर सकते हैं.

विज्ञापन

SSC GD Result 2022: कर्मचारी चयन आयोग या एसएससी ने एसएससी जीडी कांस्टेबल मार्क्स आज, 23 नवंबर, 2022 को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जारी कर दिए हैं. असम राइफल्स परीक्षा, 2021 में सीएपीएफ, एनआईए और एसएसएफ और राइफलमैन (जीडी) में कांस्टेबल जीडी के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in से अंतिम अंक डाउनलोड कर सकते हैं.

आयोग ने फाइनल अंक उन उम्मीदवारों के लिए जारी किए गए हैं जिन्होंने डिटेल्ड मेडिकल एग्जामिनेशन (DME)/ रिव्यू मेडिकल एग्जामिनेशन (RME) में भाग लेने के लिए योग्य घोषित किया गया था. परीक्षा में सफल रहे प्रत्येक उम्मीदवार का अंक 23 नवंबर से 7 दिसंबर, 2022 तक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा.

SSC GD Constable 2021 Final Marks: ऐसे डाउनलोड करें फाइन मार्कशीट

स्टेप 1: सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं.

स्टेप 2: होम पेज पेज पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें.

स्टेप 3: आपकी फाइनल मार्कशीट स्क्रीन पर खुल जाएगी.

स्टेप 4: इसे चेक और डाउनलोड करें.

स्टेप 5: एसएसससी जीडी कॉन्स्टेबल 2021 फाइनल मार्क्सशीट का प्रिंटआउट लेकर अपने पास रख लें.

एसएससी जीडी क्या है?

भारत में सुरक्षाबलों के लिए कॉन्स्टेबल भर्ती का आयोजन एसएससी द्वारा किया जाता है. जिसके लिए एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा आयोजित की जाती है. जिसमें तीन चरण शामिल होते है. जो उम्मीदवार सभी चरणों में पास हो जाता है उसे कांस्टेबल पद में शामिल किया जाता है. ऐसे कई विद्यार्थी होते है जिन्होंने इस परीक्षा के बारे में सुना होता है परन्तु उनके पास इसकी पूरी जानकारी नहीं होती है. जिससे वह आवेदन करने में सफल नहीं हो पाते है. इसीलिए आज के इस आर्टिकल में हम आपके साथ एसएससी जीडी से जुडी सभी प्रकार की जानकारी शेयर कर रहे है. जिसकी जानकारी आप सभी को होना बहुत महत्वपूर्ण है.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola