SSC Exam Calendar 2024 Revised: एसएससी ने एक्जाम डेट्स में किया बदलाव, लोकसभा चुनाव के कारण अब इन तारिखों पर होंगी परीक्षा

Published by : Shaurya Punj Updated At : 16 Aug 2024 1:50 PM

विज्ञापन

SSC Exam Calendar 2024 Revised

SSC Exam Calendar 2024 Revised: भारत में लोकसभा चुनाव के कारण कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने कई आगामी परीक्षाओं को पुनर्निर्धारित किया है.

विज्ञापन

SSC Exam Calendar 2024 Revised: कर्मचारी चयन आयोग, (SSC) ने विभिन्न भर्ती परीक्षाओं की एक्जाम डेट्स में बदलाव किया है. लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर परीक्षा कैलेंडर को संशोधित किया गया है. एसएससी अब संयुक्त उच्चतर माध्यमिक स्तर की परीक्षा, एसएससी सीएचएसएल पेपर 1 1, 2, 3, 4, 5, 8, 9, 10, 11 और 12 जुलाई को आयोजित करेगा. आधिकारिक onssc.gov.in पर जारी नोटिस में लिखा है, “19 अप्रैल से 1 जून, 2024 तक होने वाले आम चुनाव और 4 जून, 2024 को मतगणना के कारण, आयोग ने निम्नलिखित परीक्षाओं को फिर से निर्धारित किया है.”

SSC Exam 2024 के लिए नया शेड्यूल क्या है ?

दिल्ली पुलिस में सब-इंस्पेक्टर, सीएपीएफ और सीआईएसएफ में एएसआई परीक्षा 27, 28, 29 जून को आयोजित की जाएगी. संयुक्त उच्चतर माध्यमिक (10 + 2) स्तर की परीक्षा (टियर- I) 1 से 12 जुलाई तक आयोजित की जाएगी. चयन पद परीक्षा, चरण XII, 2024 24 से 26 जून तक आयोजित की जाएगी, जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और क्वांटिटी सर्वेइंग एंड कॉन्ट्रैक्ट्स) परीक्षा, 2024 5 से 7 जून तक निर्धारित की जाएगी.

पहले क्या थी जूनियर इंजीनियर परीक्षा की तारीखें ?

पहले जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और क्वांटिटी सर्वेइंग एंड कॉन्ट्रैक्ट्स) परीक्षा, 2024 की तारीखें 4 से 6 जून थीं, चयन पद परीक्षा चरण XII के लिए यह 6 से 8 मई थी, दिल्ली पुलिस में सब-इंस्पेक्टर और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल परीक्षा, 2024 का पहला पेपर 9,10,13 मई को था और सीएचएसएल परीक्षा की तारीखों की घोषणा पहले नहीं की गई थी.

 नवोदय विद्यालय में नॉन टीचिंग पदों पर हो रही भर्ती

SSC Exam Calendar 2024 Revised: नया शेड्यूल डाउनलोड करने के स्टेप्स

आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं
होमपेज पर संशोधित परीक्षा कार्यक्रम पर क्लिक करें
संशोधित शेड्यूल स्क्रीन पर दिखाई देगा
संशोधित परीक्षा कार्यक्रम जांचें और डाउनलोड करें
भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola