Live Updates

Sarkari Naukri-Result 2024 Live: इन विभागों में गर्वमेंट जॉब की बहार, सरकारी नौकरी के लिए यहां से करें अप्लाई

Updated:
विज्ञापन

Sarkari Naukri-Result 2024 Live

Sarkari Naukri-Result 2024 Live, Sarkari Result 2024, Sarkari Naukri Job 2024 Notification, Jharkhand High Court Vacancy, BPSC, West Bengal Police Bharti: सरकारी नौकरी पाने की इच्छा कई युवाओं को है. इसके लिए वो जी तोड़ मेहनत भी कर रहे हैं. हम आपको परीक्षाओं के रिजल्ट, सरकारी वैकेंसी 2024 से जुड़े अपडेट दे रहे हैं.

विज्ञापन

BPSC TRE3 Admit Card: 16 मार्च को 9वीं और 10 वीं कक्षा के लिए शिक्षक भर्ती परीक्षा आयोजित होनी थी. बीपीएससी शिक्षक भर्ती परीक्षा 15 मार्च को राज्य के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी. 15 मार्च को होने वाली परीक्षा का एडमिट कार्ड केंद्र कोड के साथ 7 मार्च 2024 से 12 मार्च 2024 तक आधिकारिक साइट पर उपलब्ध रहेगा. परीक्षा 15 मार्च को सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक आयोजित की जानी है. भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 87,774 रिक्तियों को भरना है. एडमिट कार्ड डाउनलोड करने से पहले उम्मीदवारों को अपने डैशबोर्ड पर लॉग इन करना होगा. लॉगिन करने के बाद एक अपडेटेड पासपोर्ट साइज फोटो अपलोड करनी होगी. आवेदक को अगर ऑनलाइन आवेदन में नाम, पिता का नाम या माता के नाम में कोई त्रुटि मिलती है तो उन्हें ठीक कराना चाहिए.

TS ICET 2024: तेलंगाना स्टेट काउंसिल ऑफ हायर एजुकेशन, TSCHE ने TS ICET 2024 के लिए पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है. इंटीग्रेटेड कॉमन एंट्रेंस टेस्ट अधिसूचना आज 5 मार्च को आधिकारिक वेबसाइट tsche.ac.in और icet.tsche.ac.in. पर जारी की जाएगी. टीएस आईसीईटी 2024 परीक्षा के लिए पंजीकरण 7 मार्च से शुरू होगा और अंतिम तिथि 30 अप्रैल, 2024 है. जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे जल्द से जल्द पंजीकरण करें और फॉर्म जमा करें.

RITES Recruitment 2024: राइट्स लिमिटेड ने अनुबंध के आधार पर इंजीनियरिंग पेशेवरों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. आवेदन प्रक्रिया चल रही है, और आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 14 मार्च है. इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.rites.com के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

Maharastra Police Recruitment 2024: महाराष्ट्र पुलिस ने कॉन्सटेबल के पदों के लिए बंपर भर्तियां निकाली है. इसके द्वारा हजारों वैकैंसी भरी जाएगी. इसके लिए एप्लीकेशन प्रोसेस मंगलवार के शुरू की जाएगी. जो कैंडिडेट्स इसके लिए आवेदन करना चाहते हैं वो एप्लीकेशन लिंक एक्टिव होने के बाद अप्लाई कर सकते हैं. यूपी, झारखंड और पश्चिम बंगाल के बाद अब महाराष्ट्र में भी कॉन्सटेबल के पद पर बंपर भर्तियां निकली हैं. महाराष्ट्र पुलिस ने कॉन्सटेबल के बंपर पदों पर भर्ती का नोटिस कुछ दिन पहले जारी किया था. इन वैकेंसी के लिए आवेदन कल यानी 5 मार्च 2024 दिन मंगलवार से शुरू होंगे.

BPSC Head Master notification 2024: बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने विज्ञापन के तहत बिहार सरकार के शिक्षा विभाग और एससी और एसटी कल्याण विभाग के तहत हेड मास्टर के पद के लिए अधिसूचना जारी की है. क्रमांक 26/2024. योग्य उम्मीदवार 11 मार्च से 2 अप्रैल, 2024 तक आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से 50 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक की डिग्री होनी चाहिए. शिक्षक पात्रता परीक्षा के साथ-साथ उनके पास राज्य के सरकारी स्कूल में माध्यमिक शिक्षक के रूप में आठ साल का अनुभव और सीबीएसई, एसीएसई और बीएसईबी से संबद्ध स्कूल में माध्यमिक शिक्षक के रूप में 12 साल का अनुभव होना चाहिए.

BPSC TRE 3.0 Admit Card 2024: बिहार लोक सेवा आयोग BPSC आज, 7 मार्च को बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा के तीसरे चरण के लिए एडमिट कार्ड जारी करेगा. उम्मीदवार बीपीएससी शिक्षक भर्ती 3.0 का एडमिट कार्ड आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं. इसके साथ ही उम्मीदवार इस पेज पर दिए गए डायरेक्ट डाउनलोड लिंक से भी अपने एडमिट कार्ड चेक कर सकते हैं. इसके लिए उम्मीदवारों को अपने लॉग इन क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा.

विज्ञापन
विज्ञापन
शौर्य पुंज

लेखक के बारे में

By शौर्य पुंज

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola