Live Updates

Sarkari Result Exam 2024 LIVE: इन पदों के लिए निकली बिहार, झारखंड, यूपी में वैकेंसी, जानें आवेदन से लेकर सबकुछ

Updated:
विज्ञापन

Sarkari Result Exam 2024 Live: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए इन दिनों काफी मौके हैं, जिनके द्वारा वो केंद्र सरकार या राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में नौकरी पा सकते हैं. नौकरी के लिए तैयारी करने से भी ज्यादा जरूरी है सही मौके की तलाश करना. लेकिन अगर मौका ही निकल जाए तो की गई तैयारी का कोई मतलब नहीं. दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, झारखंड, बिहार, एमपी जैसे हिंदी भाषी राज्योॆ में राज्य सरकार ने भी कई पदों पर नियुक्तियां निकाली हैं. एजुकेशन से जुड़े तमाम ताजा खबरों के अपडेट के लिए इस लिंक पर बने रह सकते हैं.

विज्ञापन

बिहार शिक्षक भर्ती एग्जाम का मार्कशीट आउट

बिहार लोक सेवा आयोग ने शिक्षक और हेडमास्टर पदों के लिए आयोजित बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के अंक अपलोड कर दिए हैं. मार्क्स बीपीएससी ऑनलाइन की वेबसाइट onlinebpsc.bihar.gov.in पर जाकर चेक किए जा सकते हैं.

Sarkari Result Exam 2024 LIVE: ICAI CA Final में जयपुर के स्टूडेंट्स ने मारी बाजी

आईसीएआई सीए नवंबर 2023 फाइनल और इंटरमीडिएट का रिजल्ट जारी कर दिया है. इस सत्र में कुल 8,650 उम्मीदवार चार्टर्ड अकाउंटेंट के रूप में उत्तीर्ण हुए हैं. बता दें कि सीए इंटर नवंबर 2023 के परिणामों के अनुसार, ग्रुप 1 के लिए 117304 उम्मीदवार उपस्थित हुए और 19686 उम्मीदवार उत्तीर्ण हुए हैं और उत्तीर्ण प्रतिशत 16.78% रहा. जबकि सीए इंटर के लिए आईसीएआई नवंबर 2023 के परिणामों के अनुसार, ग्रुप 2 के लिए 93638 उम्मीदवार उपस्थित हुए और 17957 उम्मीदवार उत्तीर्ण हुए. ग्रुप 2 में सीए इंटर पास प्रतिशत 19.18% है.

ICAI CA Inter में जय देवांग और Final में जयपुर के स्टूडेंट्स ने मारी बाजी, यहां देखें पूरी डिटेल्स

Sarkari Result Exam 2024 LIVE: सीए इंटर और फाइनल नवंबर 2023 का रिजल्ट जारी

सीए इंटर और फाइनल नवंबर 2023 का रिजल्ट आज 9 जनवरी को घोषित कर दिया है. इसके साथ ही घोषणा की है कि पोस्ट-क्वालिफिकेशन कोर्स डिप्लोमा ऑन मैनेजमेंट एंड बिजनेस फाइनेंस परीक्षा 29 जनवरी से 2 फरवरी के बीच आयोजित की जाएगी.

ICAI CA November 2023 Inter फाइनल रिजल्ट जारी, जानें कहां और कैसे करें चेक

Sarkari Result Exam 2024 LIVE: Kerala SET Admit Card 2024 का एडमिट कार्ड जारी

एलबीएस सेंटर फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी ने जनवरी 2024 में आयोजित होने वाली केरल राज्य पात्रता परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. जिन उम्मीदवारों ने केरल राज्य पात्रता परीक्षा के लिए पंजीकरण किया है, वे अपनी पंजीकरण आईडी और साइट एक्सेस की का उपयोग करके हॉल टिकट की जांच और डाउनलोड कर सकते हैं. उम्मीदवार इस लिंक lbsedp.lbscentre.in पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं.

Kerala SET 2024 का एडमिट कार्ड जारी, इस लिंक से हॉल टिकट करें डाउनलोड

विज्ञापन
विज्ञापन
शौर्य पुंज

लेखक के बारे में

By शौर्य पुंज

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola