Sarkari Result Exam 2024 LIVE: झारखंड, बिहार समेत इन राज्यों में निकली बंपर वैकेंसी, जानें आवेदन से लेकर सबकुछ
Sarkari Result Exam 2024 LIVE: नौकरी के लिए तैयारी करने से भी ज्यादा जरूरी है सही मौके की तलाश करना. लेकिन अगर मौका ही निकल जाए तो की गई तैयारी का कोई मतलब नहीं. दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, झारखंड, बिहार, एमपी जैसे हिंदी भाषी राज्योॆ में राज्य सरकार ने भी कई पदों पर नियुक्तियां निकाली हैं. एजुकेशन से जुड़े तमाम ताजा खबरों के अपडेट के लिए इस लिंक पर बने रह सकते हैं.
Sarkari Result Exam 2024 LIVE: यूपीएससी संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी
UPSC Result 2023: यूपीएससी ने संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा का फाइनल रिजल्ट किया जारी, 258 उम्मीदवारों का चयन
Sarkari Result Exam 2024 LIVE: झारखंड पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए बदल गई रजिस्ट्रेशन की तारीख
Jharkhand Police Bharti: झारखंड पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए बदल गई रजिस्ट्रेशन की तारीख, ऐसे करें अप्लाई
Sarkari Result Exam 2024 LIVE: एचएसएससी सीईटी ग्रुप डी का रिजल्ट जारी
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) ने ग्रुप डी रिक्तियों के लिए आयोजित सामान्य पात्रता परीक्षा (सीईटी) के परिणाम घोषित कर दिए हैं, जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए हैं, वे वेबसाइट hssc.gov.in पर जाकर इसे चेक कर सकते हैं. एचएसएससी ग्रुप डी परीक्षा 21 अक्टूबर और 22 अक्टूबर, 2023 को राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर दो सत्रों में आयोजित की गई थी.
HSSC CET Result 2023: एचएसएससी सीईटी ग्रुप डी का रिजल्ट जारी, इस लिंक hssc.gov.in से करें डाउनलोड
Sarkari Result Exam 2024 LIVE: भारतीय नौसेना में कैडेट एंट्री स्कीम के तहत भरे जायेंगे 35 पद
भारतीय नौसेना ने 10+2 (बीटेक) कैडेट एंट्री स्कीम के तहत चार साल के बीटेक डिग्री कोर्स के लिए वैकेंसी निकाली है. इस कोर्स के माध्यम से 35 पदों पर भर्ती की जायेगी. अविवाहित पुरुष एवं महिला अभ्यर्थी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 जनवरी, 2024 तक है.
Sarkari Result Exam 2024 LIVE: जेईई मेन पहला सत्र का सिटी स्लिप जारी
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर संयुक्त प्रवेश परीक्षा (मुख्य) 2024 सत्र 1 के लिए परीक्षा सिटी स्लिप जारी कर दी है, जो उम्मीदवार आगामी परीक्षा में शामिल होने के लिए पंजीकृत हैं, वे अब अपने आवंटित परीक्षा शहर की जांच कर सकते हैं. एनटीए द्वारा जारी एडवांस सिटी इंटिमेशन स्लिप फिलहाल केवल बी आर्क और बी प्लानिंग प्रोग्राम के लिए है.
JEE Main 2024: जेईई मेन पहला सत्र का सिटी स्लिप जारी, यहां से करें डाउनलोड
Sarkari Result Exam 2024 LIVE: जारी होने वाला है फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट का एडमिट कार्ड
नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) जल्द ही फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट परीक्षा दिसंबर 2023 या एफएमजीई (FMGE ) दिसंबर 2023 के लिए एडमिट कार्ड जारी करेगा. योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in से अपने हॉल टिकट डाउनलोड करेंगे.
लेखक के बारे में
By शौर्य पुंज
मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए