Sarkari Result Exam 2024 LIVE: इन पदों के लिए निकली बंपर वैकेंसी, जानें आवेदन से लेकर सबकुछ
Sarkari Result Exam 2024 Live: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए इन दिनों काफी मौके हैं, जिनके द्वारा वो केंद्र सरकार या राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में नौकरी पा सकते हैं. नौकरी के लिए तैयारी करने से भी ज्यादा जरूरी है सही मौके की तलाश करना. लेकिन अगर मौका ही निकल जाए तो की गई तैयारी का कोई मतलब नहीं. बैंक के अलावा एसएससी के विभिन्न पदों के लिए बहाली निकाली गई है, इसके अलावा दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, झारखंड और बिहार जैसे हिंदी भाषी राज्योॆ में राज्य सरकार ने भी कई पदों पर नियुक्तियां निकाली हैं. एजुकेशन से जुड़े तमाम ताजा खबरों के अपडेट के लिए इस लिंक पर बने रह सकते हैं.
Sarkari Result Exam 2024 LIVE: यूपीजेईई पॉलिटेक्निक पंजीकरण कल से होगा शुरू
संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद उत्तर प्रदेश या जेईईसीयूपी उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा (यूपीजेईई) पॉलिटेक्निक के लिए आवेदन प्रक्रिया कल, 8 जनवरी से शुरू करने जा रही है. उम्मीदवार 29 फरवरी तक वेबसाइट jeecup.admissions.nic पर परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं.
Sarkari Result Exam 2024 LIVE: इस दिन होगी जेएसएससी सीजील की परीक्षा
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा की तारीख जारी कर दी है. आयोग द्वारा जारी पत्र के अनुसार परीक्षा 28 जनवरी और 4 फरवरी को आयोजित की जाएगी. ये परीक्षा तीन पालियों में संपन्न होगी.
Sarkari Result Exam 2024 LIVE: XAT 2024 का एग्जाम शुरू
एक्सएलआरआई जमशेदपुर आज जेवियर एप्टीट्यूड टेस्ट (एक्सएटी) 2024 परीक्षा ऑनलाइन (सीबीटी) मोड में शुरू हो गई है. XAT 2024 परीक्षा का समय दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक है. इस साल 1.35 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने XAT परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है. XAT 2024 एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट- xatonline.in पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है.
Sarkari Result Exam 2024 LIVE: यूपी पुलिस ने 1906 पद के लिए निकाली वैकेंसी
यूपी पुलिस SI ASI भर्ती और कंप्यूटर ऑपरेटर प्रोग्रामर भर्ती के लिए आवेदन का लिंक खुल गया है. अभ्यर्थी वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर इन दोनों भर्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं. 1906 पद के लिए वैकेंसी निकाली गई है.
Sarkari Result Exam 2024 LIVE: JKSSB ASO 2024 आंसर की जारी
जम्मू और कश्मीर सेवा चयन बोर्ड ने सहायक वैज्ञानिक अधिकारी (रसायन विज्ञान और विष विज्ञान) और सहायक वैज्ञानिक अधिकारी (नारकोटिक्स), गृह विभाग के पदों के लिए अनंतिम उत्तर कुंजी जारी की है, जो उम्मीदवार परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट jkssb.nic.in के माध्यम से उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं. पूरी जानकारी के लिए यहां करें क्लिक.
Sarkari Result Exam 2024 LIVE: आईआईटी JAM 2024 परीक्षा के लिए कल जारी होगा एडमिट कार्ड
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास (IIT मद्रास) 8 जनवरी, 2024 को संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JAM) 2024 के लिए एडमिट कार्ड जारी करेगा. एक बार एडमिट कार्ड लिंक सक्रिय हो जाने पर, पंजीकृत उम्मीदवार अपने संबंधित एडमिट कार्ड की जांच और डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट, यानी, jam.iitm.ac.in पर जा सकते हैं. आईआईटी JAM 2024 परीक्षा 11 फरवरी 2024 को आयोजित की जाएगी और JAM 2024 के परिणाम 22 मार्च को जारी किए जाएंगे. पूरी जानकारी के लिए यहां करें क्लिक.
IIT JAM 2024: कल से डाउनलोड कर सकेंगे संयुक्त प्रवेश परीक्षा का एडमिट कार्ड, इस दिन होगा एग्जाम
लेखक के बारे में
By शौर्य पुंज
मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए