Sarkari Result 2020, Sarkari Naukri Job 2020 Live Updates: 12वीं पास युवाओं के लिए मौका, पुलिस कांस्टेबल के पदों पर बंपर भर्तियां, जानें सरकारी नौकरी से जुडी हर डिटेल

Updated:
विज्ञापन

Sarkari Result 2020, Sarkari Naukri Job 2020, RRB NTPC 2020 Exam Date, Admit Card Latest News: सरकारी नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए कई मौके मिलने जा रहे हैं. आपको बता दें रेलवे, बैंकिंग एसएससी के अलावा कई राज्य सरकार द्वारा भी ढेर सारी नियुक्ति निकाली गईं हैं, जिसमें आवेदन करने का सुनहरा मौका अभ्यार्थियों के पास है. आरआरबी एनटीपीसी का एडमिट कार्ड भी जल्द ही जारी होने जा रहा है. इसकी परीक्षा 28 दिसंबर से होने वाली है. इसके अलावा अब आईबीपीएस भी बैंक पीओ और क्लर्क की परीक्षा लेने वाला है. क्लर्क की परीक्षा के पहलं चरण की परीक्षा आयोजित हो रही है. अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी में जुटे हैं तो बिना देरी किये रिक्त पदों के लिये आवेदन कर दें. इस समय राज्य के विभिन्न सरकारी विभागों में भर्तिया निकली हुई हैं. तो चलिए जानते हैं विस्तार से..

विज्ञापन

स्नातकों के लिए दिल्ली में सरकारी नौकरियां

राष्ट्रीय भवन निर्माण निगम लिमिटेड (NBCC) में कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स (सिविल या इलेक्ट्रिकल) के लिए यह शानदार मौका है. आवेदन की अंतिम तिथि 15 दिसंबर, 2020 निर्धारित की गई है। 35 वर्ष तक की आयु वाले उम्मीदवार आवेदन करने के योग्य होंगे.

3 जनवरी को होने वाली परीक्षा के एडमिट कार्ड रिलीज, ऐसे करें डाउनलोड

सेंट्रल सेलेक्शन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल, बिहार ने सीएसबीसी ड्राइवर कांस्टेबल परीक्षा 2020 का एडमिट कार्ड रिलीज कर दिया है. वे कैंडिडेट्स जो इस साल की सीएसबीसी ड्राइवर कांस्टेबल परीक्षा 2020 दे रहे हों वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

UPPRPB ने जारी की UP Police जेल वार्डर फायरमैन एग्जाम के कैंडिडेट्स को आवंटित जिलों की लिस्ट

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (यूपीपीआरपीबी) ने 19 व 20 दिसंबर को होने वाली यूपी पुलिस जेल वार्डर, फायरमैन व कांस्टेबल घुड़सवार पुलिस भर्ती परीक्षा 2020 के लिए अभ्यर्थियों को आवंटित जनपदों की लिस्ट जारी की है. यह लिस्ट UPPRPB की ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर अपलोड कर दी गई है.

रेलवे भर्ती परीक्षा की गाइडलाइंस जारी, पढ़ें डिटेल्स

रेलवे भर्ती बोर्ड ने 15 दिसंबर 2020 से शुरू हो रही रेलवे भर्ती परीक्षा के लिए गाइडलाइन्स जारी कर दी है. परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर साधारण मास्क पहनकर जाना होगा. डिजाइनर मास्क पहनने वाले परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर जानें की अनुमति नहीं दी जाएगी. जो कैंडिडेट्स मानक के विपरीत मास्क पहनकर परीक्षा केंद्र आते हैं उन्हें परीक्षा केंद्र जानें की अनुमति नहीं होगी.

लेक्चरर की बंपर भर्तियां, 1.5 लाख तक सैलरी

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) में लेक्चरर के कई पदों पर भर्तियां चल रही हैं. इन पदों पर आवेदन प्रक्रिया 30 दिसंबर, 2020 तक सक्रिय रहेगी. 21 वर्ष से ऊपर वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. इतना ही नहीं इस नौकरी के लिए उम्मीदवारों को 1,50,000 से ज्यादा सैलरी भी मिलेगी। अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा.

ट्रेड अपरेंटिस के 65 पदों पर निकली है वैकेंसी, दसवीं पास कर सकते हैं अप्लाई

न्यूक्लियर पावर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ने ट्रेड अपरेंटिस के पदों पर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बताए गए प्रारूप में अंतिम तिथि के पहले आवेदन कर दें. अंतिम तिथि निकलने के बाद एप्लीकेशन स्वीकार नहीं होंगे. एनपीसीआईएल के इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि है 11 जनवरी 2021.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola