ePaper

Sarkari Naukri, SBI Recruitment 2020: हो जाइए तैयार, एसबीआई में होने वाली है 14,000 से ज्यादा पदों के लिए नियुक्ति

Updated at : 08 Sep 2020 4:24 PM (IST)
विज्ञापन
Sarkari Naukri, SBI Recruitment 2020: हो जाइए तैयार, एसबीआई में होने वाली है 14,000 से ज्यादा पदों के लिए नियुक्ति

SBI Recruitment 2020, Sarkari Naukri, Government Exam Update: बैंकिंग सेक्टर में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए खुशखबरी है. भारतीय स्टेट बैंक ने कहा है कि इस वर्ष उसकी 14,000 नियुक्तियां करने की योजना है. इसके साथ ही देश के इस सबसे बड़े वाणिज्यिक बैंक ने कहा कि स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना (वीआरएस) बैंक की लागत में कटौती करने के लिये नहीं है.

विज्ञापन

बैंकिंग सेक्टर में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए खुशखबरी है. भारतीय स्टेट बैंक ने कहा है कि इस वर्ष उसकी 14,000 नियुक्तियां करने की योजना है. इसके साथ ही देश के इस सबसे बड़े वाणिज्यिक बैंक ने कहा कि स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना (वीआरएस) बैंक की लागत में कटौती करने के लिये नहीं है.

बैंक ने अपने कर्मचारियों के लिये स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना तैयार की है जिसके दायरे में करीब 30,190 कर्मचारी आ सकते हैं. बैंक के बयान में उसके प्रवक्ता ने कहा है कि बैंक की प्रस्तावित वीआरएस लागत घटाने के लिये नहीं है. वक्तव्य में कहा गया है, ‘‘बैंक हमेशा से कर्मचारियों के प्रति दोस्ताना नजरिया रखता आया है और वह अपने कारोबार का विस्तार कर रहा है जिसके लिये लोगों की आवश्यकता होगी.

यह इस बात से साबित होता है कि बैंक की इस साल 14,000 से अधिक कर्मचारियों की नियुक्ति करने की याजना है.” वक्तव्य में कहा गया है कि स्टेट बैंक के वर्तमान में ढाई लाख के करीब कर्मचारी हैं। बैंक अपने कर्मचारियों की जरूरतों को पूरा करने और उनके जीवनकाल में मदद के लिये हमेशा आगे रहा है.

स्टेट बैंक की वीआरएस योजना के मसौदे के मुताबिक ‘वीआरएस- 2020 योजना’ के तहत बैंक में 25 साल की सेवा अथवा 55 साल की आयु पूरी कर चुके सभी स्थायी अधिकारी और स्टाफ कर्मचारियों के लिये यह खुली होगी. इससे पहले कांग्रेस के नेता पी. चिदंबरम ने बैंक की प्रस्तावित वीआरएस की आलोचना की है. उन्होंने कहा कि मौजूदा संकट के दौर में यदि देश का सबसे बड़ा बैंक यदि नौकरियों में कटौती करता है तो इसका अंदाजा लगाया जा सकता है कि अन्य बड़े नियोक्ता और एमएसएमई क्या कर रहे होंगे.

स्थगित हुई ग्रामीण बैंक के पीओ की परीक्षा

आईबीपीएस ने कुछ अपरिहार्य परिस्थितियों के कारण 12 वीं और 13 सितंबर 2020 की परीक्षा को रद्द कर दिया है. 19 वीं, 20 वीं और 26 सितंबर 2020 की परीक्षा अभी रद्द नहीं हुई है. इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सेलेक्शन यानी आईबीपीएस (IBPS) क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (RRB) में भर्ती का आयोजन राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा के माध्यम से करता है. आईबीपीएस (IBPS) निम्नलिखित ग्रुप A और B पदों के लिए भर्ती आयोजित करता है:

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola