ePaper
Live Updates

Sarkari Naukri-Result 2021 Updates: सरकारी नौकरी पाने के लिए युवाओं के पास शानदार मौका, रेलवे, गेल, एनटीए, JPSC में निकली भर्तियां, नौकरी से जुड़ी हर अपडेट पाएं यहां

Updated at : 19 Feb 2021 2:37 PM (IST)
विज्ञापन
Sarkari Naukri-Result 2021 Updates: सरकारी नौकरी पाने के लिए युवाओं के पास शानदार मौका, रेलवे, गेल, एनटीए, JPSC में निकली भर्तियां, नौकरी से जुड़ी हर अपडेट पाएं यहां

Sarkari Naukri-Result 2021 LIVE Updates, RRC Group D Exam Pattern, RRC Group D Exam Date, RRC Group D Salary and Benefits, Sarkari Naukri Job 2021, RRB NTPC Phase 4 CBT Admit Card, JPSC Exam Date: सरकारी नौकरी को लेकर युवाओं में रूझान बढ़ता जा रहा है. बहुत से युवा 12वीं परीक्षा पास होने के बाद से ही प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने लग जाते हैं. तैयारी करते समय सिर्फ आवेदन निकालने और परीक्षा का इंतजार रहता है. सरकारी नौकरी पाने की इच्‍छा रखने वाले युवा हर जारी सरकारी भर्ती की जानकारी एक ही जगह चेक कर सकते हैं. बैंक, SSC, रेलवे के अतिरिक्‍त डाक विभाग, पुलिस, सेना, शिक्षा और मेडिकल विभागों में भी बंपर भर्तियां जारी हैं. सरकारी नौकरी करने वाले छात्रों के लिए विभिन्न विभागों द्वारा कई नियुक्तियां निकाली गई हैं. सरकारी नौकरी से जु़ड़ी हर अपडेट के लिए बने रहे parbhatkhabar.com के साथ...

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
11:57 AM. 19 Feb 2111:57 AM. 19 Feb

बिहार में निकली भर्ती 

स्टेट हेल्थ सोसाइटी, बिहार ने टेक्नीशियन के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. इस भर्ती के तहत बिहार SHS लैब टेक्नीशियन के 222 पदों को भरा जाएगा. योग्य व इच्छुक उम्मीदवार 01 मार्च 2021 तक इस वैकेंसी के लिए आवेदन कर सकते हैं.

11:57 AM. 19 Feb 2111:57 AM. 19 Feb

2500 पदों पर निकली वैंकेसी 

त्रिपुरा सरकार ने 2500 एमटीएस के रिक्त पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं. इच्छुक उम्मीदवार 11 फरवरी, 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

8:44 AM. 19 Feb 218:44 AM. 19 Feb

ECIL ने निकाली भर्ती 

ECIL ने टेक्निकल ऑफिसर के रिक्त पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं.इच्छुक उम्मीदवार 31 जनवरी, 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. खास बात है कि इस नौकरी के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं देना और आपका चयन भी एक इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा

7:38 AM. 19 Feb 217:38 AM. 19 Feb

बॉम्बे हाई कोर्ट में निकली भर्ती 

बॉम्बे हाई कोर्ट ने स्टेनोग्राफर के पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं. जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 18 फरवरी, 2021 से शुरू हो गई है. इच्छुक व योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. खास बात है कि इस नौकरी के लिए आपको एक लाख रुपये से भी कहीं ज्यादा सैलरी मिलेगी. तो फिर देर किस बात की तुरंत आवेदन करें.

7:10 AM. 19 Feb 217:10 AM. 19 Feb

शिक्षकों के लिए निकली वैंकेसी 

कर्नाटक स्कूल एजुकेशन ने गेस्ट शिक्षकों की बंपर रिक्तियां निकाली हैं. यहां 3 हजार से ज्यादा गेस्ट टीचर की भर्तियां हो रही हैं. सबसे खास बात है कि इन रिक्तियों के लिए आवेदन में अब बस कुछ ही दिन बचे हैं.

7:10 AM. 19 Feb 217:10 AM. 19 Feb

BEAL में इन पदों के लिए निकले आवेदन 

भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय के अधीन सार्वजनिक क्षेत्र की नवरत्न कंपनियों में से एक भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड यानी बीईएल के अलग-अलग संयंत्रों में कई पदों पर सरकारी भर्ती जारी है. बीईएल ने अपने बेंगलुरु इकाई और बीईएल के कॉर्पोरेट कार्यालय में सुरक्षा अधिकारी, सहायक सुरक्षा अधिकारी, कनिष्ठ पर्यवेक्षक सुरक्षा और हवलदार के पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है.

7:10 AM. 19 Feb 217:10 AM. 19 Feb

UPPCL में निकली की भर्ती 

उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) में युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का शानदार मौका है। यूपीपीसीएल ने एडिशनल प्राइवेट सेक्रेटरी के पदों पर आवेदन आंमत्रित किए हैं। जो उम्मीदवार इन पदों पर नौकरी पाना चाहते हैं, बता दें कि आवेदन प्रक्रिया 03 मार्च, 2021 से शुरू हो जाएगी। इन पदों पर नौकरी से संबंधित पूरी जानकारी जैसे जरूरी योग्यता, चयन प्रक्रिया, कैसे करें आवेदन, पदों का विवरण आदि आपको आगे की स्लाइड्स में दिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola