Sarkari Naukri Exam Result 2024 LIVE: यूपी, बिहार समेत इन राज्यों में निकली बंपर नियुक्ति, देखें अपडेट
Sarkari Naukri Result 2024 LIVE
sarkari naukri exam result 2024 live: सरकारी नौकरी कि तैयारी कर रहे छात्रों के लिए राज्यों और सरकारी विभागों में सैकड़ों नियुक्ति निकाली गई है. हम सरकारी नौकरी से जुड़ी हर अपडेट लेकर आए हैं.
ईएसआईसी में निकली नियुक्ति
ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एन्ड हॉस्पिटल अलवर राजस्थान विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली गई है. इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को वॉक इन इंटरव्यू में भाग लेना होगा. साक्षात्कार 13 25 एवं 26 जून 2024 को सुबह 11 बजे से निर्धारित पते पर लिए जाएंगे.
उद्यमी मित्र के रिक्त पदों पर निकली नियुक्ति, जानें आवेदन प्रक्रिया
यूपी में उद्यमी मित्र के के पदों पर भर्ती निकाली गई है.इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन पत्र भर सकते हैं.एप्लीकेशन फॉर्म का लिंक ऑफिशियल वेबसाइट invest.up.gov.in एवं इस पेज पर उपलब्ध करवाया गया है.
भारतीय डाक विभाग में निकली नियुक्ति
भारतीय डाक विभाग ने 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए स्टाफ कार ड्राइवर के खाली पदों पर नौकरी निकाली है. इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट indiapost.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं.
भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड में निकली नियुक्ति
भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) ने अपरेंटिस के 170 खाली पदों पर बंपर नौकरी का मौका दिया है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट hwr.bhel.com पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. आवेदन करने की लास्ट डेट 14 जून 2024 है.
UKSSSC आबकारी निरीक्षक, प्रवर्तन सिपाही का परिणाम जारी
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने आबकारी निरीक्षक, प्रवर्तन सिपाही का परिणाम अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है. आयोग ने 11 जनवरी, 2024 से शारीरिक माप परीक्षण (PET) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) आयोजित की थी.
हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड में निकली नियुक्ति
हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने विभिन्न पदों पर 182 वेकैंसी निकाली हैं. इसके लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 12 जून है.
लेखक के बारे में
By शौर्य पुंज
मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए