ePaper

Sarkari Naukri 2022: बेरोजगारों को मोदी सरकार से आस! केंद्र में 9 लाख पद खाली, जानें कहां कितने पद रिक्त

Updated at : 03 Feb 2022 12:34 PM (IST)
विज्ञापन
Sarkari Naukri 2022: बेरोजगारों को मोदी सरकार से आस! केंद्र में 9 लाख पद खाली, जानें कहां कितने पद रिक्त

Sarkari Naukri 2022: राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने आगे कहा कि देश में व्यापक बेरोजगारी व्याप्त है. युवा संकट में हैं क्योंकि बड़े कारखाने बंद हो रहे हैं, निवेश नहीं आ रहा है और सरकारी नौकरियों की संख्या घट रही है.

विज्ञापन

sarkari naukri 2022 : कांग्रेस ने सदन में आज बेरोजगारी पर केंद्र सरकार को घेरा. राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि केंद्र सरकार में नौ लाख पद खाली हैं. रेलवे में लगभग 15% पद, रक्षा में 40% और गृह मामलों में 12% पद रिक्त हैं. उन्होंने कहा कि आज शहरी क्षेत्रों में बेरोजगारी दर 9% और ग्रामीण क्षेत्रों में 7.2% है.

undefined

राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने आगे कहा कि देश में व्यापक बेरोजगारी व्याप्त है. युवा संकट में हैं क्योंकि बड़े कारखाने बंद हो रहे हैं, निवेश नहीं आ रहा है और सरकारी नौकरियों की संख्या घट रही है. केंद्र की मोदी सरकार को घेरते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि 2014 में आपने (भाजपा ने) हर साल 2 करोड़ नौकरियों का वादा किया था. आपको अब तक 15 करोड़ नौकरियां देनी चाहिए थीं. लेकिन आपने वास्तव में कितनी नौकरियां युवाओं को दी ? इस साल के बजट में अगले 5 वर्षों में सिर्फ 60 लाख नौकरियों का वादा किया गया है.

undefined
रेलवे भर्ती परीक्षा में अनियमितता का मुद्दा राज्यसभा में उठा

पिछले दिनों बिहार और उत्तर प्रदेश में रेलवे की भर्ती परीक्षा प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं को लेकर हुए प्रदर्शनों का मुद्दा बुधवार को राज्यसभा में उठा. सदस्यों ने भर्ती प्रक्रिया में खामियों को दुरुस्त करने, प्रदर्शन के दौरान छात्रों पर दर्ज की गई प्राथिमकी वापस लेने और बढ़ती बेरोजगारी के मद्देनजर छात्रों के साथ न्याय करने की मांग की. राज्यसभा में शून्यकाल के दौरान यह मुद्दा उठाते हुए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) की फौजिया खान ने कहा कि हाल ही में रेलवे की भर्ती परीक्षा ने बेरोजगारी की गंभीर समस्या और असफल शिक्षा व्यवस्था को उजागर किया है, खासकर बिहार ओर उत्तर प्रदेश में.

Also Read: Sarkari Naukri 2022 LIVE: आरआरबी एनटीपीसी से जुड़ा आया अपडेट, इन सरकारी विभागों में हो रही है बंपर बहाली छात्रों ने बिहार बंद आहूत किया था

गौरतलब है कि रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियों (एनटीपीसी) की नौकरियों के लिए आयोजित की जाने वाली परीक्षा प्रक्रिया में कथित अनियमितता के विरोध में कई छात्र संगठनों ने पहले तो प्रदर्शन करते हुए रेल मार्गों को अवरूद्ध किया और उसके बाद उन्होंने बिहार बंद आहूत किया था. फौजिया खान द्वारा उठाए गए इस मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सुशील कुमार मोदी ने सुझाव दिया कि ग्रुप डी में भर्ती दो चरणों के बजाय एक ही चरण में होनी चाहिए. साथ ही एनटीपीसी की परीक्षा के 3.5 लाख अतिरिक्त परिणाम भी घोषित किए जाने चाहिए.

भाषा इनपुट के साथ

Posted By : Amitabh Kumar

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola