Sarkari Result 2020, Sarkari Naukri Job 2020 Live Updates: यूसीआईएल ट्रेड अप्रेंटिस भर्ती की 244 रिक्तियां, 10वीं पास करें अप्लाई, जाने सैलरी, उम्र सीमा से जुड़ी हर डिटेल
Sarkari Result 2020, Sarkari Naukri Job 2020, RRB NTPC 2020 Exam Date, Admit Card Latest News: सरकारी नौकरी पाना कई युवाओं का सपना है. देश भर के कई विभागों ने नियुक्तियां निकाली हैं. दसवीं पास, बारहवीं पास, ग्रैजुएट, पोस्ट ग्रैजुएट, इंजिनियरिंग, एमबीए जैसे कोर्स कर चुके छात्रों के लिए सैकड़ों नियुक्तियां राह देख रही हैं. अगर आप उस पद के लिए योग्य हैं या तैयारी कर रहे हैं. तो सबसे जरूरी है ये पता होना कि आप कब से कब तक उस नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं. हम आपको बताने वाले हैं कि किन-किन संस्थानों में सरकारी पद खाली हैं. जुड़े रहें हमारे साथ और पाएं सरकारी नौकरी से जुड़ी हर अपडेट
इंडियन आर्मी आयोजित करेगी रिक्रूटमेंट रैली
इंडियन आर्मी ज्वॉइन करने की इच्छा रखने वाले कैंडिडेट्स के लिए अच्छी खबर है. इंडियन आर्मी 04 से 31 जनवरी 2021 के बीच जालंधर कैंट के हेडक्वाटर्स में रिक्रूटमेंट रैली आयोजित करेगी. इस रैली में क्लास आठवीं, दसवीं और बारहवीं पास कैंडिडेट्स भाग ले सकते हैं.
केनरा बैंक स्पेशलिस्ट ऑफिसर्स की भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, पढ़ें डिटेल्स
Canara Bank SO Recruitment Notification 2020 released: केनरा बैंक ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) के 220 पदों को भरने के लिए नोटिफिकेशन जारी करते हुए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया है. जो कैंडिडेट्स बैंक में नौकरी करना चाहते हैं उनके लिए यह बेहतर अवसर आया है. केनरा बैंक यह भर्ती नोटिफिकेशन विभिन्न विभागों/श्रेणियों में पे स्केल 1, 2 और 3 के पदों पर करने लिए जारी किया है.
यूसीआईएल ट्रेड अप्रेंटिस भर्ती की 244 रिक्तियां, 10वीं पास करें अप्लाई
यूरेनियम कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ने ट्रेड अपरेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किया है. जो कैंडिडेट्स इस पद पर नौकरी करना चाहते है और 10वीं के साथ आई टी आई पास हैं वे कैंडिडेट्स अपने आवेदन अंतिम तारीख के पहले भेज सकते हैं. आवेदन फॉर्म पहुंचने की अंतिम तारीख 10 दिसंबर 2020 है.
राजस्थान में असिस्टेंट प्रोफेसरों की निकली बंपर वैकेंसी, पढ़ें आवेदन प्रक्रिया, सैलरी और चयन प्रक्रिया
राजस्थान में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है. राजस्थान लोक सेवा आयोग { RPSC} ने असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं. इच्छुक और पात्र उम्मीदवार इसके 8 दिसंबर 2020 तक आरपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं.
12वीं पास के लिए सरकारी नौकरी पाने का मौका, ऐसे करें आवेदन
कैबिनेट सचिवालय ने फील्ड असिस्टेंट के पदों पर आवेदन के लिए एप्लीकेशन लिंक फिर से ओपेन कर दिया है. ये रिक्रूटमेंट भाषा के आधार पर होगा. तथाकथित स्थान की लोकल लैंग्वेज जानने वाले कैंडिडेट्स इन पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं. चयन के बाद इन्हें विभिन्न सरकारी संस्थानों में नियुक्ति दी जाएगी. इस बाबत विज्ञापन 8-14 अगस्त के इंप्लॉयमेंट न्यूजपेपर में प्रकाशित हुआ था.
लोक सेवा आयोग दे रहा है नौकरी का मौका
पंजाब लोक सेवा आयोग में कई पदों पर भर्तियां हो रही हैं. जूनियर इंजीनियर के रिक्त पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं. बता दें कि आवेदन प्रक्रिया 27 नवंबर, 2020 से शुरू हो चुकी है. 18 वर्ष की आयु से ऊपर वाले उम्मीदवार आवेदन करने के योग्य होंगे. अभ्यर्थी इस वेबसाइट www.ppsc.gov.in के माध्यम से आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इस नौकरी के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए