Rajasthan Board 10th Result 2022: कब आयेगा राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट? जानें कैसे, कहां चेक करें

Updated at : 06 Jun 2022 5:41 PM (IST)
विज्ञापन
Rajasthan Board 10th Result 2022: कब आयेगा राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट? जानें कैसे, कहां चेक करें

Rajasthan Board 10th Result 2022: राजस्थान बोर्ड 10वीं के रिजल्ट जल्द ही जारी किए जाने की संभावना है. परिणाम जारी होने के बाद बोर्ड परीक्षा में शामिल छात्र ऑफिशियल वेबसाइट rajresults.nic.in या rajeduboard.rajasthan.gov.in पर विजिट कर अपना रिजल्ट चेक कर पाएंगे.

विज्ञापन

Rajasthan Board 10th Result 2022 Date: राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) जल्द ही राजस्थान बोर्ड 10वीं के रिजल्ट (Rajasthan Board 10th Result 2022) घोषित करेगा. रिजल्ट जारी होने के बाद बोर्ड परीक्षा में शामिल छात्र ऑफिशियल वेबसाइट rajresults.nic.in या rajeduboard.rajasthan.gov.in पर विजिट कर अपना रिजल्ट चेक कर पाएंगे. अपना रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को रोल नंबर और स्कूल कोड दर्ज करना होगा. ऑफिशियल वेबसाइट्स के अलावा छात्र एसएमएस और डिजिलॉकर के माध्यम से भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं.

12वीं तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट जारी, 10वीं का रिजल्ट इस दिन

राजस्थान बोर्ड की 10वीं परीक्षा 31 मार्च से 26 अप्रैल तक 6,068 सेंटर पर आयोजित की गई थी. इसमें करीब 10 लाख छात्र शामिल हुए थे. इससे पहले 12वीं बोर्ड साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट 1 जून को जारी किया जा चुका है. वहीं राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्टस स्ट्रीम का रिजल्ट 6 जून को जारी कर दिया गया. ऐसी संभावना जताई जा रही है कि 10वीं का रिजल्ट 15 जून तक जारी कर दिया जाएगा.

RBSE Board 10th Result 2022: इन वेबसाइट्स पर चेक कर सकेंगे अपना परिणाम

RBSE Board 10th Result 2022: रिजल्ट जारी होने के बाद इन वेबसाइट्स पर चेक कर सकेंगे अपना परिणाम

1- rajresults.nic.in

2- rajeduboard.rajasthan.gov.in

RBSE Board 10th Result 2022: इन स्टेप्स को फॉलो कर चेक करें रिजल्ट

स्टेप 1- छात्र अपना रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट rajresults.nic.in पर विजिट करें.

स्टेप 2- वेबसाइट के होमपेज पर एग्जाम रिजल्ट 2022 लिंक पर क्लिक करें.

स्टेप 3- अब दिए गए स्थान पर अपना रोल नंबर दर्ज करें.

स्टेप 4- रोल नंबर दर्ज करने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें.

स्टेप 5- सबमिट पर क्लिक करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा अब उसे सेव कर के रख लें.

स्टेप 6- रिजल्ट के कॉपी का प्रिंट आउट ले लें और भविष्य की जरूरत के लिए सुरक्षित रख लें.

Also Read: RBSE Rajasthan Board 12th Arts Result Live: आर्ट्स का रिजल्ट जारी, 96.33% छात्र पास, लड़कियां आगे
Rajasthan Board 10th Result 2022: एसएमएस के जरिए रिजल्ट पाने का तरीका जानें

स्टेप 1- सबसे पहले अपने मोबाइल पर RESULT RAJ 10 रोल नंबर करें.

स्टेप 2- टाइप किए हुए मैसेज को 56263 पर भेज दें.

स्टेप 3- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola