JSSC Exam Calender 2024 Out: जेएसएससी ने जारी किया एक्जाम कैलेंडर, जानें कब होगी सचिवालय सहायक की परीक्षा
Published by : Shaurya Punj Updated At : 27 Jun 2024 11:12 AM
JSSC Exam Calender 2024
JSSC Exam Calender 2024: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने एक्जाम कैलेंडर जारी कर दिया है. सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा तीन बार रद्द हो चुकी है. ये परीक्षा अब इस साल अगस्त के तीसरे सप्ताह में ली जायेगी.
JSSC Exam Calender 2024 Out: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने परीक्षा कैलेंडर जारी कर बताया है कि नवंबर 2024 तक लगभग 38,949 विभिन्न पदों पर चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति होगी. जल्द ही जेएसएससी में रिक्त पदों कि नियुक्ति के लिए झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की ओर से चयन प्रक्रिया शुरू होगी है. जेएसएससी द्वारा सचिवालय सहायक यानी सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (सीजीएल) तीन बार रद्द हो चुकी है. ये परीक्षा अब इस साल अगस्त के तीसरे सप्ताह में ली जायेगी. इसका परीक्षा परिणाम अक्तूबर के तीसरे सप्ताह में जारी किया जायेगा. इस नियुक्ति प्रक्रिया के माध्यम से 2025 पदों पर चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति होगी.
JSSC Exam Calender 2024 Out: ऐसे डाउनलोड करें परीक्षा कैलेंडर
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की आधिकारिक वेबसाइट यानी jssc.nic.in पर जाएं.
होम पेज पर ‘विभिन्न परीक्षाओं के लिए संभावित तिथियों की घोषणा के संबंध में महत्वपूर्ण सूचना’ वाली अधिसूचना पर क्लिक करें.
SSC CGL Exam 2024 पास कर नौकरी करने पर मिलती है इतनी सैलरी
UPSC CAPF 2024 Date आउट, इस दिन होगी परीक्षा
UPSSSC JE Recruitment 2024: यूपी जेई भर्ती के लिए वैकेंसी बढ़ी, ऐसे करें अप्लाई
आपको JSSC परीक्षा कैलेंडर 2024 एक नई विंडो में मिलेगा.
JSSC परीक्षा कैलेंडर 2024 डाउनलोड करें और इसे सेव कर लें.
JSSC Exam 2024: जानें कब कब आयोजित होगी परीक्षाएं
परीक्षा कैलेंडर के मुताबिक, झारखंड नगरपालिका सेवा संवर्ग के 921 पदों के लिए परीक्षा ली जा चुकी है. इसका रिजल्ट अगस्त के दूसरे हफ्ते में जारी हो सकता है.
झारखंड औद्योगिक प्रशिक्षण सेवा के विभिन्न व्यवसायों में प्रशिक्षण अधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा संपन्न हो गयी है. इसका परिणाम भी अगस्त के दूसरे सप्ताह में आयेगा. इसके तहत 930 पदों पर नियुक्ति की जायेगी.
राज्य के प्रारंभिक विद्यालयों में 26,001 सहायक आचार्यों की नियुक्ति के लिए सीबीटी मोड में परीक्षा की प्रक्रिया चल रही है. इंटरमीडिएट स्तर के सहायक आचार्य की परीक्षा का परिणाम सितंबर के पहले सप्ताह और स्नातक स्तरीय सहायक आचार्य की परीक्षा का परिणाम अक्तूबर के दूसरे सप्ताह में जारी होगा.
444 महिला पर्यवेक्षिकाओं की नियुक्ति के लिए परीक्षा जुलाई के अंतिम सप्ताह में होगी, जबकि परिणाम सितंबर के तीसरे सप्ताह में जारी होंगे. झारखंड पारा मेडिकल संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा सितंबर के पहले सप्ताह में ली जायेगी. इसका परिणाम अक्तूबर के अंतिम सप्ताह में आयेगा.
2532 पदों पर पारा मेडिकल के चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति की जायेगी. 594 पदों पर नियुक्ति के लिए झारखंड स्नातक (तकनीकी/विशिष्ट) योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा सितंबर के अंतिम सप्ताह में तथा परीक्षाफल नवंबर के तीसरे सप्ताह में जारी किया जायेगा.
583 पदों पर नियुक्ति के लिए उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा व झारखंड आरक्षी प्रतियोगिता परीक्षा ओएमआर आधारित ली जायेगी. इस प्रतियोगिता के माध्यम से 4919 आरक्षियों की नियुक्ति की जायेगी.
आयोग ने कहा है कि प्रशासी विभाग से शारीरिक दक्षता परीक्षण के बाद उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की सूची प्राप्त होने पर लिखित परीक्षा ली जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










