घर से ही होगी महिला सशक्तिकरण की शुरुआत

Author : Shaurya Punj Published by : Prabhat Khabar Updated At : 25 Apr 2020 11:28 PM

विज्ञापन

घर में मौजूद बहन, बेटी, पत्नी यहां तक की मां को भी बेहतर शिक्षा, नौकरी के प्रोत्साहित करना जरुरी है. ऐसा ही मानना है अपरूपा मून सिन्हा का, जिन्होंने हाल ही में जेपीएससी की परीक्षा में सफलता हासिल की है. प्रस्तुत है प्रभात खबर के शौर्य पुंज से अपरूपा की हुई बातचीत पर आधारित एक रिपोर्ट

विज्ञापन

समाज में नारी सशक्तिकरण की बात होती है, पर क्या सिर्फ लड़कियों को शिक्षा देने, उनको नौकरी करने में राजी होना ही सिर्फ महिला सशक्तिकरण कहलाता है, नहीं जब तक हम अपने घर पर लड़कियों एवं महिलाओं को सशक्त नहीं करेंगे, समाज में महिला सशक्तिकरण की बात अधूरी सी लगेगी. घर में मौजूद बहन, बेटी, पत्नी यहां तक की मां को भी बेहतर शिक्षा, नौकरी के प्रोत्साहित करना जरुरी है. ऐसा ही मानना है अपरूपा मून सिन्हा का, जिन्होंने हाल ही में जेपीएससी की परीक्षा में सफलता हासिल की है. प्रस्तुत है प्रभात खबर के शौर्य पुंज से अपरूपा की हुई बातचीत पर आधारित एक रिपोर्ट :

पतरातू से ली स्कूली शिक्षा

अपरूपा के पिता झारखंड के पतरातू थर्मल पावर कॉरपॉरेशन में काम करते थे, इसलिए उनकी शुरूआती शिक्षा पतारातू स्थित पतरातू स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से अपनी स्कूली शिक्षा ग्रहण किया. आईसीएससी बोर्ड से पढ़ाई करने के कारण उनका अंग्रेजी विषय पर अच्छी पकड़ थी.

नागपुर यूनिवर्सिटी से इंजीनियरिंग की डिग्री लेने के बाद मिली एमएनसी में प्लेसमेंट

अपरूपा ने साल 2005 में नागपुर यूनिवर्सिटी इलेक्ट्रॉनिक्स एवं टेलीकम्यूनिकेशन से इंजीनियरिंग की डिग्री ली. कॉलेज के तरफ से सिंगपुर की कंपनी हचिसन वैमपोआ नामक एक एमएनसी कंपनी में प्लेसमेंट मिला. कुछ ही दिनों में वो विवाह के बंधन में बंध गईं. बाद में नरसी मोनजी इंस्टिट्यूच ऑफ मैनेंजमेंट स्टडिज से अपरूपा ने एमबीए की डिग्री ली. विवाह के बाद अपरूपा नौकरी करना चाह रही थीं, इसके लिए उनके पति संतोष मून सिन्हा ने नौकरी करने के लिए काफी हौसला अफजाई की. अपरूपा ने 2010 तक उस एमएनसी में ही नौकरी की.

2013 में पहले प्रयास में ही बनीं एसबीआई पीओ

2010 में अपरूपा ने एक बेटी को जन्म दिया. इसके बाद उनके पति ने अपरूपा की काबिलीयत देखकर उन्हें बैंकिंग की परीक्षा की तैयारी करने के लिए प्रोत्साहित किया. इस दौरान अपरूपा ने लीगल डिग्री भी ली. 2013 में अपरूपा ने एसबीआई पीओ की परीक्षा में सफलता पाई. इसके अलावा आईबीपीएस पीओ की परीक्षा में भी अपरूपा ने सफलता दोहराई, और उन्हें आईडीबीआई बैंक के लिए नियुक्त किया गया था. मुंबई में अपरूपा को पोस्टिंग मिली. इस दौरान उन्होंने पढ़ाई से अपना नाता नहीं छोड़ा, उन्होंने सिनियर अकाउंटेंट का सर्टिफिकेट कोर्स किया, साथ ही म्यूचुअल फंड का कोर्स भी किया, जिसकी फायदा उनको बैंकिग के पेशे में मिला. अपरूपा नौकरी तो कर रहीं थीं, पर उनका ध्यान सिविल सर्विस परीक्षा की तरफ होने लगा था. बैंकिंग की तैयारी करने के दौरान उनको सिविल सर्विस की परीक्षा के बारे में जानने का भी मौका मिला था, जिससे वो चाहतीं थी आगे चलकर उन्हें मौका मिले तो सिविल सर्विस की परीक्षा में जरूर भाग लेंगी.

सिविल सर्विस की तरफ बढ़ा रूझान

2015 में अपरूपा ने अपनी दूसरी बेटी को जन्म दिया. उस वक्त उन्हें सिविल सर्विसेस को और अच्छी तरह समझने का मौका मिला.उस वक्त छठी जेपीएससी के फॉर्म भरने की प्रक्रिया जारी थी, अपरूपा ने भी फॉर्म भरा. बाद में उन्होंने बैंकिंग के पेशे की तरफ रूख कर लिया, और साथ साथ जेपीएससी की तैयारी में लग गईं. अपरूपा के पति ने उनका हमेशा साथ दिया. उनकी जेपीएससी की पाठ्य सामग्री एवं किताबों का इंतजाम उनके पति ने किया. अपरूपा ने अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई की थी और जेपीएससी की पाठ्य सामग्री हिंदी में थे, इससे अपरूपा को थोड़ी परेशानी हुई, पर बाद में सब ठीक हो गया. अपरूपा को पढ़ाई के लिए ज्यादा वक्त नहीं मिल पाता था, पर रात का समय वो अपनी पढ़ाई को देतीं थी. 2016 में जेपीएससी की पीटी की परीक्षा के ठीक एक सप्ताह पहले अपरूपा रांची आईं और सप्ताह भर तक जम कर तैयारी की. 2016 के 18 दिसंबर को जेपीएससी की पीटी परीक्षा का आयोजन हुआ.

ऑफिस से लीव लेकर की तैयारी

एसबीआई में काम करते हुए जेपीएससी की तैयारी करना बहुत बड़ी बात है. अपरूपा को लगा कि उन्हें सिविल सर्विस की तरफ और ज्यादा ध्यान देना चाहिए, इसलिए वो बैंकिंग के पेशे से कुछ दिनों का लीव लेकर इसकी तैयारी में जुट गईं. पीटी के बाद मेंस में सफलता पाने के बाद अपरूपा की मेहनत रंग लाई और 4 मार्च 2020 को उन्हें जेपीएससी की परीक्षा का इंटरव्यू राउंड के लिए बुलाया गया. इंटरव्यू राउंड को लेकर अपरूपा खुश तो थीं पर अभी फाइनल रिजल्ट आना बाकी था. पिछले सप्ताह जारी हुए जेपीएससी द्वारा जारी किए गए के रिजल्ट में अपरूपा ने अपना नाम भी पाया.

पति को देतीं हैं सफलता सा श्रेय

अपरूपा के पति संतोष मून सिन्हा पेशे से वकील हैं. उन्होंने हर कदम पर अपरूपा का साथ दिया है. वे कहते हैं कि आज के दौर के पुरुषों को अपने अहम को हटाकर अपनी पत्नियों को नौकरी एवं पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए. वो आगे चाहते हैं कि अपरूपा पीएचडी की डिग्री लें.

शिक्षा जगत में बदलाव लाना चाहतीं हैं अपरूपा

अपरूपा ने जेपीएससी की परीक्षा में शिक्षा सेवा को चुना था. आगे चलकर वो चाहतीं हैं राज्य के वैसे बच्चों को शिक्षा अवश्य मिले जिन्हें शुरुआती शिक्षा तक नहीं मिल पा रहीं हैं. विद्यालयों की आधारभूत संरचना पर ध्यान देने की जरुरत है. इसके अलावा वो चाहतीं हैं कि शिक्षकों को राज्य और देश की शिक्षा जगत को अपने शिक्षा की ज्योति से रौशन करें.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola