ePaper

JPSC Recruitment: झारखंड में CDPO के पद पर निकली वैकेंसी, आवेदन करने की ये है लास्ट डेट

Updated at : 30 Jan 2024 10:13 AM (IST)
विज्ञापन
JPSC Recruitment: झारखंड में CDPO के पद पर निकली वैकेंसी, आवेदन करने की ये है लास्ट डेट

JPSC ने बाल विकास परियोजना अधिकारी (CDPO) पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया आमंत्रित की है. आवेदन प्रक्रिया चल रही है और आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 27 फरवरी है.

विज्ञापन

JPSC CPDO Recruitment: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर है. दरअसल, झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने बाल विकास परियोजना अधिकारी (CDPO) पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया आमंत्रित की है. आवेदन प्रक्रिया चल रही है और आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 27 फरवरी है. इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jpsc.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 28 फरवरी है. यह भर्ती अभियान बाल विकास परियोजना अधिकारी के 64 रिक्त पदों को भरने के लिए चलाया जा रहा है.

JPSC CPDO Recruitment: आवेदन शुल्क

जेपीएससी सीडीपीओ भर्ती 2024 के लिए अनारक्षित, ईडब्ल्यूएस, ईबीसी और ओबीसी श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपये है. जबकि आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को 150 रुपये का भुगतान करना होगा.

JPSC CPDO Recruitment: आयु सीमा

जेपीएससी सीपीडीओ भर्ती 2024 के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 22 वर्ष होनी चाहिए.

JPSC CPDO Recruitment: कैसे करें आवेदन

  • आधिकारिक वेबसाइट jpsc.gov.in पर जाएं

  • होमपेज पर ऑनलाइन एप्लिकेशन टैब पर जाएं

  • सीडीपीओ पदों के आवेदन लिंक पर क्लिक करें

  • रजिस्टर करें और आवेदन के साथ आगे बढ़ें

  • आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें

  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें

  • सभी आवश्यक दस्तावेज जमा करें

  • भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें

JPSC CPDO Recruitment: चयन प्रक्रिया

  • प्रीलिम्स

  • मेन्स

  • साक्षात्कार

Also Read: झारखंड : 4 फरवरी को JSSC CGL की परीक्षा होगी या नहीं, जानें क्या है लेटेस्ट अपडेट
JPSC CPDO Recruitment: एग्जाम पैटर्न

  • जेपीएससी सीडीपीओ प्रारंभिक परीक्षा में पूछे गए प्रश्न वस्तुनिष्ठ प्रकार (बहुविकल्पीय) होंगे.

  • परीक्षा का माध्यम अंग्रेजी और हिंदी होगा.

  • परीक्षा की अवधि 2 घंटे होगी.

  • जेपीएससी सीडीपीओ मुख्य परीक्षा में, उम्मीदवार वैकल्पिक प्रश्नपत्रों में से किसी एक विषय को चुन सकेंगे.

  • वैकल्पिक विषय को दो पेपरों में विभाजित किया जाएगा.

  • प्रत्येक में 200 अंक होंगे.

Also Read: JSSC CGL Admit Card: जारी हुआ झारखंड सीजीएल के दूसरे चरण की परीक्षा का एडमिट कार्ड, यहां से करें डाउनलोड
JPSC CPDO Recruitment: योग्यता

उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक होना चाहिए. इन पदों की शैक्षणिक योग्यता के विवरण के लिए वेबसाइट पर देख सकते हैं.

Also Read: JPSC Recruitment 2024: झारखंड सिविल सेवा के 342 पदों पर निकली वैकेंसी, इस दिन से कर सकते हैं आवेदन

विज्ञापन
Nutan kumari

लेखक के बारे में

By Nutan kumari

Digital and Broadcast Journalist. Having more than 4 years of experience in the field of media industry. Specialist in Hindi Content Writing & Editing.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola