ePaper

JPSC Exam 2021: झारखंड लोक सेवा आयोग की परीक्षा के लिए आवेदन की आज अंतिम तिथि, सर्वर हुआ स्लो, ऐसा किया तो रद्द हो सकता है आवेदन

Updated at : 15 Mar 2021 4:30 PM (IST)
विज्ञापन
JPSC Exam 2021: झारखंड लोक सेवा आयोग  की परीक्षा के लिए आवेदन की आज अंतिम तिथि, सर्वर हुआ स्लो, ऐसा किया तो रद्द हो सकता है आवेदन

JPSC 2021 परीक्षा के लिए आवोदन करने के अंतिम समय में लोड बढ़ने से जेपीएससी का सर्वर स्लो हो गया, इश कारण से इससे अभ्‍यर्थियों को परेशानी हो रही है. ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 मार्च यानी आज है. जिन इच्छुक अभ्यर्थियों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वह तुरंत कर कर दें. बता दें कि परीक्षा शुल्क का भुगतान 16 मार्च (रात 11.45 बजे) तक हो सकेगा. इधर, अंतिम समय में अधिक अभ्यर्थियों के एक-साथ फार्म भरने से आयोग का सर्वर काफी स्लो हो गया.

विज्ञापन

JPSC 2021 परीक्षा के लिए आवोदन करने के अंतिम समय में लोड बढ़ने से जेपीएससी का सर्वर स्लो हो गया, इश कारण से इससे अभ्‍यर्थियों को परेशानी हो रही है. ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 मार्च यानी आज है. जिन इच्छुक अभ्यर्थियों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वह तुरंत कर कर दें. बता दें कि परीक्षा शुल्क का भुगतान 16 मार्च (रात 11.45 बजे) तक हो सकेगा. इधर, अंतिम समय में अधिक अभ्यर्थियों के एक-साथ फार्म भरने से आयोग का सर्वर काफी स्लो हो गया.

रद्द हो सकता आवेदन

कुछ अभ्यर्थी एक से अधिक बार रजिस्ट्रेशन करा लेते हैं. बाद में उनका रजिस्ट्रेशन रद्द हो जाता है.

JPSC Civil Service Recruitment 2021 : अधिसूचना

  • संगठन का नाम : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC)

  • पद का नाम : डिप्टी कलेक्टर, पीएसआई, जेल अधीक्षक, और अन्य

  • कुल रिक्तियों : 252

  • आवेदन तिथि की शुरुआत :15 फरवरी, 2021 से तारीख शुरू

  • समापन तिथि : 15 मार्च, 2021

  • आवेदन मोड : ऑनलाइन

  • श्रेणी : सरकारी नौकरियां

JPSC Civil Service Recruitment 2021 : चयन प्रक्रिया

प्रीलिम्स

मेन्स

और

साक्षात्कार

जॉब लोकेशन : झारखंड

आधिकारिक साइट : jpsc.gov.in

JPSC Civil Service Recruitment 2021 : रिक्तियां

जेपीएससी सिविल सेवा भर्ती 2021 के बाद की वैकेंसी निम्नानुसार है:

  • डिप्टी कलेक्टर : 44

  • पुलिस सब इंस्पेक्टर : 40

  • जिला समन्वयक : 16+

  • जेल अधीक्षक : 02

  • सहायक नगर आयुक्त : 65

  • झारखंड शिक्षा सेवा II : 41

  • जूनियर रजिस्ट्रार : 10

  • सहायक रजिस्ट्रार : 06

  • सहायक निदेशक : 02

  • योजना अधिकारी : 09

  • परिवीक्षा अधिकारी : 17

JPSC Civil Service Recruitment 2021: महत्वपूर्ण तिथियाँ

जेपीएससी सिविल सेवा भर्ती 2021 की महत्वपूर्ण तिथियों को नीचे दी गई तालिका में देखें. प्रीलिम्स परीक्षा 02 मई, 2021 को होने वाली है.

जेपीएससी सिविल सेवा 2021: महत्वपूर्ण तिथियाँ

जेपीएससी अधिसूचना रिलीज़ दिनांक : 09 फरवरी, 2021

ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि शुरू : 15 फरवरी, 2021 से

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 15 मार्च, 2021

शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि : 16 मार्च, 2021

प्रारंभिक परीक्षा तिथि : 02 मई, 2021

एडमिट कार्ड : अप्रैल 2021

परिणाम दिनांक : 2021 जुलाई (टेंटेटिव)

Mains Exam Date : सितंबर 2021 के चौथे सप्ताह

शैक्षिक योग्यता

उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / समकक्ष योग्यता से डिग्री धारक होना चाहिए

आयु सीमा

न्यूनतम आयु: 21 वर्ष

यूआर उम्मीदवार: 35 वर्ष

एससी / एसटी (पुरुष / महिला) उम्मीदवार: 40 वर्ष

ओबीसी / बीसी उम्मीदवार: 37 वर्ष

महिला (यूआर / ओबीसी / बीसी) उम्मीदवार: 38 वर्ष

जेपीएससी सिविल सेवा भर्ती 2021 ऑनलाइन आवेदन के लिए शुल्क

सामान्य : ₹ 100

एससी / एसटी / ओबीसी / भूतपूर्व सैनिक मध्य प्रदेश का अधिवास: ₹ 50

उपरोक्त शुल्क के अलावा, बैंक शुल्क लागू होंगे

जेपीएससी सिविल सेवा भर्ती 2021 के लिए आवेदन कैसे करें?

अभ्यर्थी 15 फरवरी, 2021 से ऑनलाइन मोड के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे

  • जेपीएससी की लिंक पर क्लिक करें

  • जैसे ही नया पेज खुलता है, नए पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें और मूल व्यक्तिगत क्रेडेंशियल्स भरें

  • कैप्चा दर्ज करें और रजिस्टर करें

  • रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगइन लिंक पर जाएं

  • अन्य क्रेडेंशियल्स भरें, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें, और भुगतान करें

  • फॉर्म के सभी दर्ज विवरणों को सत्यापित करें

  • सबमिट बटन पर क्लिक करें

Posted By: Shaurya Punj

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola