India Post GDS Vacancy 2024: भारतीय डाक विभाग में 10वीं पास के लिए बंपर वैकेंसी जारी, आज से आवेदन शुरू
Published by : Vishnu Kumar Updated At : 15 Jul 2024 11:07 AM
भारतीय डाक विभाग में 44228 पदों पर वैकेंसी जारी की गई है. इंडिया पोस्ट के द्वारा ग्रामीण डाक सेवक, शाखा पोस्टमास्टर, की पदों पर भर्ती की जानी है, आवेदन की प्रक्रिया 15 जुलाई से शुरू कर दी गई है. इस भर्ती प्रक्रिया में 10वीं पास के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं.
इंडिया पोस्ट की ओर से विभिन्न पदों पर 44228 पदों पर वैकेंसी जारी की गई है, इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 15 जुलाई यानि आज से शुरू कर दी जाएगी. योग्य उम्मीदवार 05 अगस्त से पहले ऑनलाइन आवेदन कर लें. आवेदन की अंतिम तिथि 05 अगस्त है.
इंडिया पोस्ट में 40 हजार से भी अधिक भर्ती
वे उम्मीदवार जो 10वीं पास कर चुके हैं, और जल्द सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं, यह खबर उनके लिए महत्वपूर्ण है, 10वीं पास कर चुके उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है की इंडिया पोस्ट (india post) के द्वारा ग्रामीण डाक सेवक, शाखा पोस्टमास्टर, की पदों पर भर्ती के लिए 44228 वैकेंसी जारी की है, इस भर्ती की प्रक्रिया 15 जुलाई 2024 दिन सोमवार से शुरू कर दी गई है, योग्य उम्मीदवार आवेदन करने के लिए संबंधित वेबसाइट वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, आवेदन करने की अंतिम तिथि 05 अगस्त 2024 तक जारी रहेगी. इस भर्ती के लिए देश भर के अनेक राज्यों के लिए वैकेंसी जारी की गई है.
read also – Sarkari Naukri : बिहार बिजली विभाग में 10वीं पास के लिए भर्ती, अंतिम तिथि आज
पात्रता मापदंड
योग्यता- जो उम्मीदवार इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होना चाहते हैं, उन्हें किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 10वीं कक्षा पास होना चाहिए.
आयु सीमा- इंडिया पोस्ट में भर्ती के लिए अभ्यर्थी की आयु 18 वर्ष से 40 वर्ष तक के उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र होंगे.
अलग- अलग राज्यों में रिक्तियों की घोषणा
इंडिया पोस्ट (india post) ने देश के अलग-अलग राज्यों में ग्रामीण डाक सेवक की भर्ती के लिए 40 हजार से भी अधिक वैकेंसी जारी की है, जो निम्न हैं-
- आंध्र प्रदेश
- असम
- बिहार
- छत्तीसगढ़
- दिल्ली
- गुजरात
- हरियाणा
- हिमाचल प्रदेश
- जम्मू-कश्मीर
- झारखंड
- कर्नाटक
- केरल
- मध्य प्रदेश
- महाराष्ट्र
- उत्तर पूर्व
- ओडिसा
- पंजाब
- राजस्थान
- तमिलनाडु
- तेलंगाना
- उत्तराखंड
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
भर्ती विवरण
| संगठन का नाम | भारतीय डाक |
| पोस्ट नाम | ग्रामीण डाक सेवक, पोस्टमास्टर, सहायक शाखा, |
| वैकेंसी संख्या | 44228 |
| आवेदन शुरूकरने की तिथि | 15 जुलाई 2024 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 05 अगस्त 2024 |
| आवेदन मोड | ऑनलाइन |
| योग्यता | 10वीं पास |
| आयु सीमा | 18 वर्ष से 40 वर्ष |
आवेदन कैसे करें-
- सबसे पहले indiapostgds के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.
- इसके बाद दिए गए लिंक पर क्लिक करें.
- आवेदन पत्र में दिए गए सभी विवरणों को सावधानी पूर्वक भरें.
- अपने फोटोग्राफ, हस्ताक्षर और प्रासंगिक प्रमाणपत्र सहित आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें.
- अंतिम में आवेदन शुल्क का भुगतान करें.6. सफलतापूर्वक जमा करने के बाद भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र का प्रिंट लें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










