ePaper

IBPS PO Recruitment 2024: बैंक पीओ परीक्षा के लिए अप्लाई कर रहे छात्रों के लिए जारी हुआ जरूरी नोटिस

Updated at : 17 Aug 2024 8:10 AM (IST)
विज्ञापन
IBPS PO Recruitment 2024 के लिए जरूरी नोटिस जारी

IBPS PO Recruitment 2024 के लिए जरूरी नोटिस जारी

IBPS PO Recruitment 2024: आईबीपीएस द्वारा पीओ परीक्षा से संबंधित एक जरूरी नोटिस जारी की गई है. परीक्षा के लिए अप्लाई करने से पहले इस नोटिस को देखने की बोर्ड द्वारा सलाह दी गई है.

विज्ञापन

IBPS PO Recruitment 2024: बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) द्वारा इन दिनों बैंक पीओ परीक्षा के लिए आवेदन मांगा जा रहा है. इधर आईबीपीएस ने CRPPO/MTsXIV और CRPSPLXIV के तहत प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) और मैनेजमेंट ट्रेनी (MT) पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की है.

UP Police Constable Exam 2024: एक्जाम सिटी स्लीप जारी होने के बाद अब जारी होने जा रहा है एडमिट कार्ड

JSSC CGL 2024 Exam Dates: झारखंड सचिवालय सहायक परीक्षा की डेट्स को लेकर निकलेगा मशाल जुलूस

India Post GDS Merit List 2024: जल्द जारी होने जा रहा है मेरिट लिस्ट और मार्क्स

JSSC CGL Exam Date 2024: जेएसएससी सीजीएल परीक्षा की डेट अनाउंस, पास करने के बाद ज्वाइनिं इतनी मिलेगी सैलरी

क्या है आईबीपीएस द्वारा जारी जरूरी नोटिस में ?

आधिकारिक आईबीपीएस (IBPS) वेबसाइट पर नोटिस में लिखा है, “अधिकतम कार्यभार के कारण, उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे CRPPO/MTsXIV और CRPSPLXIV के लिए अंतिम तिथि से पहले ही आवेदन करें और भुगतान पूरा करें.”

आईबीपीएस पीओ द्वारा कितने पदों पर हो रही है नियुक्ति ?

उपलब्ध प्रोबेशनरी ऑफिसर पदों की कुल संख्या 3,955 हो गई है. आईबीपीएस पीओ (IBPS PO) अधिसूचना 2024 1 अगस्त 2024 को जारी की गई थी, जिसमें 1 अगस्त से 21 अगस्त 2024 तक ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जा रहे थे. उम्मीदवारों को विस्तृत निर्देशों और आवेदन लिंक के लिए आधिकारिक आईबीपीएस (IBPS) वेबसाइट पर जाने की सलाह दी जाती है.

आईबीपीएस पीओ के लिए कैसे करें अप्लाई ?

IBPS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
CRP PO/MT 20223 के लिए आवेदन करें पर क्लिक करें
अपने क्रेडेंशियल दर्ज करें – व्यक्तिगत, शैक्षणिक और संचार जानकारी
दस्तावेज़ अपलोड करें – फोटो और हस्ताक्षर
आवेदन शुल्क का भुगतान करें
पुष्टि पृष्ठ सबमिट करें और सहेजें

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola